

ऑनलाइन परीक्षाओं में छात्रों को तीन घंटे पेपर हल करने और एक घंटा उसे सबमिट करने के लिए दिया जा रहा है. लेकिन छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कतें वैबसाइट क्रैश होने से हो रही हैं, क्योंकि छात्र अपने पेपर सबमिट नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा में आ रही समस्या को हल करने के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है. साथ ही ये भी विकल्प दिया है कि ऑनलाइन पेपर सबमिट न होने पर वो मेल भी कर सकते हैं. लेकिन जब नोडल अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी ऑनलाइन परीक्षा में समस्या की बात स्वीकार की है. अधिकारी ने कहा, “जी दिक्कत तो है लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी दूर करेगी.”
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक ने भी इस बात को माना है कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान वेबसाइट क्रैश होने और पेपर सबमिट न होने की तमाम शिकायतें उनके पास आ रही हैं. अकेडमिक काउंसिल के सदस्य राजेश झा ने कहा, “देश में डिजीटल डिवाइड होने के चलते बहुत सारे छात्र ऑनलाइन परीक्षा देने में परेशानी महसूस कर रहे हैं. हमारे पास कई छात्रों की शिकायतें आई हैं.”
ऑनलाइन परीक्षाओं में आ रही समस्याओं पर प्रोफेसर वीके भागी (प्रेसिडेंट, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट) ने कहा, “ऑनलाइन परीक्षा पहली बार हो रही हैं इसलिए छात्रों को दिक्कत हो रही हैं.”
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने अपनी परेशानी व्यक्त की :
Sandhya Devesan: First day of the damned and dreaded online exams in DU, and it was a complete disaster. The site crashed multiple times, there were the usual network problems, it wouldn’t accept the scans, some students faced power failures at home and the page blanked out multiple times forcing them to resubmit again. To top it all, the questions were really tough, and this being the Literary Theory paper, they had to write much more than they usually would in the physical exams.
The students are weeping inconsolably, terrified of what awaits them at the end of this ordeal, and so are their parents who also went through the wringer along with them, and had to assist them through the process of uploading and reloading the site.
What are we doing to them, and to ourselves ?
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा पहली बार दो लाख से ज्यादा छात्र दे रहे हैं. इनमें दिल्ली से लेकर कश्मीर तक के छात्र शामिल हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर हुए तमाम विरोधों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट से मंज़ूरी मिलने पर 10 अगस्त से ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम शुरू किए हैं. ऑनलाइन परीक्षाएं अंडरग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट (Post Graduate) और ओपन स्कूल (Open School) के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं. लेकिन ऑनलाइन परीक्षाओं में छात्रों को कई तरह की तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.




Comments