in

7 AUG. महिला मुक्केबाज नीतू ने इंग्लैड पर फतेह हासिल कर किया गोल्ड मेडल पर कब्जा

नीतू ने बॉक्सिंग में जीत हासिल कर 14वां गोल्ड मेडल भारत के नाम किया

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : Birmingham Commonwealth Games 2022 : भारत महिला की मुक्केबाज नीतू घनघास (Nitu Ghanghas) ने रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games) में गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीतू ने 48 किलो भार वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की डेमी-जेड रेसटान के खिलाफ जीत हासिल की.

नीतू के चेहरे पर गोल्ड के जीत लेने की चमक

21 वर्षीय नीतू का ये पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है. उन्होंने 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता को  5-0 के एकतरफा फैसले के साथ हराया. डेमी-जेड रेसटान के खिलाफ नीतू ने गजब का आत्मविश्वास दिखाया और फाइनल में भी वह इसी अंदाज में खेली जैसे पिछले मुकाबलों में खेली थीं.

मुक्केबाजी में विजय हासिल करने के बाद पैर छूकर कोच का आशीर्वाद लेती हुई नीतू

उन्होंने पूरे नौ मिनट तक मुकाबले के तीनों राउंड में नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी मुक्केबाज को कहीं भी कोई मौका नहीं दिया. नीतू ने तेज तर्रार, सटीक मुक्कों से प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित्त कर दिया. नीतू ने इंग्लैंड की धरती पर भारतीय संस्कार की एक मिसाल पेश की । अपना मुकाबला जीतने के बाद बिना किसी संकोच के अपने गुरु (कोच) के भरे स्टेडियम में पैर छूकर जो सम्मान किया उसे देख हर देशवासी गदगद हो गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में नीतू  के लिया लिखा…

CWG 2022 बॉक्सिंग में कड़ी मेहनत और अच्छी तरह से योग्य स्वर्ण पदक के लिए नीतू घंघास को बधाई। उन्होंने लगन और अत्यधिक जुनून के साथ खेलों को आगे बढ़ाया है। उनकी सफलता बॉक्सिंग को और लोकप्रिय बनाने वाली है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

7 AUG. : कॉमनवेल्थ 2022 : अमित पंघाल के ने मारा गोल्ड मेडल पर पंच

7 AUG. CWG 2022 में भारत की महिला बॉक्सर निखत जरीन ने स्वर्ण पदक जीता