
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और आंदोलनकारी किसान नेताओं (Farmers Protest) के बीच आज बातचीत हुई । जिसमें संसद सत्र के दौरान किसान नेता जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत मांग रहे हैं । हर दिन 200 की संख्या में किसानों का जत्था संसद तक मार्च करने की मांग कर रहा है ।
पुलिस का स्टैंड :
आज दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों से संयुंक्त किसान मोर्चे के सदस्यों की बात हुई । इसके बाद पुलिस ने किसान आंदोलनकारियों को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की मांग को खारिज करते हुए पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा कि संसद के पास प्रोटेस्ट करने की अपनी मांग पर दोबारा से विचार करें और प्रोटेस्ट के लिए कोई अन्य स्थान चिन्हित कर ले. इसके साथ साथ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अफसरों ने उन्हें कोरोना महामारी को लेकर जारी DDMA गाइडलाइंस का हवाला दिया. पुलिस अफसरों ने कहा कि शहर में अभी पॉलिटिकल गैदरिंग की इजाजत नहीं है. इसलिए जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी जा सकती.
किसानों की मांग :
किसान नेताओं (Farmers Protest) ने पुलिस को आश्वस्त करते हुए कहा कि 22 जुलाई से शुरू होने वाला उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और इसमें केवल 200 लोग ही शामिल होंगे. किन्तु दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अधिकारियों ने इस साल 26 जनवरी पर लाल किले पर किसानों द्वारा किये गए उपद्रव और पुलिसकर्मियों पर हुए हमले विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप भले ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन असमाजिक तत्व प्रदर्शन में घुस कर बवाल कर सकते हैं.

पिछली घटना का अंदेशा :
26 जनवरी की घटना के बाद अब दिल्ली पुलिस इनकी शांतिपूर्ण बातों के झांसे में नही आना चाहती । क्योंकि पहले भी 26 जनवरी को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर मार्च के नाम पर इन आंदोलनकारी किसानों (Farmers Protest) ने दिल्ली पुलिस से ट्रैक्टर परेड़ की इजाजत ली थी. यहां तक इन किसान नेताओं ने दिल्ली पुलिस को NOC भी साइन करके दी थी । जिसमें किसी भी प्रकार की हिंसा न करने का दावा किया था । इस परेड़ के लिए रूट भी तय किया गया था. लेकिन आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस (Delhi Police) के साथ हुई सहमति को तोड़कर दूसरे रूटों पर परेड़ निकालनी शुरू कर दी और रोके जाने पर विभिन्न इलाकों में जमकर हिंसा की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया

दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत न देते हुए साथ ही इनसे निपटने के लिए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है.


