
दिल्ली में चोर को खंभे से बांधकर जनता ने खुद दी सजा, वीडियो वायरल
आज शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली में एक चोर को दी लोगों ने खुद सजा, साथ ही बनाया वीडियो। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद की गली नंबर 9 में एक शख्स को मोटर चोरी करने के आरोप में भीड़ ने पकड़ा और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई। साथ ही उसके सिर को सिर के बालों को उस तरह के द्वारा पब्लिक ने काटा उसको कई जगह उस्तरा भी लग गया जिससे उसके सिर में खून भी आ रहे थे। जब भीड़ का मन पिटाई से भर गया तो भीड़ ने उस चोर से गली की नाली साफ करवाई और इसके बाद अभी तक पुलिस को सूचना ना देकर चोर को पब्लिक ने खुद ही सजा देकर छोड़ दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है।
उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी की तरफ से बयान आया है कि “आज, 19.8.22 को, एक वीडियो क्लिप कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें कोई व्यक्ति साकिल नाम के व्यक्ति की पिटाई करता हुआ पाया गया और वहां खड़े लोग भी हैं। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वजीराबाद गांव के स्थानीय निवासियों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जबकि उसने वजीराबाद दिल्ली के फैजान निवासी गली नंबर 9 के घर से पानी की मोटर चुराई थी और कथित तौर पर उसकी पिटाई की और उसका सिर के बाल काट दिए । इस संबंध में कथित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 323, 341, 355, 504, 34 आईपीसी के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच की जा रही है।
पिटाई करने वाले लोगों ने खुद के फेसबुक पेज पर इसका लाईव भी किया और वीडियो भी वायरल की है



