in

24 JAN : दिल्ली की पॉश कालोनी ग्रेटर कैलाश में डकैती का पर्दाफाश

नई दिल्ली :  नौकरानी को उसके साथियों के साथ अपने मालिक के घर में डकैती के आरोप में  ग्रेटर कैलाश दक्षिण जिले की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस स्टेशन ग्रेटर कैलाश ने तीन महिलाओं और इनके साथी नरेन्द्र उर्फ विशाल और चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले लक्ष्य वर्मा और अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

22 जनवरी को थाने ग्रेटर कैलाश में एक घर में डकैती की वारदात हुई.  थाना इंचार्ज अजीत कुमार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसआई शभगवान, एएसआई मेजर हुसैन, हवलदार सुनील, हवलदार संदीप, हवलदार सुरेंद्र की टीम बनाई गई.

टीम ने क्षेत्र के 70 सीसीटीवी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की.
उसमें एक महिला आरोपी की पहचान करके महिला आरोपी को पकड़ लिया गया.

महिला से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कई छापे मारे गए, दो महिलाओं और इनके साथी नरेंद्र कुमार उर्फ विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया.  पूछताछ में आरोपियों से चोरी की संपत्ति खरीदने वाले लक्ष्य वर्मा व अनिल वर्मा को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया.

साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया की इस वारदात में घर की नौकरानी शामिल थी. इस डकैती की योजना बनाई इसी नौकरानी ने बनाई थी. उसमें अपनी भाभी एक अन्य महिला और नरेंद्र उर्फ विशाल नाम के व्यक्ति को शामिल किया. वारदात के दिन जब घर में मालकिन अकेली थी. नौकरानी ने दरवाजा खोल रखा था. दो महिलाएं और उनका साथी नरेंद्र आसानी से घर में घुसे और नरेंद्र ने किचन से चाकू लिए और महिला ने खिलौना गन दिखाकर महिला को बंधक बना लिया और घर में अलमारी में रखे आभूषण नकदी समेट कर नोएडा में लक्ष्य और अनिल नाम के ज्वेलर्स को बेच दी थी. ये ज्वैलर्स चोरी का सामान खरीदा करते थे. पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने पांच अभियुक्तों सहित तकरीबन 70 फीसदी।माल और नकदी बरामद कर इस डकैती का दो दोनों में पर्दाफाश कर दिया है.

24 JAN : PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की

25 JAN : प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों और एनएसएस वॉलंटियर्स को संबोधित किया