in

18 November : साहस और हिम्मत की मिसाल: शक्तिनगर में आग लगने पर पुलिस ने बचाई 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान

दिल्ली के शक्तिनगर इलाके में चार मंजिला इमारत आग से तबाह !

SHARE With Your Friends

 

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के शक्ति नगर चार मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग ।


नई दिल्ली : दिल्ली के शक्तिनगर इलाके में चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में पुलिस की साहसिक कार्रवाई ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान बचाई._

दोपहर एक बजे के आसपास शक्तिनगर की एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसके धुएं ने बराबर वाली बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन गनीमत यह रही कि इमारत में रहने वाले परिवार के लोग समय पर बाहर निकल आए।

हालांकि, इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहने वाली 75 वर्षीय महिला, जो व्हील चेयर और स्टीक के सहारे से चलती थी, उनकी जान जोखिम में आ गई। लेकिन रूप नगर थाना इंचार्ज रमेश कौशिक और उनकी टीम ने साहस और हिम्मत दिखाते हुए धुएं से घिरी चौथी मंजिल पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित नीचे ले आए।

75 वर्षीय सरोज बाला गुप्ता जिसको पुलिस ने अग्निकांड के दौरान चौथी मंजिल से बचाया


आग पर काबू पाने के लिए 25 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस इस अग्निकांड की जांच कर रही है।

आग से घिरी 76 वर्षीय महिला को बचाने वाले रूप नगर SHO रमेश कौशिक

इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस की साहसिक और निस्वार्थ कार्रवाई को उजागर किया है, जिससे हमें गर्व होता है। पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल एक जान बचाई, बल्कि हमें यह भी याद दिलाया कि हमारे समाज में ऐसे लोग हैं जो खतरे की घड़ी में भी अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद करने से नहीं हिचकिचाते।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

12 November : दीपावली से पहले दिल्ली में लाखों की डकैती, 4 बदमाश गिरफ्तार

20 November : दिल्ली की सड़क पर चोर और पुलिस का लाइव वीडियो वायरल