
नई दिल्ली : हास्य अभिनेता राजू भैया (58) का 42 दिनों तक जिंदगी मौत से लड़ते हुए आज सुबह निधन हो गया । राजू श्रीवास्तव को
10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज करते वक्त कार्डियक अरेस्ट हुआ था. इसके बाद राजू श्रीवास्तव के दिमाग पर भी इसका असर हुआ , जिसकी वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया था. बीच में राजू के स्वास्थ में सुधार की खबरे आ रही थी इससे उनके परिवार वालों और उनके फैन्स को उनके ठीक होने की उम्मीदें जाग गई थी । उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था । देश के करोड़ों लोगों ने राजू श्रीवास्तव की कुशलता की दुआएं मांगी. मगर दुआएं भी निष्फल रहीं और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया से विदाई ली.
राजू श्रीवास्तव के निधन पर अब उनसे चाहने वाले लोग शोक जाहिर कर रहे हैं. कुमार विश्वास ने उनके निधन पर कहा कि, ‘राजू भाई ने आखिर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया. उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आंखों के आगे तैर रहे हैं. उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौगात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई.’


