in

लाखों की सरकारी केबल चुराने वाले आठ चोर गिरफ्तार  

SHARE With Your Friends
लोधी कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में आठ चोर 
दक्षिणी दिल्ली : हर वर्ष करोड़ों की सरकारी सम्पति चोरों के भेंट चढ़ जाती है। दक्षिणी दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी सम्पति चुराने वाले 8 चोरों को गिरफ्तार किया है।
जब भी रात के वक्त आप सड़कों से गुजरें तो आपकों सड़क के किनारे कुछ मजदूर गड्डे खोदते नज़र आएंगे वहीँ मोटी मोटी केबल भी बिखरी नज़र आएँगी। इस तरह की लेबर सरकारी तौर पर रात को काम करती है। सरकारी लेबर मान कर हम लोग इन्हे नज़रअंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं। अक्सर जिनको हम सरकारी काम करने वाली लेबर समझते हैं कई बार वो उनके भेष में सरकारी केबल चोरों का गैंग होता है।
दक्षिणी दिल्ली के लोधी कालोनी इलाके से 13 अक्टूबर बुधवार, आधी रात के वक्त लोधी कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर ईश्वर चंद , पीएसआई अंचल, ASI विजय रात ने इलाके में गश्त करते कुछ लोग खुदाई करते दिखे यह लोग वहाँ खड़े ऑटो में भरे बोरों में कुछ रख रहे थे।
SI ईश्वर चंद
तीनों पुलिस अधिकारीयों ने जब इनके पास जाकर पूछताछ की तो पता चला यह सरकारी लेबर बनकर फ़र्ज़ी वाडा किया जा रहा था। यह केबल चोरों का गैंग था जो लेबरगिरी की आड़ में केबल काट काट कर बोरो में भर रहे थे इसके बाद वहां खड़े ऑटो में लाद कर फरार होने की फिराक में थे। मगर मौके पर थाने की टीम बुला कर सभी को पकड़ लिया गया। इनके पास से मौके से चोरी की तक़रीबन 200 किलों MTL की केबल बरामद हुई है।
यह लोग इमरान और तयैब हुसैन नाम के दो कबाड़ियों को सरकारी केबल जिसकी कीमत लाखों रूपये में होती है इनको बेच दिया करते थे।
PSI अचल
इस तरह पुलिस ने 5 चोरों सहित,  इस गैंग के लिए काम करने वाले ऑटो चालक और चोरी की गई सरकारी सम्पति खरीदने वाले दोनों कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
इस गैंग का सरगना वीरू भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह लोग MTNL के सरकारी ठेकदारों से उस जगह की जानकारी ले लेते थे जहाँ ताजा गढ्ढा खोद कर नई केबल डाली गई हो वहाँ पहुँच कर ये चोरों का गैंग आसानी से मिट्टी हटाकर केबल काट कर ले जाता था इसके बाद औजार भी वहीँ मिट्टी में दबा जाते थे।
ASI विजय 
पहले भी इस गैंग ने दक्षिणी दिल्ली में केबल चोरी की कई  वारदातों को अंजाम दिया था। कोटला मुबारकपुर में 5, डिफेंस कॉलोनी में 2, तथा लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में 2 केबल चोरी के मामले दर्ज हैं।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

प्राचीन जापान में पतंगे किया करती थी गुप्तचरी चैट 

दिपावली में दिल्ली जीबी रोड की सेक्स वर्कर के हांथों से सजे दीये बेचे जायेंगे