
हंदवाड़ा में आतंकवादियों के एनकाउंटर में कर्नल आशुतोष शर्मा , मेजर अनुज सूद , लांस नायक दिनेश , नायक राजेश और जम्मू पुलिस एक SI भी शहीद हो गये हैं…ईश्वर बहादुर जवानों को मोक्ष प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें यही प्रार्थना है 💐💐
आज सुबह हंदवाड़ा के राजवार इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए I 21 राष्ट्रीय राइफल से कमांडिंग आफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राकेश, लांस नायक दिनेश के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील काजी वीरगति को प्राप्त हुए I इस मुठभेड़ में दो आतंकी भी मार गिराए गए मरने वाले दोनों आतंकी लश्कर के थे I


इस घटना पर सारा देश कोरोना के दर्द को भूलकर अपने वीर जवानों की शाहदत को सुनकर गमगीन हो गया I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया। उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, 21-राष्ट्रीय राइफल्स की कमान संभाल रहे थे. 21-राष्ट्रीय राइफल्स हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा करती है. शुक्रवार को जैसे ही कर्नल आशुतोष को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली वो अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए सर्च ऑपरेशन के लिए निकल पड़े. लेकिन जिस घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी दरअसल वो वहां नहीं थे.
हंदवाड़ा में सेना औऱ आतंकियों के बीच मुठभेड़ का वीडियो
इसके बाद कर्नल आशुतोष शर्मा आतंकियों को घेरने जिस दूसरे घर में दाखिल हुए, आतंकी दरअसल वहीं थे. शनिवार दोपहर को बाहर से कमांड ले रहे ऑफिसर्स का कमांडिंग ऑफिसर से संपर्क टूट गया. आखिरकार रविवार को एक घर से सभी लोगों का शव बरामद हुआ. इसमें दो आतंकी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों का मृत शरीर भी मौजूद था.
शहीद आशुतोष शर्मा को कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर अपने कपड़ों में ग्रेनेड छिपाए हुए आतंकी से जवानों की जिंदगी बचाने के लिए वीरता मेडल से सम्मानित किया जा चुका है I


Comments