नई दिल्ली : दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 4 नवंबर 2024 को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित डीटीसी बस ने मोनेस्ट्री मार्केट के पास रिंग रोड पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक आम नागरिक को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई । घटना रात लगभग 10:15 से 10:30 बजे के बीच हुई।
पुलिस कॉन्स्टेबल विक्टर, जो जून 2023 से सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में तैनात थे, को पारमनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके चेहरे, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं थीं। वे रात की गश्त ड्यूटी पर थे और पीसीआर बाइक पर सवार थे ।
दूसरे मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। डीटीसी बस के ड्राइवर विनोद कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह 2010 से डीटीसी में ड्राइवर हैं और उनकी उम्र 57 साल है। यह बस रूट 261 पर चलती है, जो सराय काले खां आईएसबीटी से नंद नगरी तक जाती है।
दिल्ली परिवहन निगम की किलर बस जिसने दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित दो लोगों की जान ली
यह हादसा तब हुआ जब बस ब्रेकडाउन की हालत में थी और इसमें कोई यात्री नहीं था, बस सड़क पर लगे यूनी पोल से टकराई इसके बाद यूनीपोल (विज्ञापन बोर्ड) सड़क पर जा गिरा। बस ने एक आम शख्स को और सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही को टक्कर मारी और डिवाइडर पर जा चढ़ी, हादसे के वक्त सिर्फ एक डीटीसी अधिकारी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
नोट : यह दुर्घटना तिब्बती मार्किट (मॉनेस्ट्री ) के गेट के ठीक सामने हुआ है ।