in

♦♦ 14 AUGUST : 77वें स्वाधीनता दिवस पर शस्त्र बलों और सीएपीएफ कर्मियों के वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी

The President of India, Smt Droupadi Murmu addresses to the Nation on the Eve of 77th Independence Day via video message on August 14, 2023.
SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है. इनमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.

राष्ट्रपति ने सेना के लिए 30 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी स्वीकृति दी है जिनमें आर्मी डॉग मधु (मरणोपरांत) और वायु सेना के एक कर्मी को विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. इन अभियानों में ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन कैजुअल्टी इवैक्यूएशन, ऑपरेशन माउंट चोमो, ऑपरेशन पंगसौ पास, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन आर्किड, ऑपरेशन कालीशम वैली, बचाव अभियान तथा ऑपरेशन इवैक्यूएशन शामिल है.

SHARE With Your Friends

♦♦ 14 AUGUST : दिल्ली विश्विद्यालय में होगी भारत की स्वतंत्रता और विभाजन की पढ़ाई

♦♦ 14 AUGUST : 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय तटरक्षक कर्मियों पदकों को स्वीकृति दी