
नई दिल्ली : दिल्ली में दीपावली से दो दिन पहले एक बड़ी डकैती की वारदात हुई थी, जिसमें 8 बदमाशों ने हथियार की नोक पर 11 लाख कैश और ज्वेलरी लूट ली थी। इस मामले में मोती नगर थाना की पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है और 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान पंकज कुमार, राकेश, राजेंद्र प्रसाद और श्याम बाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से गोल्ड की ज्वेलरी और 50 हजार कैश बरामद किया है। बाकी 4 बदमाश अभी भी फरार हैं और पुलिस टीम उनके बारे में पता लगा रही है।
इस मामले में डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि 28 अक्टूबर को शाम में सभी बदमाश एक घर में घुसकर वहां से 11 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के दौरान उन्होंने हथियार का भी इस्तेमाल किया था।
पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता लगाना शुरू किया। लगभग 10 दिनों के बाद पुलिस टीम इस मामले को सुलझाने में कामयाब हुई। एसीपी विजय सिंह की देखरेख में एसएचओ वरुण दलाल की टीम ने एक-एक करके 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह सभी उत्तर प्रदेश गोंडा के रहने वाले हैं और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुक और हेल्पर के रूप में काम करते हैं। गिरफ्तार किया गया आरोपी पंकज भी पीड़ित के घर में डेढ़ साल से काम कर रहा था और उसने डकैती की पूरी प्लानिंग तैयार की थी।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


