
नई दिल्ली : बचपन में चोर पुलिस का खेल बहुतों ने खेला होगा। इस खेल में एक बच्चा चोर बनाकर आगे आगे भाग रहा होता है और दूसरा बच्चा पुलिस बनकर उसको पकड़ने की कोशिश करता है । अब आपको दिखाते हैं दिल्ली के लाल किले के पास चोर पुलिस के असली खेल का वीडियो ।
पहले वीडियो में लुटेरा भाग रहा है उसके पीछे दिल्ली पुलिस का जवान भागता दिख रहा है ।
दूसरे वीडियो में पुलिस के जवान ने लुटेरे पकड़ लिया और उसे काबू करने की कोशिश कर रहा है ।
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मनीष ने 17 नवंबर 2024 को लाल किले के पास अंगूरी बाग बस स्टैंड पर एक पैदल यात्री प्रेम कुमार परसाद को अपराधियों द्वारा लूटते हुए देखा। यह हवलदार तुरंत अपनी बाइक छोड़कर अपराधी को पकड़ने भागा । अपराधी सड़क के डिवाइडर को कूदकर ओल्ड लाजपत राय मार्केट की ओर भागा जो cctv में साफ दिखाई दे रहा है ।
हवलदार मनीष ने उसे मेट्रो गेट नंबर 2 के पास पकड़ लिया।

लूटपाट करके भागने वाले लुटेरे को पकड़ने वाला कोतवाली थाने का हवलदार मनीष
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजा बाँतिया ने बताया कि जिले की पुलिस लगातार हिम्मत और हौसले का काम कर रही है । अभी दो दिन पहले रूपनगर थाना प्रभारी ने आग में फंसी एक 75 साल की महिला को बचाया था । अब कोतवाली के हवलदार मनीष ने हिम्मत दिखाते हुए कुख्यात अपराधी को पकड़ा है । अपराधी ने मनीष पर चाकू से हमला भी किया, लेकिन मनीष ने हिम्मत नहीं हारी और अपराधी को पकड़े रखा। स्थानीय लोगों की मदद से अपराधी को आखिरकार पकड़ लिया गया।
अपराधी की पहचान आरिफ, शास्त्री पार्क, दिल्ली के रूप में हुई। अपराधी के पास से लूटा हुआ चाकू भी बरामद किया गया।


