
Ancient Japanese Intelligence : प्राचीन जापान को पहले इलेक्ट्रॉनिक्स नहीं अपितु सूर्योदय, मंदिरों तथा उपासना स्थलों का देश माना जाता था। जापानी गुड़िया और पतंगों का देश है जापान। पतंगे, यहाँ के मनोरजन, खेल कूद एवं लोक कला की प्रतीक हैं। मगर इन पतंगों का एक सैनिक इतिहास भी रहा है। एक लम्बे समय से जापान क्षत्रिय शासित देश रहा है। युद्ध के उन दिनों में जब डाक-तार व्ययस्था न के बराबर थी, तब इन्हीं पतंगों द्वारा गुप्त तथा मत्वपूर्ण सन्देश भेजे जाते थे, कभी लालटेन लटकाकर और कभी तरह तरह के कागजों की चेपी लगा जिन्हें आज की गुप्तचर संस्थाएं कोड़वर्ड कहा करती हैं । योद्वाओं और सम्राटों के बीच विचार-विमर्श और गुप्त सूचनाएं भेजी जाती थी। यह काम पतंग गुप्तचर विभाग किया करता था।
एक बार इजु नामक पहाड़ी प्रदेश के आस पास ओशिमोन के किले में जब मीनमोतो-नो-तमे-तोमों कैद था, तब एक बहुत भारी पतंग बनाई गयी, जिस पर बैठकर उसे हो-श्यू वापस लाया गया।
युद्ध भूमि में वीरगति प्राप्त करने वाले बहादुर सैनिकों की कहानियाँ न केवल इतिहास के पन्नों पर लिखी जाने लगी बल्कि हवा से बातें करने वाली पतंगों पर भी लिखी जाने लगी।



Comments