in

20 FEBRUARY: 3 पोकलेन मशीन, JCB मशीनों और 15 हज़ार से ज्यादा ट्रेक्टर लेकर दिल्ली की तरफ किसानों का कूच

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : #Farmer protest  : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में गारंटी की मांग को लेकर पंजाब के किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर (Shambhu border)पर धरना दे रहे हैं. किसान (Kisan Andolan) नेताओं और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत भी फेल होने के बाद अब किसानों ने दिल्ली मार्च का फैसला कर लिया है. किसान बुधवार (21 फरवरी) को सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना (Kisan Delhi March) होंगे. इसके लिए सुबह 6 बजे ही ट्रैक्टर लाइन में लगा दिए जाएंगे. शंभू के साथ खनौरी बॉर्डर से भी किसान दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में घुसेंगे. किसानों ने हरियाणा बॉर्डर पार करने का इंतजाम भी कर लिया है.
पुलिस ने 8 दिन से यहीं पर रोके रखा है. लेकिन हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए किसान JCB और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए हैं. इसके अलावा बुलेटप्रूफ पोकलेन मशीन भी लाई गई हैं. इनको इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि इन पर आंसू गैस के गोलों का भी असर न हो.

किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला केंद्र से हुई मीटिंग के बाद लिया. केंद्र सरकार ने कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उड़द यानी 5 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया था. किसानों ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया. किसान सभी फसलों पर MSP गारंटी देने की मांग कर रहे हैं.

SHARE With Your Friends

♦♦9 NOVEMBER : NEWS SHOT : अब देश और दुनिया को करीब से जानने के लिए रोजाना जरूर पढ़े

20 FABRUARY : ग्रेटर नोएडा में 23 फरवरी को IVPL आयोजन