♦ 1 SEP : एशिया कप T-20 : सूर्या कुमार के आधा दर्जन छक्कों ने हांग कांग को किया पस्त

भारत ने हांग कांग को 40 रनों से हराया, सूर्या कुमार की तूफानी बल्लेबाजी देख पाकिस्तान खौफ में

SHARE With Your Friends

छक्का लगाते सूर्य कुमार

सूर्यकुमार ने अपने बल्ले से कहर बरसाते हुए सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया

नई दिल्ली : Asia Cup 2022 : Dubai : टीम इंडिया ने एशिया कप के मैच में बुधवार को हांगकांग के खिलाफ एक धीमी शुरुआत करने के बाद 193 रन का टारगेट रखा. के एल राहुल और रोहित शर्मा की भारतीय सलामी जोड़ी कुछ खास कमाल करने में नाकाम रही. लेकिन सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने एक मजबूत लक्ष्य रखा. इन दोनों बल्लेबाजों की वजह से भारत ने आखिरी 7 ओवर में भारत ने 98 रन जोड़े.

विराट कोहली

सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर यादव ने फैंस का शानदार मनोरंजन किया. जबकि कोहली ने 44 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल हैं.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦ 31 AUG : हुबली के ईदगाह ग्राउंड पर HC द्वारा गणेशोत्‍सव की इजाजत

♦ 1 SEP : नई दिल्ली स्टेशन पर इंडियन रेलवे के फर्जी टीटीई दे रहे हैं ड्यूटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार