

नई दिल्ली : (Murder of Woman) उत्तरी जिला दिल्ली के मजनू का टीला अरुणा नगर में एक महिला ने अपनी रूम पार्टनर महिला को चाकू मारकर हत्या कर डाली. हत्या का कारण आपसी झगड़ा, गाली गलौच बताया गया है. पुलिस ने हत्या के मामले में सपना नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक रानी की फोटो ने खोला भेद
पुलिस को सुबह 7 बजे हत्या की सूचना मिली, मौके पर एक कमरे में रानी (35) नाम का महिला खून से लथपथ शव मिला. उसकी बाईं छाती पर चाकू मारा गया था. मौके पर मौजूद सपना से पुलिस ने पूछताछ की तो उसके दिए ब्यान कुछ अटपटे थे जिससे वह शक के घेरे आ गई. दूसरा शक का कारण सपना के मोबाइल से रानी की डेड बॉडी की भेजी गई फोटो थी, जो उसने अपनी दोस्त नेहा को भेजी हुई थी.

शराब पार्टी में हुआ था झगड़ा
जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि “तफ्तीश में सपना ने हत्या का जुर्म कर लिया है. 29 मई को नेहा के घर पार्टी थी, वहां कई महिलाएं आई हुई थी, उस पार्टी में रानी और सपना के बीच शराब पीकर झगड़ा हुआ. घर आने के बाद रानी ने उसे और उसके पिता को अपशब्द कहे थे. सपना को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी.
सपना और रानी अरुणा नगर में एक कमरे के घर में रहती थी और सपना पार्टियों में वेटर और पार्टी अरेंजमेंट का काम देखती है और रानी गुरुग्राम में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी.



