in

♦♦ 26 JUNE : नई दिल्ली सुरंग में हुई लूट का वायरल वीडियो

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रगति मैदान टनल के अंदर हुई लूट का सीसीटीवी आया सामने आया है. बाइक सवार चार लुटेरों ने किस तरह सरेआम लूट को अंजाम.

इस लूट के बारे में जो जानकारी मिली उसके अनुसार, पटेल साजन कुमार, जो की ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है. 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले. उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था.

दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब की और रिंग रोड पर गुड़गांव जाते समय जब वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए तब दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया. जिसमें करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये थे.

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये वारदात दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है. इस वारदात को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं दिल्ली अब अपराधियों की गिरफ्त में है .

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦♦ 22 JUNE : चार लोग गिरफ्तार, वन्यजीव संरक्षण के तहत हिरासत में लिए गए, तेंदुओं की खालें बरामद

♦♦ 28 JUNE : दिल्ली पुलिस प्रगति मैदान सुरंग लूट का पर्दाफाश