in ,

Viral Video : बदमाशों ने की खुले आम हिमाकत पुलिस PCR तोड़ डाली

उतरी बाहरी दिल्ली : भलस्वा डेयरी थाना एरिया के अंतर्गत गाड़ियों में हुई गाड़ियों में तोड़फोड़ और सरेआम फायरिंग करने वालों की CCTV फुटेज आई सामने,इन बदमाशों ने पुलिस की PCR गाड़ी को भी तोड़ डाला था
सोमवार शाम के वक्त मुकुंदपुर एरिया के समता विहार में एक प्लॉट के आपसी विवाद के बाद कुछ बदमाशों का गिरोह दूसरे पक्ष पर हमला करने के लिए पहुंचा।

  बदमाशों के इस गिरोह ने पूरी गली में तांडव मचाना शुरू कर दिया था।  गली के अंदर लोगों की मोटरसाइकिल, कारें जो भी व्हीकल खड़े थे सभी को गिरा गिरा कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी।  साथ ही इन बदमाशों ने फायरिंग भी की और पूरे एरिया के लोगों में डर एवं दहशत का माहौल बना दिया।  लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।

लोगों का आरोप था कि आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची आधे घंटे बाद जाकर पुलिस पहुंची तब तक यह बदमाश तांडव मचा रहे थे और जैसे ही पुलिस की पहली गाड़ी वहां पर पहुंचे उस पीसीआर गाड़ी को भी इन बदमाशों ने तोड़ डाला और बदमाश वहां से फरार हो गए।  इन बदमाशों की आज यह सीसीटीवी फुटेज सामने आई है और भलस्वा डेयरी थाना।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है एहतियात के तौर पर और लोगों में डर भी ना बने इसके मद्देनजर पूरे एरिया में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को अफीम केस में हिरासत में लिया गया ।

ATM तोड़ कर 1.35 करोड़ लूटने वाला वकील गिरफ्तार