
नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट #IGI Airport पर उस वक्त हड़कम मच गया जब एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी CISF के कंट्रोल रूम में एयरपोर्ट ड्यूटी मैनेजर को स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर एसजी 8263 में बम होने के संबंध में एक मेल आया. मेल मिलते ही एयरपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय होकर कार्यवाही शुरू कर दी.
इस फ्लाइट दिल्ली से कोलकाता के लिए 05:40 बजे रवाना होनी थी. विमान को रोक दिया गया और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सामान की पूरी जांच की गई है. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस भेजे गए मेल की जांच की जा रही है ।.


