
नई दिल्ली : आज दिल्ली पुलिस के नये पुलिस कमिश्नर का आगाज पुलिस के लिए कामयाबी लेकर आया । दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन बेहद कुख्यात बदमाशों को पकड़ा है । इसमें एक बदमाश फायरिंग के वक्त पुलिस की गोली का शिकार होकर घायल हो गया है । पुलिस इन बदमाशों का पीछा दक्षिणी दिल्ली से करती आ रही थी ।

कोटला मुबारकपुर थाना प्रभारी विनय त्यागी को सूचना मिली कुछ कुख्यात बदमाश जिन्होंने अपराधों की फिफ्टी पार की हुई है वो दक्षिण दिल्ली से निकल कर रिंग रोड कार से जा रहे हैं । यह सभी हत्यारों से लैस हैं । इंस्पेक्टर विनय त्यागी ने सब इंस्पेक्टर अमित के संरक्षण में एक टीम बदमाशों के पीछे भेजी दी ।

पुलिस की टीम इनका पीछा करते करते दिल्ली के कश्मीरी गेट हनुमान मंदिर के पास निगम बोध घाट के सामने पहुंची ।

पुलिस की गाड़ी ने तेजी से बदमाशों की कार को ओवरटेक करके उसके आगे रोक दी । पुलिस ने बदमाशों को उतरने के लिए कहा बदमाश वैन छोड़ कर भागने लगे । पुलिस ने रुकने के लिए कहा उनमें से एक बदमाश जिसका नाम वसीम उर्फ लंबू है उसने पुलिस पर पिस्तौल निकाल कर फायरिंग की । बदले में पुलिस ने वसीम के पैर में गोली मारकर उसे वहीं गिरा दिया । यह बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ दोपहर 12:30 बजे की है । बाकी दो बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया गया । अब इनके आपराधिक रिकार्ड पर नजर डालते हैं ।

इसमें अनवर उर्फ आनु (38) जहांगीर पुरी का रहने वाला है । इसपर चोरी, लूट, के 70 मुकद्दमें दर्ज हैं । दूसरा मनुरूल उर्फ सैफ़ुद्दीन (24) इसपर 23 आपराधिक मामलों का आरोपी है । तीसरा साथी रफीक उर्फ लुका (24) इसकी 30 आपराधिक मामलों में सहभागिता है ।

पुलिस को आशंका है कि यह सभी बदमाश बांग्लादेश के नागरिक हो सकते हैं जो छुपकर जहांगीर पुरी में रह रहे थे । पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है ।


