in ,

25 जून, उत्तरी दिल्ली : छापामारी में 15 जुआँरी गिरफ्तार, सवा लाख बरामद 

SHARE With Your Friends

उत्तरी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने गैर कानूनी अपराध करने वाले 15 जुआरियों को छापामारी करके गिरफ्तार किया है। इस छापामारी में  जुएँ के अड्डे का सरगना सोनू राज भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोनू राज किराए पर मकान लेकर जुएं का गैर क़ानूनू खेल करवाता   रहा था। इस जुएं के अड्डे के बारे में  स्पेशल स्टाफ के हवलदार संजीव ने सारी जानकारी जुटाई की। पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की वजीराबाद इलाके में जुएँ का रैकेट चलाया जा रहा है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए, एसीपी उमा शंकर, इंस्पेक्टर तिलक चंद्रा ने हवलदार संजीव की सूचना पर छापामारी करने वाली टीम तैयार कर दी, जिसमें सब इंस्पेक्टर हंसा राम, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एएसआइ ज़मीर हैदर, हवलदार संजीव, एचसी अंसार, मंजीत, सिपाही परवीन और परवीन को शामिल किया गया।
पुलिस ने रात 11 बजे वजीरपुर इलाके में जुएँ के अड्डे पर छापामारा और  मौके से 260 ताश के पत्ते, एक लाख से ज्यादा की रकम बरामद हुई। मौके पर पुलिस को 15 लोग जुआं खेलते हुए मिले जिनमें सरगना सोनू राज (46) और इसका दांया हाँथ अनिल (32) भी पकड़ लिया गया।
सोनू राज किराए पर मकान लेकर उसमें जुएँ का अवैध धंधा करवाता था।  सोनू पर पहले भी रूपनगर, सब्जी मंडी और तिमारपुर थाने में जुएँ के तीन मामले दर्ज हैं। इसके अड्डों पर दिन ढलते ही जुआं शुरू हो जाता था और देर रात तक चलता था।
SHARE With Your Friends

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियो को DTC कलस्टर बस ने कुचला

भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक, 2 संदिग्ध हिरासत में