in ,

5 अगस्त :एक मोबाइल कॉल के आते ही हिल गए #IndianHokey टीम के कप्तान मनप्रीत

भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके हॉकी टीम को दी बधाई

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली: आज का दिन भारत के लिए जश्न से भरपूर है। एक तरफ टोक्यो में जारी ओलिंपिक 2020 खेलों में गुरुवार को भारत ने हॉकी में ओलिंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. वहीँ दूसरी तरफ महिला कुश्ती में विनेश फोगाट ने कुश्ती में जीत हासिल की।

हॉकी टीम के लिए आज अविस्मरणीय पल है एक तरफ चार दशकों के बाद हॉकी में एक मैडल मिला है। दूसरी तरफ टीम के लिए आश्चर्यचकित करने वाली ऐसी घटना घटी जिसने टीम की जीत की ख़ुशी को दुगना कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारत कड़े प्रधान मंत्री  नरेन्दर मोदी का सीधा फोन कप्तान मनप्रीत सिंह के पास आया। प्रधान मंत्री से सीधी बात करना कप्तान के लिए सपने जैसा था। प्रधान मंत्री मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और

कोच ग्राहम रीड को  सरप्राइज कॉल किया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के कॉल वाले इस वीडियो को ट्वीट किया है. इसमें पीएम मोदी टीम के कप्तान को बधाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि मनप्रीत सिंह ने फोन को स्पीकर पर रखा हुआ है और वह कहते हैं- नस्कार सर. फोन पर दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं. पीएम मोदी कहते हैं- बहुत बहुत बहुत बधाई.  पीएम मोदी ने कहा -आपको और टीम को बहुत बहुत बधाई. आपने बहुत गजब काम किया है. पूरा देश नाज कर रहा है. आप लोगों की मेहनत काम कर रही है. मेरी और से सभी को बधाई. यह सुनकर मनप्रीत ने कहा आपने सेमीफाइनल की हार के बाद जो हमारा हौसला बढ़ाया उससे हमे यह जीत मिली है।  पीएम मोदी ने हेड कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से भी बात की और उन्हें बधाई दी.

राष्ट्रपति भवन की ओर से किए गए ट्वीट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई. टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.”

पीएम मोदी ने पूरी टीम को ट्वीट करके भी बधाई दी और लिखा कि “ऐतिहासिक! यह एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की यादों में बसा रहेगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को कैप्चर कर लिया है. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा, “करीब 41 वर्ष पुराना पदक का इंतजार समाप्त कर हॉकी टीम ने देशवासियों का दिल जीत लिया है. कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पूरी टीम पर देश को गर्व है.”

एक  समय भारतीय टीम मुकाबले में 1-3 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर  ला दिया. और तीसरे क्वार्टर में भारत ने इस बढ़त को 5-3 करके बहुत हद तक कांस्य सुनिश्चित कर दिया. यहां से जर्मनी ने एक गोल के अंतर को कम जरूर किया, लेकिन वह 5-4 की बढ़त  से आगे नहीं जा सकी. जर्मनी को मैच के आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे गोलची श्रीजैश ने निस्तेज कर दिया और इसी के साथ पूरा भारत झूम उठा. कांस्य पक्का हो गया. भारत ने आखिरी बार 1980 में मॉस्को ओलिंपिक में पदक जीता था, जो स्वर्ण के रूप में आया था.

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

4 अगस्त : भारतीय सेना के जवान ने टोकियो ओलंपिक में मचा दिया तहलका

7 जुलाई : भारतीय सेना के जवान ने टोकियो ओलंपिक में रचा इतिहास, जीता भारत के लिए गोल्ड