नार्थ दिल्ली : दिल्ली में चलने वाली कलस्टर बसों ने अभी तक दिल्ली में हादसों को अंजाम देना बंद नही किया है । दुर्घटनाओं के मामले में क्लस्टर बसे अव्वल नम्बर पर हैं । एक बार फिर क्लस्टर बस ने बड़े हादसे को अंजाम दिया है ।
<span;> सराय रोहिल्ला के कमल टी-प्वाइंट के पास बड़ा हादसा हुआ । एक बेलगाम डीटीसी कलस्टर बस ट्रैफिक पुलिस के बूथ में घुस गई । हादसे में करोल बाग ट्रैफिक सर्किल के एएसआई गोविंद, हवलदार ऋषिपाल, रोहिणी ट्रैफिक सर्किल के किशन कुमार जख्मी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जिसकी अभी पहचान नहीं हुई, दूसरे घायल शख्स का नाम रामकुमार है। कुल पांच लोग जख्मी हुए हैं। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियो को DTC कलस्टर बस ने कुचला



