
नई दिल्ली : अक्सर परिवारों को समझाया जाता है की घर के युवा बच्चों से दोस्ताना और प्यार-दुलार का व्यवहार रखें । यह उनके दिल व दिमाग पर सकारात्मक असर देता है । यदि उनसे सख्ती की जाती है तो वो विरोधी हो जाते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं ।
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के श्री निवास पुरी चौकी को 19 अगस्त को शिकायत मिली कि गांधी कैम्प से 16 साल की लड़की घर से लापता है । अमर कोलोनी थाना प्रभारी अनंत कुमार, ने बच्ची के परिवार से मिलकर पूछताछ की तो पता चला कि माता पिता ने डांट दिया था । थाना प्रभारी ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो जाये इसके लिए बिना वक्त गवांए जिले के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई । इसके बाद थाना प्रभारी अनंत कुमार ने अपने काबिल सब इंस्पेक्टर शिवराम को लड़की को तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी । पुलिस ने व्हाट्सऐप, ज़िपनेट से लेकर समूचे जिले के साथ साथ समस्त दिल्ली को इस लड़की की गुमशुदगी की इतला पहुंचा दी । काफी मशक्कत के बाद आखिर छटे दिन 25 अगस्त को लड़की को पुलिस ने निजामुद्दीन से ढूंढ निकला । इसके बाद लड़की को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया ।
देश में जिस तरह बच्चियों के साथ रेप की वारदातें बढ़ रही हैं उसको देखते हुए पुलिस ने वक्त पर बच्ची को तलाश कर सरहनीय कार्य किया है ।



Comments