
नई दिल्ली : नार्थ दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के बुराडी थाने ने ऑनलाइन नोकरी और अय्याशी के लिए लड़कियों से दोस्ती, डेटिंग, Play Boy, Gigolo जिगेलो के लिए रजिस्ट्रेशन करके लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है ।

इस केस की कहानी फरवरी 2019 से शुरू होती है । बुराडी में रहने शख्स के पास बॉबी कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया । उसने फ्रेंडशिप ग्रुप में उसे शामिल किया । दरअसल यह फ्रेंडशिप ग्रुप अय्याशी पसंद लोगों का ग्रुप था जिसमें लड़कियों को भी शामिल किया जाता था । लड़कियों से दोस्ती और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए Play Boy बनने का लालच दिया जाता था । यह लोग एक प्रकार से Play Boy के तौर पर नौकरी करने के लिए ऑफर देते थे ।
इसके लिए ऑनलाइन रकम अलग अलग खातों में जमा करवाते थे । शिकायत कर्ता से इन लोगों ने कुल साढ़े चार लाख की रकम जमा करवा ली थी । इसके बाद फोन नम्बर बन्द कर दिए ।

मामले की जांच पुलिस के पास आने पर पहले तकनीकी जांच की गई और आरोपी व्यक्तियों का पता लगाया गया लेकिन फोन नंबर फर्जी आईडी पर दर्ज पाए गए। हालांकि, टीम मामले पर काम करती रही और एक आरोपी हरप्रीत सिंह जो हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड का रहने वाला था उसे गिरफ्तार कर लिया गया । इसके खाते में एक लाख रुपये जमा किए गए थे। इसके बाद दूसरे लोगों की जांच में पुलिस टीम जुट गई ।
टीम और संचालन:
सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, हवलदार प्रवीण, सिपाही रहीश और सिपाही प्रदीप को एसीपी तिमारपुर स्वागत पाटिल, थाना प्रभारी बुराडी सुरेश कुमार, इस मामले की जांच में लगे रहे ।
फोन नम्बर की जांच में सभी नम्बर फर्जी पाए गए थे। टीम ने इस मामले में 50 से अधिक मोबाइल नम्बर्स की जांच की । एक आरोपी शिवांशु उर्फ बब्बू पुत्र विजय सिंह निवासी निहाल विहार, दिल्ली को पकड़ लिया गया।
पूछताछ और खुलासा :
पूछताछ के दौरान, शिवांशु उर्फ बब्बू ने अपने सहयोगी इमरान खान के साथ मिलकर ठगी की बात कबूल कर ली । टेलीफोन पर बातचीत के दौरान खुद को अभिषेक सिंह के फ़र्ज़ी नाम का इस्तेमाल कर प्रस्तुत किया था । इसके बाद हिमांशु उर्फ बब्बू के कहने पर आरोपी मो. इमरान खान @ शाहबाज खान @ अभिषेक सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाले एक सिम कार्ड के साथ दो मोबाइल फोन और बैंक खाते के एक डेबिट कार्ड का उपयोग ठगी के पैसे प्राप्त करने में किया जाता है।

उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कल्सी से बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी तनख्वाह और मस्ती के लिए ऑनलाइन दोस्ती समूहों में अपना नंबर पोस्ट करते थे। प्रारंभ में, वे आमतौर पर नकली आईडी पर चलने वाले विभिन्न डिजिटल भुगतान के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस की मांग करते थे। फिर वे लड़की से दोस्ती, डेटिंग और शारिरिक सम्बन्ध बनाने, Play Boy Gigolo बनने के लिए जॉब के तौर पर ऑफर देते थे और ऑनलाइन रकम मंगवा लेते थे । पैसा मिलने के बाद नंबर बंद कर देते थे ।
शिवांशु उर्फ बब्बू ठगी का मास्टर माइंड है । मो. इमरान खान उर्फ शाहबाज खान उर्फ अभिषेक सिंह बिहार से दिल्ली आ कर रहने लगा । यह एक Youtube चैनल भी चलाता है ।और ऑनलाइन धोखाधड़ी में भी लिप्त है।


