in ,

30 June : दिल्ली में कुख्यात जहाँगीरपुरिया गैंग के बदमाशों से मुठभेड़

SHARE With Your Friends
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अनवर व रफीक

नई दिल्ली : आज दिल्ली पुलिस के नये पुलिस कमिश्नर का आगाज पुलिस के लिए कामयाबी लेकर आया । दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन बेहद कुख्यात बदमाशों को पकड़ा है । इसमें एक बदमाश फायरिंग के वक्त पुलिस की गोली का शिकार होकर घायल हो गया है । पुलिस इन बदमाशों का पीछा दक्षिणी दिल्ली से करती आ रही थी ।

मुठभेड़ स्थल पर खड़ी बदमाशों की कार

कोटला मुबारकपुर थाना प्रभारी विनय त्यागी को सूचना मिली कुछ कुख्यात बदमाश जिन्होंने अपराधों की फिफ्टी पार की हुई है वो दक्षिण दिल्ली से निकल कर रिंग रोड कार से जा रहे हैं । यह सभी हत्यारों से लैस हैं । इंस्पेक्टर विनय त्यागी ने सब इंस्पेक्टर अमित के संरक्षण में एक टीम बदमाशों के पीछे भेजी दी ।

पुलिस की गोली से घायल वसीम उर्फ लंबू

पुलिस की टीम इनका पीछा करते करते दिल्ली के कश्मीरी गेट हनुमान मंदिर के पास निगम बोध घाट के सामने पहुंची ।

70 अपराधों को करने वाला अनवर उर्फ आनु

पुलिस की गाड़ी ने तेजी से बदमाशों की कार को ओवरटेक करके उसके आगे रोक दी । पुलिस ने बदमाशों को उतरने के लिए कहा बदमाश वैन छोड़ कर भागने लगे । पुलिस ने रुकने के लिए कहा उनमें से एक बदमाश जिसका नाम वसीम उर्फ लंबू है उसने पुलिस पर पिस्तौल निकाल कर फायरिंग की । बदले में पुलिस ने वसीम के पैर में गोली मारकर उसे वहीं गिरा दिया । यह बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ दोपहर 12:30 बजे की है । बाकी दो बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया गया । अब इनके आपराधिक रिकार्ड पर नजर डालते हैं ।

बदमाशों से बरामद हथियार व चोरी करने के ओजार

इसमें अनवर उर्फ आनु (38) जहांगीर पुरी का रहने वाला है । इसपर चोरी, लूट, के 70 मुकद्दमें दर्ज हैं । दूसरा मनुरूल उर्फ सैफ़ुद्दीन (24) इसपर 23 आपराधिक मामलों का आरोपी है । तीसरा साथी रफीक उर्फ लुका (24) इसकी 30 आपराधिक मामलों में सहभागिता है ।

ऑपरेशन की कामयाबी हर्षित इंस्पेक्टर विनय त्यागी, (दायें से)थाना प्रभारी कश्मीरी गेट

पुलिस को आशंका है कि यह सभी बदमाश बांग्लादेश के नागरिक हो सकते हैं जो छुपकर जहांगीर पुरी में रह रहे थे । पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है ।

SHARE With Your Friends

30 June : मणिपुरी गिरोह के सरगना मामा, भांजा गिरफ्तार

1 जुलाई : स्पेशल सेल ने पकड़ा 20 हज़ार का इनामी हत्यारा