in ,

♦ 21 SEP : नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली :  PM Modi पीएम मोदी ने Raju Shrivastav Death राजू श्रीवस्तव के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं । आज सुबह दिल्ली स ऐम्स अस्पताल में तकरीबन 10:00 बजे राजू श्रीवास्तव ने अंतिम सांस ली और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए. कॉमेडी किंग के इस तरह चले जाने से देश में उनके चाहने वालों के चेहरों पर उदासी छा गई है. सारा देश कॉमेडी किंग राजू श्री ( Raju Shrivastav) के निधन से गमगीन है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narender Modi) ने गजौधर भैय्या के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया।  वह हमें बहुत जल्द छोड़ देते हैं लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।  उनका निधन दुखद है।  उनके परिवार औरप्र शंसकों के प्रति संवेदना।  शांति.” 

कल अंतिम संस्कार दिल्ली में

कल दिल्ली में यमुना के किनारे निगम बोध घाट पर राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दोपहर को किया जाएगा. राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा में उनके परिवार के बंधु बांधवों सहित दिल्ली और दिल्ली से बाहर की नामी हस्तियों के शामिल होने की खबर है.

SHARE With Your Friends

21 SEP : हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का आज सुबह 10:20 बजे निधन

♦ 22 SEP : महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, इंग्लैंड को 88 रनों से रौंद डाला