

नई दिल्ली : उत्तरी डिस्ट्रिक्ट के व्यवसायिक इलाके, लाहौरी गेट में एक महिला ने अमेरिका जाने की ख़ातिर एक गैंग बनाकर दिन दहाड़े 64 लाख की डकैती को अंजाम दे डाला । यह डकैती एक कोरियर कारोबारी के ऑफिस में घुसकर हथियारों के बल पर की गई ।
घटना का विवरण :
लाहौरी गेट के कूंचा घासीराम में कोरियर का काम करने वाले जसुभाई पटेल के दफ्तर में 11 सिम्बर को दोपहर के वक्त तीन अज्ञात लोग रिवाल्वर और चाकू लेकर घुसे और वहां मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर वहाँ रखी तिजोरी से 10 लाख नकद राशि और लाखों की राशि से भरा बेग लेकर फरार हो गए ।
दिनदहाड़े भरे बाजार में जसुभाई पटेल के दफ्तर से 64,15000 लाख की डकैती होने की खबर फैलने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया । पुलिस में भी इस वारदात के बाद खलबली मच गई ।
पुलिस की जांच :
पुलिस ने 392/397/506/34 IPC और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । एसीपी कोतवाली उमा शंकर लाहौरी गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर , जरनैल सिंह, इंस्पेक्टर रॉबिन सिंह, के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज चर्च मिशन एसआई मनमीत मलिक, एसआई संदीप माथुर, एसआई रमाकांत, एसआई
राकेश, एएसआई जय कुमार, हवलदार बिजेंदर, राजेंदर, अजय दहिया, सुनील, रामपाल, अमित, सिपाही मोनित, सचिन, दीपक, गौरव, दिनेश, सचिन सहित अधिकारी मिलाकर कुल 22 पुलिसकर्मियों का अमला इस वारदात की तफ्तीश में जुट गया । एरिया के 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई ।वारदात के वक्त दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में लाया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान एक प्रवेश पटेल नाम के कर्मचारी पर संदेह हुआ क्योंकि वह पुलिस के प्रश्नों का सही जवाब नही दे पा रहा था । बार बार पुछताछ के बाद प्रवेश पटेल ने इस डकैती में शामिल होने का खुलासा कर दिया ।
प्रवेश पटेल जसु पटेल के दफ्तर में काम करता था । प्रवेश पटेल ने इस डकैती में शामिल सभी आरोपियों के नामों का खुलासा कर दिया इस डकैती की वारदात में सीमा शडोम नाम की महिला उसका पति अब्दुल शकूर, परवेज उर्फ सलमान उर्फ बाबा, शामिल थे ।

सीमा और उसके पति अब्दुल शकूर को नार्थ दिल्ली के शास्त्री नगर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया । इनके पास से 10 लाख की रकम बरामद कर गई । सीमा और अब्दुल शकूर की निशानदेही पर परवेज उर्फ सलमान को भी शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया गया उनके पास से 7,48000 लाख लूटी गई रकम बरामद कर ली गई । परेश पटेल सीमा का परिचित था अतः इन दोनों ने मोटी रकम लूटने की योजना बनाई । इसमें अपराध में सीमा ने अपने पति अब्दुल शकूर और जीजा परवेज उर्फ सलमान को भी शामिल कर लिया । परवेज उर्फ सलमान उर्फ बाबा, एक नामी अपराधी है जिस पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या के प्रयास, सरकारी अधिकारी पर हमला आदि के 7 मामले दर्ज हैं । 2018 में जेल से बाहर आया था ।
अपराध का उद्देश्य और योजना :
सीमा ने डकैती का अपराध कबूल करते हुए बताया उसको अपने पति के साथ अमेरिका जाना था, उसके लिए पैसों की जरूरत थी । प्रवेश पटेल ने उसे जिक्र किया था कि ‘जहाँ वह काम करता है वहाँ करोडों रुपये का रोजाना लेनदेन होता है’ । परेश की बात सुनकर सीमा को लालच आ गया और उसने डकैती का प्लान बना डाला । अपने पति अब्दुल शकूर के साथ अपने अपराधी जीजा परवेज उर्फ सलमान उर्फ बाबा के साथ प्लान बना डाला । इसमें 3 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया । प्रवेश पटेल इनके लिए ऑफिस की मुखबरी करने लगा । 11 सितंबर को जसुभाई पटेल के ऑफिस में बड़ी रकम आनी थी यह खबर प्रवेश पटेल ने बदमाशों को पहुंचा दी । उसके बाद दोपहर में 3 हथियारबन्द बदमाशों ने कूचा घांसी राम जसुभाई पटेल के ऑफिस में घुसकर 64,15000 की लूट को अंजाम दे डाला । मगर 22 लोगों की पुलिस टीम ने 24 घँटे में लाखों की डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार कर 17,48000 लाख की बड़ी रकम बरामद कर ली ।

अभी पुलिस को इनके अन्य और साथियों की भी तलाश है जिनके पास से बाकी की रकम मिलने की संभावना है ।



