
आउटर जिले की राजपार्क और मंगोलपुरी थाना पुलिस को मिली सबसे बड़ी कामयाबी 14 आरोपियों समेत 116 चोरी के दुपहिया वाहन बरामद
बाहरी दिल्ली : दिल्ली की आउटर जिला पुलिस की थाना मंगोलपूरी और राजपार्क थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुपहिया वाहनों को चुराकर उन्हें झपटमारों को बेचने और किराए पर देने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 1-2 नही बल्कि 116 मोटरसाइकिल और स्कूटी को किया बरामद, गिरोह के 14 लोगो को किया गिरफ्तार, दोनो थानों के ईगल स्वकड ने किया पूरे गिरोह का भंडाफोड़। ऑटो लिफ्टर और स्नैचर्स की साँठगाँठ का किया खुलासा।

देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन झपटमारी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है और इन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस भी हर भरसक प्रयास कर रही है, बावजूद इसके ऐसी वारदातो को अंजाम देने वाले अपराधी भी और ज्यादा शातिर और हाई टेक होते जा रहे हैं। जोकि अब इन वारदातों को अंजाम देने के लिए खुद बाइक्स को चोरी नही करते बल्कि पहले से किसी ओर के द्वारा चोरी की हुई बाइक्स को किराए पर लेकर जी सही सुना आपने किराए पर लेकर झपटमारी और दूसरी आपराधिक वारदातो को अंजाम देते थे। आउटर जिले की थाना मंगोलपूरी और राजपार्क थाना पुलिस के ईगल स्क्वाड पुलिस ने ऐसे ही एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिले के dcp डॉ A कोन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपार्क थाने में तैनात हेडकांस्टेबल राजेश और कॉन्स्टेबल घनश्याम को गश्त के दौरान मंगोलपूरी औद्योगिक इलाके के फेस 1 में 2 बाइक सवारों पर शक हुआ जिसके बाद उनसे पूछताछ में पता चला कि वो चोरी की बाइक्स हैं। और ये लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इन चोरी की बाइक्स को झपटमारों को किराए पर देते हैं। और चोरी कर ये इन गाड़ियों को यहां वहां खड़ी कर देते और उनपर निगरानी भी रखते थे।

पकड़े गए लोगो से मिली जानकारी के बाद आलाधिकारियों के आदेश के बाद राजपार्क थाना sho अशोक कुमार और मंगोलपूरी थाना के sho मुकेश कुमार के नेतृत्व में कई टीमो का घटना किया गया और फिर इस पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और ज़िपनेट और टेक्निकल सर्विलांस के जरिये कई इनपुट पर काम करते हुए पुलिस टीम ने चोरी की बाइक खरीदने आये 4 लोगो को धर दबोचा ओर फिर मामले के आगे तफ़्तीश करते हुए दोनो थानों की पुलिस ने इस पूरे नेक्सस का खुलासा करते हुए 14 लोगो को अभी तक गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी ओर वारदातो में इस्तेमाल की हुई 116 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं जिसमे कई स्कूटी भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी करते और झपटमार इन्हें वारदातों में इस्तेमाल करते और वापस दे जाते।
पकड़े गए बदमाशो में कई आरोपी अलग अलग थानों के घोषित अपराधी है और चोरी किये हुए वहन भी दिल्ली के अलग अलग इलाके से चुराए गए है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या के आरोपियों का पकड़े जाना और वाहनों की बरामदगी आउटर जिला पुलिस खासतौर से राजपार्क थाना पुलिस टीम के लिए एक बेशक एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी है। लेकिन इस सनसनीखेज प्रकरण के खुलासे से साफ हो गया है कि अब अपराधी भी लगातर नए नए तरीके अपनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ।



Comments