in

25 June : रिठाला फैक्ट्री अग्निकांड: अवैध फैक्ट्री में भीषण आग से चार की मौत, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : 25 जून 2025 : दिल्ली के रोहिणी के बुध विहार थाना क्षेत्र स्थित रिठाला के राणा कॉम्प्लेक्स, गेट नंबर-2 में मंगलवार शाम करीब 7:29 बजे एक चार मंजिला अवैध फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों के शव दमकल कर्मियों ने पहली और दूसरी मंजिल से बरामद किए ।

फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों की प्रिंटिंग का काम होता था, जिसे नितिन बंसल संचालित कर रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि पूरी इमारत धुएं से भर गई और दमकल विभाग को जेसीबी मशीन से दीवार तोड़नी पड़ी ताकि अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सके ।

घायलों में नितिन और राकेश 80% तक झुलस गए, जिन्हें बीएसए अस्पताल से RML अस्पताल रेफर किया गया। वीरेंद्र को हल्की चोटें आईं । आग बुझाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियां तैनात रहीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी को आग का कारण माना जा रहा है। हादसे ने औद्योगिक इलाकों में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है ।

 

SHARE With Your Friends

24 June : इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत: डकेट के शतक ने भारत को झटका दिया

25 June : दिल्ली में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: राहुल बनकर फैज़ल ने तीन साल से कर रहा था हिंदू युवती का शोषण