in ,

दिपावली में दिल्ली जीबी रोड की सेक्स वर्कर के हांथों से सजे दीये बेचे जायेंगे

SHARE With Your Friends
मिट्टी के दीपक सजाती दिल्ली की सेक्स वर्कर्स

सेक्स वर्कर्स को आत्म निर्भर बनाने के लिए दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस ने शुरू की नई मुहीम
नई दिल्ली :  दिल्ली का रेड लाइट एरिया GB रोड जहाँ तकरीबन 30 से अधिक कोटों पर 2000 से ज्यादा सेक्स वर्कर्स काम रहती हैं । इनका जीवनयापन देह व्यापार से होता है ।

दिल्ली बिधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायविद तथा सेंट्रल दिल्ली पुलिस के अधिकारीगण

अब दिल्ली विधिक प्राधिकरण और कमला मार्किट पुलिस ने देह व्यापार के दल दल में फंसी तकरीबन 200 महिलाओं ने इस निन्दित कार्य को छोड़ने का साहस दिखाया । इसके लिए कानून और पुलिस ने मिलकर एक कार्यशाला की शुरुआत की है । इस कार्यशाला में जहां DLSA इनको इनको वापिस सभ्य समाज में लाने के लिए कानूनी मदद देगा वहीँ दिल्ली पुलिस इनको जीवन यापन के गुर सिखाएगी ।

सैंकड़ों की तायदाद में जीबी रोड की सैक्स वर्कर्स ने कार्यशाला ने हिस्सा लिया

अब कमला मार्किट पुलिस इनको रंग बिरंगे दिए सजाना सिखा रही है । दिल्ली पुलिस इनके द्वारा तैयार किये सामान की खरीदार ख़ुद बनेगी जिससे इनको प्रोत्साहित किया जा सके और इनको देह व्यापार से हटा कर आत्म निर्भर बनाया जा सके ।

सेक्स वर्कर्स द्वारा सजाये गए दीये

सेंट्रल दिल्ली उपायुक्त संजय भाटिया ने अपने सम्बोधन में साफ साफ चेतावनी देते हुए कहा कि नाबालिग लड़कियों से या किसी महिला से जबरन देह व्यापार करवाने वालों को बक्शा नही जाएगा । यदि कोठों पर तहखाने बने हों तो उन्हें तोड़ दिए जाएं । किसी भी महिला का शोषण किया जा रहा हो उसकी सूचना 112 नंबर पर अथवा थाना इंचार्ज को बिना भय के दें उनकी पहचान गुप्त रखी जायेगी । सूचना देने वाले को नकद इनाम दिया जाएगा । जीबी रोड के हर कोठे की दीवारों पर पुलिस अधिकारियों के नम्बर चस्पा दिए गए हैं ।

वहीं दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण यानि DLSA के तरफ के जज और वकील भी आगे आये हैं । प्राधिकरण के सचिव गौतम मनन जो न्यायविद है उन्होंने कहा कि ” समाज द्वारा शोषित उपेक्षित इन महिलाओं को न्याययिक प्रकिया के अंतर्गत अपने अधिकारों को पाने के लिए सहायता पा सकती हैं । इसके लिए रेड लाइट एरिया में तीन दिन का शिविर आयोजित किया गया है” ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

लाखों की सरकारी केबल चुराने वाले आठ चोर गिरफ्तार  

कोविड ऐम्बुलेंस की आड़ में दक्षिण भारत से राजधानी दिल्ली में ड्रग्स की तस्करी