
नई दिल्ली : आज दोपहर बाद तकरीबन 4:00 बजे अचानक नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास बने नॉर्दन रेलवे के सिग्नल व टेलीकॉम बिल्डिंग में जबरदस्त आग लग गई । इस हादसे निकला काला धुआं निकल कर कई किलोमीटर तक फैल गया वहां पर आसपास के लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी आग इतनी विकराल थी । दमकल की 10 से अधिक गाडियां मौके पर पहुंची ।


