in

♦ 1 SEP : नई दिल्ली स्टेशन पर इंडियन रेलवे के फर्जी टीटीई दे रहे हैं ड्यूटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नकली कर्मचारी भर्ती गिरोह का पर्दाफाश.   स्टेशन पर बकायदा ड्यूटी दे रहे गिरोह में शामिल पांच नकली टीटीई को गिरफ्तार किया है. डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह के मुताबिक 30 अगस्त को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कानपुर शताब्दी में RPF ने एक शख्स को पकड़ा जो खुद को टीटीई बता रहा था. उसके मोबाइल में टीटीई का एक कार्ड था और उसने टीटीई जैसी सफेद शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी.

RPF ने नई दिल्ली स्टेशन पर दिल्ली पुलिस के GRP पुलिस स्टेशन लाकर सौंप दिया. उससे पूछताछ की तो उसकी पहचान भूपेंद्र चौरसिया के तौर पर हुई. उसका पहचान पत्र भी फर्जी निकला. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे ये पहचान पत्र प्रशांत शुक्ला नाम के शख्स ने दिया था. उसने प्रशांत शुक्ला को रेलवे में नौकरी पाने के लिए पैसा दिए थे. भूपेंद्र ने आगे बताया कि उसकी तरह और भी लड़के हैं जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टीटीई की ट्रेनिंग कर रहे हैं और रिजवान नाम का शख्स उनका इंचार्ज है, जो उनकी अटेंडेंस लेता है और फिर ड्यूटी लगाता है.

भूपेंद्र पुलिस को दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट साइड ले गया, जहां पुलिस को रिजवान मिला जो खुद टीटीई को ड्रेस में था और उसके पास टीटीई का एक फर्जी पहचान पत्र था. रिजवान ने बताया कि वो टीटीई का ट्रेनर है और उसने ये नौकरी पाने के लिए संदीप नाम के एक शख्स को 2 लाख रुपये दिए थे और उसे सभी टीटीई को ट्रेनिंग देने के लिए कहा गया था.

रिजवान की निशानदेही पर 3 और लोग पकड़े गए जो टीटीई की यूनिफार्म पहने नकली पहचान पत्र लेकर घूम रहे थे. उनकी पहचान गौरव कुमार, गगनदीप सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई. इन तीनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में सुखदेव सिंह को रेलवे में नौकरी पाने के लिए 23 लाख रुपये दिए. इस तरह इस ग्रुप से जुड़े 6 और लोग पकड़े गए जिनकी पहचान देवेश कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, मनोज कुमार, विनय कुमार, परमिंदर सिंह और आशीष कुमार के तौर पर हुई.

सभी 6 लोगों के पास कोई पहचान पत्र बरामद तो नहीं हुआ लेकिन इन लोगों ने बताया कि उन्हें एक मिश्रा नाम के शख्स ने रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने का वादा किया था, हालांकि अभी उन्होंने कोई पैसा नहीं दिया है. पुलिस अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है.  इस फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी सुखदेव के साथ साथ बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही जारी है.

SHARE With Your Friends

♦ 1 SEP : एशिया कप T-20 : सूर्या कुमार के आधा दर्जन छक्कों ने हांग कांग को किया पस्त

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : SEPTEMBER 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें