in

RSS और सेवा भारती ने देश में रक्त आपूर्ति के लिए लगाया शिविर

SHARE With Your Friends
सेवा भर्ती द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन सेवा भारती, बदरपुर एवं पीतमपुरा ब्लड बैंक ने साथ मिलकर बदरपुर में NTPC गेट नंबर 3 के सामने बारात घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसमें बड़ी संख्या में रक्तदान दाताओं ने सहयोग किया।  रक्त का कोई विकल्प नहीं होता जब रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो कई पेशेंट रक्त ना मिलने की वजह से अस्पताल में दम तोड़ देते हैं, जबसे कोरोना हुआ है लोग डर के कारण अस्पताल जाने से डरते हैं। जिस कारण अस्पतालों में रक्त की भारी कमी हो रही है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सेवा भारती ने रक्त शिविर की योजना की। रक्त शिविर में 52 दान दाता आये जिनमे से 41 यूनिट का रक्तदान हुआ।  11 लोगों का रक्तदान कुछ स्वास्थ्य कमियों के कारण नही हो पाया। सेवा भारती लोगों में समय-समय पर रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान चलाती है बदरपुर जिला भी इस प्रकार के कई प्रयोग करता है और प्रत्येक मास 10 से अधिक यूनिट ब्लड की आवश्यकता विभिन्न अस्पतालों से आती है उसकी आपूर्ति का प्रयास करता है। रक्तशिविर के इस कार्यक्रम में सेवा भारती के दक्षिणी विभाग प्रमुख इंद्रनील जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बदरपुर जिला के जिला संघचालक माननीय अनंज कुमार जी भी उपस्थित थे। साथ ही संघ तथा सेवा भारती के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत माता को दीप प्रज्वलन के साथ यह कार्यक्रम प्रातः प्रारंभ हुआ एवं शाम को 5:00 बजे समाप्त हुआ सभी रक्तदाता सेवा भारती के संदेशों पर स्वेच्छा से आए थे। सेवा भारती बदरपुर जिले के कार्यकर्ता समाज की सभी समस्याओं में समाज को बल प्रदान करते है। कोरोना समय मे ऑक्सीजन सेवा, बुजुर्ग देखभाल इत्यादि कार्यक्रम प्रमुखता से थे। सेवा भारती एवं संघ का मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा है।
SHARE With Your Friends

भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक, 2 संदिग्ध हिरासत में

30 June : मणिपुरी गिरोह के सरगना मामा, भांजा गिरफ्तार