

30 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : संघ प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बताने वाले ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली है.

इलियासी ने इसे लेकर दिल्ली पुलिस में में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है. इलियासी ने पुलिस को बताया है कि देश और देश से बाहर से ऐसे कई कॉल आए हैं जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इलिसायी की इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फोन पर मिल रही धमकियों को लेकर AIIO प्रमुख ने कहा कि चाहे जो भी हो जाए मैं संघ प्रमुख को लेकर दिए अपने बयान को वापस नहीं लूंगा.
♦ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए संस्करण को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई.

पीएम मोदी ने इस ट्रेन से गुजरात के गांधीनगर से कालूपुर स्टेशन तक का सफर भी किया.
♦ नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड ) अनिल चौहान ने आज सीडीएस पद की कमान संभाल ली है. जनरल बिपिन रावत के बाद वह दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने हैं.

पिछले साल दिसंबर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत का निधन हो गया था. सेना के तीनों अंगों में बेहतर सामंजस्य और थियेटर कमांड बनाना भी उनके सामने अहम चुनौती होगी.
♦ नई दिल्ली : पंजाब : पठानकोट सिविल अस्पताल में एक गरीब परिवार की एक महिला को फर्श पर बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उसे कथित तौर पर लेबर रूम में प्रवेश से गया था।

29 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को दिल्ली IGI एयरपोर्ट पुलिस ने प्लेन में सिगरेट पीने के मामले में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को इस मामले मं एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही बॉबी की तलाश थी. पुलिस ने बॉबी कटारिया को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद बॉबी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. हालांकि, कोर्ट ने बॉबी कटारिया को दिल्ली पुलिस के सामने जांच में सहयोग करने की बात जरूर कही है.
♦ नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है.

राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की सक्रियता तेज हो गई है. विभिन्न जिलों के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भी स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. उत्तर पूर्व जिला, जहां 2020 में दंगे हुए थे, वहां समुदायों की मिश्रित आबादी है. हाल ही में पीएफआई से जुड़े पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने इस इलाके से गिरफ्तार किया था.
♦ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में चिल्ला बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार शाम को एक चलती कार में अचानक आग लग गई. चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई.

कार चालक शाम को डीएनडी से चिल्ला बॉर्डर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई. चालक तुरंत कार से कूद गया. उन्होंने बताया कि कार चालक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची.
♦ नई दिल्ली : बेंगलुरु : अब आप बेंगलुरु हवाई अड्डे से शहर के लिए एक हेलिकॉप्टर ले सकते हैं और यातायात से बच सकते हैं. आवागमन का समय मौजूदा 120 मिनट से घटकर सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा.

ब्लड इंडिया ने घोषणा की है कि वह बेंगलुरु और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच तेजी से यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू करेगी. यह सेवाएं सप्ताह में पांच बार 10 अक्टूबर से शुरू होंगी. कीमत, प्रति सीट टैक्स के बिना रुपये 3,250 रुपये होंगी.
♦ नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से शिक्षक बच्ची को क्लासरूम में बंद करके अपने घर चले गए हैं. वीडियो में बच्ची रो रही है और बता रही है उसके शिक्षक ने उसे अंदर छोड़कर क्लासरूम में आगे से ताला लगा दिया है. इस वजह से बाहर नहीं निकल पा रही है. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गुलावठी ब्लॉक के संविलियन सेगड़ा पीर स्कूल का है.

क्लासरूम में बंद बच्ची का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में क्लासरूम के ताले की चाबी मंगवाकर बच्ची को बाहर निकाला. घटना के बाद से बच्ची के अभिभावक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
♦ नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने मुलाकात की. भेंट के दौरान राजदूत गोब्बी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर चर्चा की. भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अर्जेंटीना के संस्थानों के साथ एमओयू के सम्बंध में चर्चा हुई.
आदित्यनाथ ने कहा कि हम वर्ष 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं. अर्जेंटीना के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है. दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण अवसर है. मुझे उम्मीद है कि अर्जेंटीना की ओर से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा.
28 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : थिरुवनंतपुरम: India vs South Africa : भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुई एक और तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेहमानों को थिरुवनंतपुरम में 8 विकेट से हरा दिया. भारत को जीत के लिए सिर्फ 107 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 9 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. भारत की शुरुआत भी खराब रही. कप्तान रोहित और विराट सस्ते में लौट गए. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन, 33 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) और दूसरे ओपनर केएल राहुल (नाबाद 51 रन, 56 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के ) इन दोनों ने मिलकर 16.4 ओवरों में ही भारत को जीत दिलाते हुए सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया.
♦ नई दिल्ली : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने बुधवार को कहा कि वह ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के अतिवादी विचारों का विरोध करती है, लेकिन सरकार जिस तरह प्रतिबंध लगाकर मामले से निपट रही है उसका वह समर्थन नहीं करती.
♦ नई दिल्ली : गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने मुंबई के एक व्यापारी के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . सांसद के जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने बताया कि सांसद रवि किशन ने मुंबई के एक व्यापारी द्वारा 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की और उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत कैंट थाने में दर्ज करायी है .
♦ नई दिल्ली : DA Hike: 7th Pay Commission के आधार पर वेतन पाने वाले सभी केंद्रीय कर्मियों-अधिकारियों तथा पेंशनभोगियों को केंद्रीय कैबिनेट ने उम्मीद के मुताबिक नवरात्रि का पर्व खत्म होने से पहले ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का तोहफा दे दिया है. इसके साथ ही अब देशभर के सभी केंद्रीय वेतनभोगियों को उनकी तनख्वाह में DA के तौर पर चार फीसदी ज़्यादा रकम मिलेगी. नियमानुसार, DA, यानी महंगाई भत्ते में घोषित की गई यह वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से ही लागू होगी, और कर्मियों-पेंशनधारकों को जुलाई से लेकर अब तक का बकाया (Arrears) भी दिया जाएगा.
♦नई दिल्ली : वाराणसी : दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने की संभावना
♦नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने लगाया PFI पर पांच साल बैन. आतंकी गतिविधियों में जुड़े होने का आरोप. PFI से जुड़े 8 सहयोगी संगठनों पर रोक लगाई.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने अपने एक फैसले में कहा कि अगर पति ऐसे हालात पैदा कर देता है जिसमें पत्नी की उसके साथ रहना संभव नहीं रह जाता तो ऐसी परिस्थिति में पत्नी गुजारा- भत्ते के लिए पति पर दावा कर सकती है.
♦ नई दिल्ली : लखनऊ : यूपी के अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय डिहवा पांडे का पुरवा बैंती में प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को मिड-डे मील में दोपहर के भोजन में नमक और चावल देने का मामला सामने आया है. घटना के बारे में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है.
27 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली : भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी गौतम नवलखा को तलोजा जेल से स्थानांतरित करने और घर में नजरबंद रखने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने NIA और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. वहीं, अब गुरुवार को फिर से इस मामले में सुनवाई होगी.
♦नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की रेस से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाहर हो गए हैं. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के इंचार्ज मधुसुदन मिस्त्री कहा कि अभी तक दो कांग्रेस नेताओं ने नामांकन फॉर्म लिया है, वे हैं शशि थरूर और पवन बंसल.
♦नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर छिड़ी लड़ाई पर सुनवाई हुई. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से शासन व्यवस्था चलाने में उप राज्यपाल से अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद है. जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुआई वाली संविधान पीठ में अधिकार के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सुनवाई हुई.
♦नई दिल्ली :बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने बुधवार को फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ उनकी वेब सीरीज ‘XXX’ (सीजन-2) में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर ये वारंट जारी किया.
♦नई दिल्ली : वाराणसी : दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने की संभावना
♦नई दिल्ली : वाराणसी : वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयुर्वेद की एक शोध छात्रा की मंगलवार सुबह योगा करने के दौरान मौत हो गई. छात्रा की मौत से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अनुभा उपाध्याय के रुप में हुई है. सुबह सात बजे तक वह एकदम फिट थी.
♦नई दिल्ली : मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में वर्ष 2013 के दंगों से ऐन पहले कथित रूप से सांप्रदायिक तनाव भड़काने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Agarwal) और भाजपा के पूर्व सांसद सोहन वीर सिंह समेत छह आरोपियों ने मंगलवार को विशेष एमपी/एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण (surrendered) कर दिया. बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई.
♦नई दिल्ली : उन्नाव : उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक कथित बाबा ने नवरात्रि में कुछ लोगों के कहने पर जमीन में गड्ढा खोदकर समाधि लेने लगा. घटना सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गड्ढे से बाहर निकाला. पुलिस इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
♦नई दिल्ली : नोएडा (Noida) सेक्टर-59 स्थित एक निजी कंपनी के तीन अधिकारियों ने आधा दर्जन लोगों से 10 से 25 प्रतिशत अधिक मुनाफा देने के बहाने 69 लाख की ठगी की. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी विशाल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ‘ग्लेम ट्रेडिंग फर्स्ट क्लिक डीजीपिक’ नामक कंपनी के अधिकारी जसमीत सिंह, अमित झा तथा रवि केसरवानी आदि ने उनसे संपर्क किया. शिकायत के मुताबिक, इन लोगों ने विशाल गुप्ता से कहा कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर उन्हें 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक का मुनाफा होगा.
26 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली : राजस्थान के 92 कांग्रेसी विधायकों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी थी. विधायकों ने दो केंद्रीय पार्टी नेताओं, अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि वे अशोक गहलोत के प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों दिल्ली बारिश होने के कारण मच्छर से जुड़े मामले आने लगे हैं. दिल्ली में डेंगू के तकरीबन 130 नये मामले सामने आए हैं.
♦नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक विमान परिचारिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है. आरोपी हरजीत यादव खानपुर का निवासी है राजनीतिक दल से संबंध रखता है. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली विश्विद्यालय की ओर से CUET प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात अब कोर्स और कॉलेज Parfrence पोर्टल लांच किया. फेज -2 के इस पोर्टल को 15 दिन के भीतर छात्रों को अपने विषय और कालेज तय करने होंगे.
♦ नई दिल्ली : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में बतौर आरोपी हुई पेशी.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा की टीम 200 करोड़ रुपये की वसूली मामले की जांच के सिलसिले में दो अभिनेत्रियों अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह को सुकेश चंद्र ठग से उनकी कथित मुलाकात के विवरण जानने के लिए तिहाड़ जेल ले गई.
नई दिल्ली : राजस्थान कांग्रेस में चल रहे बवाल के बीच सूत्रों से खबर आ रही है सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगी है. सूत्रों के अनुसार अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा है कि विधायकों के विद्रोह से उनका कोई भी लेना देना नहीं है.
♦ नई दिल्ली :नोएडा : नोएडा जिले के सर्फाबाद गांव में अज्ञात साइबर ठगों द्वारा एक युवती का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी जानकारी चुराने और उसका अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले लेकर केस दर्ज कर लिया है.
26 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : T-20 ऑस्ट्रेलिया vs भारत : भारत और ऑस्ट्रेलिया की T-20 सीरीज में भारत का कब्जा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे T-20 मैच में 6 विकट से जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रनों का लक्ष्य दिया था. सूर्यकुमार के तूफान ने ऑस्ट्रेलिया के पंख उड़ा दिया. सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर 69 बना कर भारत की जीत आसान कर दी. विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रन मारे.
♦ नई दिल्ली : उत्तराखंड : उत्तराखंड में रिसॉर्ट हत्या मामले में पीड़ित परिजन अब युवती के शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए हैं. मृतक युवती के पिता ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वो हाईवे को खाली कर दें. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम किया हुआ है. पीड़ित पिता ने इससे पहले आरोपियों को फांसी लगाने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी जाए और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो.
♦ नई दिल्ली : नई दिल्ली स्टेशन पर RPF ( रेल्वे सुरक्षा बल) के द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया. 18 सितंबर को RPF के जवान जिसका नाम रोहतास है उसने शराब के नशे में एक महिला से छेड़छाड़ की जिसके चलते उसे नौकरी से निलंबित भी कर दिया गया है.
♦ नई दिल्ली : लखनऊ : उत्तर प्रदेश के एक गांव में दलितों को नवरात्रि में मूर्ति स्थापना करने से रोके जाने के मामला सामने आया है. मामला राज्य के महोबा जिला का है, जहां जाति विशेष की ओर से दलितों को मना किया जा रहा है कि वे नवरात्र पर मूर्ति स्थापित ना करें. इसके बाद दलितों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है.
♦ नई दिल्ली : शहडोल : मध्य प्रदेश में 10 साल की आदिवासी छात्रा से अन्य छात्राओं के सामने कथित तौर पर अपनी गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
♦ नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली के एक क्लब में प्रवेश को लेकर वहां मौजूद बाउंसर और महिला के बीच हाथापाई की घटना सामने आई है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बाउंसरों ने उसके और उसकी दोस्त के कपड़े फाड़े हैं. पीड़िता का कहना है कि बाउंसरों ने सिर्फ उनके कपड़े फाड़े बल्कि उनके साथ गाली गलौच भी की. पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन का है. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
♦ नई दिल्ली : लाल किला : दिल्ली की लवकुश राम लीला में 32 फिल्मी और टीवी कलाकार रामायण के पात्रों का किरदार निभायेंगे. इसके अलावा भारत सरकार के 3 केंद्रीय मंत्री भी रामलीला में अभिनय करेंगे. फागण सिंह कुलस्ते निषाद का रोल करेंगे, अश्वनी चौबे विश्वामित्र और अर्जुन राम मेघवाल भजन भी गायेंगे और रोल भी करेंगे.
24 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : भारत ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के पहले सचिव मिजिटो विनिटो ने इस्लामाबाद पर “सीमा पार आतंकवाद” में शामिल होने का आरोप लगाया. विनिटो ने कहा, “यह खेदजनक है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए इस प्रतिष्ठित सभा का मंच चुना है. उन्होंने अपने ही देश के उन गलत कामों को छिपाने और भारत के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ऐसा किया है जिन्हें दुनिया अस्वीकार्य मानती है.” विनिटो ने मिसाल के तौर पर भारत में आतंकी गतिविधियों में शामिल अपराधी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान द्वारा शरण में रखने की बात कही.
♦ नई दिल्ली : Delhi-NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है. जगह-जगह सड़कें पानी का दरिया बनी हुई हैं वहीं गाड़ियों की लंबी कतार ने ट्रैफिक की समस्या को बेहद गंभीर बना दिया है. नतीजतन फरीदाबाद और नोएडा जैसे शहरों में तो कक्षा 8 तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. लगातार बारिश ने 26 मई से शुरू होने वाली रामलीलाओं की तैयारी में बाधा डाली है. रामलीला के मैदान जलमग्न हो चुके हैं. दिल्ली में होने वाला पहला वेटर्न्स मैच रद्द हो गया और अब दूसरे मैच के बारिश में धुलने की संभावना बनी हुई है.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज के आदेश दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक साल 2012-2019 के बीच उपभोक्ताओं से इकट्ठा किए गए 20 करोड़ रुपए की बिल राशि दिल्ली जल बोर्ड के खाते में नहीं पहुंची. उप राज्यपाल ने मुख्य सचिव को FIR दर्ज कराने के आदेश दिए हैं.
23 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : T-20 क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से पटखनी दी. ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए थे. भारत ने 4 विकेट खोकर 7.2 गेंदों पर 92 रन बना डाले. आखिरी ओवर की दो गेंदों पर दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और चौका जड़ दिया.
♦ नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से JNU में डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है. इसके मद्देनजर रोगों के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के संबंध में ABVP ने वाइस चांसलर को पत्र लिखा. ABVP का कहना है की ‘अब हमें प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार रहेगा. ‘
♦ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के ऊपर गाजीपुर की गैंगेस्टर कोर्ट ने आज एक आपराधिक आरोप तय कर दिया है, मामला साल 2005 का है, जब मोहम्दाबाद के तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की हत्या बसनियां चट्टी पर कर दी गई थी. इस मामले में अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी के साथ आधा दर्जन लोग आरोपित किए गए थे.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस में तैनात ASI की बेटी तनिका शर्मा ने AIR मैं पाया 9वां स्थान, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के लिए हुआ चयन .
♦ नई दिल्ली : लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने माफिया एवं पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के 23 साल पुराने एक मामले में शुक्रवार को पांच साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध (Cracker Ban in Delhi) मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अक्तूबर को सुनवाई होगी. कोर्ट ने BJP सासंद मनोज तिवारी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है.
♦ नई दिल्ली : कोरोना वायरस : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,383 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,58,425 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,342 से घटकर 45,281 रह गई है.
♦ नई दिल्ली : मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को मुंबई के शिवाजी पार्क में दहशहरा रैली करने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार 2 से 6 अक्टूबर तक शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए उद्धव ठाकरे गुट को अनुमति दे.
♦ नई दिल्ली : जिनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने गुरुवार को अपने इस दावे को खारिज कर दिया कि कोविड-19 महामारी का अंत करीब है. ये कहते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संकट के अंत की घोषणा करने के लिए “अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है”. पिछले हफ्ते, टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया “महामारी को खत्म करने के लिए इनती बेहतर स्थिति में कभी नहीं थी. अंत करीब है.”
22 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट : दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मोहम्मद तंजीम (22) नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. यह युवक स्कैच आर्टिस्ट है और सोशल मीडिया पर अपनी आर्ट की नुमाइश करता है. इसने एक दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा जो हिंदू परिवार से संबंध रखती है. दोस्ती की आड़ में उसकी नग्न तस्वीरें खींच कर नग्न तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सकता है और शहर में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों तथा उपकरणों को भी चरणबद्ध तरीके से कम करेगा.
♦ नई दिल्ली : गुरुग्राम में आफत की बारिश : प्रशासन की लोगों से अपील – घर से ही करें काम, स्कूल भी बंद.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में उन्होंने कहा है कि जीने के अधिकार के बहाने धर्म की स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता है.
♦ नई दिल्ली : ईरान : 22 वर्षीय महिला महसा अमीनी (Mahsa Amini) की हिजाब के चलते हिरासत में हुई मौत के बाद ईरान में हिजाब विवाद ने तूल पकड़ लिया है. ईरान में हिजाब की पाबंदी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई की है. इस मामले में ईरानी सुरक्षाबलों हाथों कम से कम 31 नागरिक मारे गए हैं. महसा अमीनी (Mahsa Amini) ने हिजाब नही पहना था जिसके चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था. महिला की हिरासत में संदिग्ध मौत के बाद हिजाब के खिलाफ हिंसा भड़क गई.
♦ नई दिल्ली : RSS प्रमुख मोहन भागवत आज पुरानी दिल्ली 6 आजाद मार्किट के मदरसा तकिया और नई दिल्ली की एक मस्जिद में पहुंचे. मुस्लिम बुद्धिजिवियों और इमामों से मिलने कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद में महरहूम मौलाना जमील इल्यासी की मज़ार पर भागवत ने उनकी मजार पर फूल चढ़ाए. दरअसल, वह डॉ जमील इलियासी की बरसी पर यहां पहुंचे थे. उनके साथ संघ के इंद्रेश , रामलाल और कृष्णगोपाल मौजूद रहे. बैठक में इमाम उमर इलियासी और शोएब इलियासी भी मौजूद रहे. डॉ इमाम उमर इलियासी ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख हैं. मोहन भागवत लगभग एक घंटे मस्जिद में रुके.
♦ नई दिल्ली : RSS प्रमुख मोहन भागवत के विषय में डॉ इमाम उमर इलियासी ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख एक निजी टीवी चैनल में कहा “मोहन भागवत राष्ट्रपिता राष्ट्र ऋषि है.
नई दिल्ली : भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के टिकटों के लिए मची भगदड़ को लेकर पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
♦ नई दिल्ली : इंग्लैंड : भारत दूसरा वनडे भी जीतकर इंग्लैंड में 23 साल बाद वनडे सीरीज जीत ली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर्स में इससे 333 बनाए. इंग्लैंड की टीम 42.5 ओवर्स में 245 रनों पर आउट होकर प्वेलियन लौट गई.
21 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : इंग्लैंड : भारत दूसरा वनडे भी जीतकर इंग्लैंड में 23 साल बाद वनडे सीरीज जीत ली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर्स में इससे 333 बनाए. इंग्लैंड की टीम 42.5 ओवर्स में 245 रनों पर आउट होकर प्वेलियन लौट गई.
♦ नई दिल्ली : हास्य अभिनेता राजू श्री वास्तव का लंबे इलाज के बाद आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट में निधन हो गया, राजू 58 वर्ष के थे. राजू श्रीवास्तव कोकार्डियक अरेस्ट के चलते 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था । राजू 42 दिनों से वेंटीलेटर पर थे. कार्डियक अरेस्ट से ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था.
♦ नई दिल्ली : हास्य अभिनेता राजू श्री वास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली में यमुना किनारे स्तिथ निगम बोध घाट पर दोपहर के समय किया जाएगा. कामेडी किंग के अंतिम संस्कार में दिल्ली के अतिरिक्त देश की नामी हस्तियों सम्मिलित होंगी.
♦ नई दिल्ली : फरीदाबाद : अंडरपास में पानी में फंसी स्कूली बस, बच्चों को किया गया रेस्क्यू.
♦ नई दिल्ली : कोर्ट ने वक्फ बोर्ड में अनियमितता के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 5 दिनों के लिए एसीबी के रिमांड पर भेज दिया है. एसीबी की ओर से 10 दिन के लिए रिमांड मांगी गई थी.
♦ नई दिल्ली : मुंबई : उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक आज हुई.”अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि अडाणी समूह के चेयरमैन और शिवसेना प्रमुख के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट : पटाखों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल. हाई कोर्ट पटाखों के विक्रेताओं की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें “केवल हरित पटाखों की खरीद, बिक्री और भंडारण” की अनुमति मांगी गई है. अदालत ने मामले की सुनवाई सात अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी ताकि उच्चतम न्यायलय से समक्ष चल रही कार्यवाही के दायरे के बारे में और स्पष्टता हासिल की जा सके.
20 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : नोएडा : T-20 क्रिकेट मैच में भारत ने विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलिया ने 6 खिलाड़ियों को खोकर 211 बना कर जीत हासिल की.
♦ नई दिल्ली : नोएडा : उत्तर प्रदेश नोएडा में दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत. नोएडा सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह मजदूर अभी भी मलबे में दबे हैं.
♦ नई दिल्ली : आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट : अलीपुर इलाके में ट्रांस्फार्मर से कापर तार चुरा रहे बदमाशों ने TPDDL सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग की, गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की, करीब छह राउंड फायरिंग.
♦ नई दिल्ली : लंदन : पूर्वी इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में उपद्रव के बाद हिंदू और मुसलमान समुदाय के नेताओं ने मंगलवार को एकसाथ सद्भावना अपील की. वहीं पुलिस ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हुई हिंसक झड़पों के सिलसिले में 47 लोगों को गिरफ्तार किया है.
♦ नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : सोमवार की शाम जाकिर हुसैन कालेज की एक छात्रा ने कालेज की इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा प्रथम वर्ष की छात्रा थी. छात्रा हरियाणा राज्य की रहने वाली थी और उसने एक सुसाइट नोट भी लिखा था जिसमें उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एटीएम (ATM) लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है. आरोपियों के नाम मुस्तकीम, सम्मा खान व मोहम्मद हसीन है. मुस्तकीम, गिरोह का सरगना है. पुलिस को 33 आपराधिक मामलों में इनकी तलाश थी.
19 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : पुलिस स्टेशन प्रसाद नगर में तैनात हवलदार मनोज कुमार ने सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या थाने के अंदर अपने बैरक में ही की गई. बताया जा रहा है कि हवलदार मनोज कुमार मानसिक तनाव से गुजर रहे थे 1 साल पहले थाना प्रसाद नगर में इनकी नियुक्ति हुई थी.
♦ नई दिल्ली : मुंबई : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने ये प्रस्ताव रखा जिसे सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी.
♦ नई दिल्ली : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पूछताछ कर रही है.

सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री को EOW ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस से आर्थिक अपराध शाखा में साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी.
♦ नई दिल्ली : जबलपुर (मप्र) : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि एक मजबूत, निष्पक्ष और स्वतंत्र न्याय प्रणाली लोकतांत्रिक मूल्यों के फलने-फूलने की सबसे सुरक्षित गारंटी है.

मध्यप्रदेश के जबलपुर में ‘जस्टिस जे एस वर्मा स्मृति व्याख्यानमाला’ को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सभी को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.
♦ नई दिल्ली : चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट से लुफ्थांसा की फ्लाइट से हटाए जाने की खबरों को लेकर विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि पंजाब के सीएम ने ‘पंजाबियों’ को शर्मसार किया है.
♦ नई दिल्ली : लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दो लोगों द्वारा कथित रूप से गैंग रेप करने के बाद आग लगा देने से बुरी तरह जख्मी हुई लड़की की आज मौत हो गई.
♦ नई दिल्ली : प्रयागराज : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है.

छात्र ने आज अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोप लगाया है कि छात्रों ने गार्डों के साथ धक्का-मुक्की की और अराजकता का माहौल बनाया. जो छात्र आंदोलन कर रहे हैं उसमें से कई छात्रों को विश्वविद्यालय ने निष्कासित कर दिया है
नई दिल्ली : दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने फर्जी वीजा पासपोर्ट के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिन चार एजेंट को गिरफ्तार किया है, उनमें अमित गौर, चंदन चौधरी, राजेंद्र कुमार और नितिन शामिल हैं.
18 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामला: पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब पुलिस ने सन्नी मेहता नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने इस युवक को ही एमएमएस भेजा था.
♦ नई दिल्ली : लंदन : भारत कीराष्ट्रपति मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचीं लंदन. राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हॉल में पहुंचकर दिवंगत महारानी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया.
♦ नई दिल्ली : तिरुवनंतपुरम: केरल में एक व्यक्ति ने रविवार को 25 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी जीती है. यह व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा चालक है.
♦ नई दिल्ली : धारवाड़: कर्नाटक कांग्रेस के एक नेता को धारवाड़ जिले में अपने सैलून में एक कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
♦ नई दिल्ली : भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 65 किग्रा भार वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिला दिया. 28 साल के बजंरग ने पुएर्टो रिको के सेबेस्टियन रिवेरा को 11-9 के अंतर से मात देकर विश्व चैंपियनशिप में अपना चौथा पदक हासिल किया. इससे पहले पुनिया ने साल 2013, 2019 और 2022 में कांस्य पदक जीते, तो साल 2018 में उन्होंने रजत पदक पर कब्जा किया था,
♦ नई दिल्ली : सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट को हरियाणा में बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसी ने 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का 3030 किलोग्राम लाल चंदन जब्त किया है.
♦ नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : करोल बाग थाना पुलिस ने एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इन चारों ने मिलकर एक कारोबारी के बैग को काटकर करोड़ की ज्वैलरी निकाल ली थी.

पुलिस ने CCTV कैमरे की तस्वीरों से इन चारों को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया हैं. इस गैंग में एक मुख्य आरोपी की पत्नी, बहन और बहन का देवर शामिल हैं । इनके पास से एक करोड़ की कीमत का सारा माल बरामद कर लिया गया है ।
17 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : मुंबई : मुंबई के मलाड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक 26 वर्ष की शिक्षिका जेनेले फर्नांडीस की स्कूल लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई है. पुलिस द्वारा आधिकारिक सूचना के अनुसार घटना शुक्रवार की है.

मलाड पश्चिम में चिंचोली फाटक के पास स्थित सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे जेनेले फर्नांडीस स्कूल की इमारत की छठी मंजिल पर क्लास खत्म की. वह दूसरी मंजिल पर स्थित स्टाफ रूम में जाना चाहती थी. इसके लिए उसने लिप्ट का बटन दबाया. जब लिफ्ट का दरवाजा खुला, तो उसने अंदर कदम रखा. लेकिन लिफ्ट केबिन का दरवाजा बंद होने से पहले ही लिफ्ट ऊपर की ओर बढ़ने लगी. इससे पहले कि वह खुदको लिफ्ट से निकाल पाती वह उसमें फंस गई और लिफ्ट ऊपर उसे खींचती चली गई.
♦ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी केस में नया मोड़ आया है. जिला जज की अदालत में सुनवाई से पहले मुस्लिम पक्ष ने अपील की है. मुस्लिम पक्ष ने अदालत से आठ हफ्ते का समय मांगा है.
♦ नई दिल्ली : श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में पिछले महीने एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल रहे तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उत्तर कश्मीर के सदुनारा इलाके में 11 और 12 अगस्त की दरम्यानी रात को बिहार के एक मजदूर मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
♦ नई दिल्ली :बिहार: हिरासत में मौत के बाद भीड़ का थाने पर हमला, 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल.
♦ नई दिल्ली : PM मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े . यह चीते 70 साल बाद भारत लाए गए हैं.

नामीबिया से ये आठ चीते विशेष मालवाहक विमान से लाए गए हैं. इस प्रजाति को देश में फिर से बसाने की योजना है.
♦ नई दिल्ली : झारखंड : झारखंड के हजारीबाग के टाटीझरिया में शनिवार को सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. बस गिरिडीह के पारसनाथ से आ रही थी,
♦ नई दिल्ली : श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने हथियारों एवं गोला बारूद का जखीरा बरामद किया है.
♦ नई दिल्ली : गुरुग्राम : कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया और पकौड़े तलकर अपनी नाराजगी जताई.
♦ नई दिल्ली : शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और एक प्यारा सा नोट शेयर किया है. शाहरुख ने पीएम से काम से एक दिन की छुट्टी लेने का अनुरोध किया है. 17 सितंबर को पीएम मोदी 72 साल के हो गए हैं.
♦ नई दिल्ली : लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा छेड़खानी में असफल होने पर कथित तौर धारदार हथियार से किए गए हमले में घायल 20 वर्षीय एक युवती की शुक्रवार को मौत हो गई.
♦ नई दिल्ली : AAP के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार हो गए हैं. यह कार्रवाई एसीबी की ओर से की गई है.
♦ नई दिल्ली : राउस एवेन्यू कोर्ट ने वक्फ बोर्ड में अनियमितता के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुन फैसला शाम 5:30 बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज अमानतुल्लाह खान को राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.
ACB ने कोर्ट से कहा टीम जब अमानतुल्लाह के घर पहुंची तो उनपर हमला किया गया. वक्फ में नियुक्त किए गए 32 में से 27 लोग विधायक के करीबी हैं.कल के सर्च में दो जगहों से 24 लाख मिले हैं, कैश हैंड एंट्री मिली है. 4 करोड़ रुपये अमानत द्वारा लिए गए हैं. बिहार में अलग-अलग एंट्री मिली है. सिद्दकी के पास एक डायरी मिली है. कैश बाइ हैंड की 4 करोड़ की एंट्री मिली है, अमानतुल्लाह के नाम पर है. बिहार में अलग-अलग एंट्री मिली है, जिसमें रुपये बिहार में भेजे गए. वहीं डायरी में GUJ 5 करोड़ 60 लाख कैश की एंट्री है. हम GUJ को गुजरात मान रहे हैं.
♦ नई दिल्ली : एसीबी ने अमानतुल्लाह खान को राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. दिल्ली एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने कोर्ट को जानकारी दी

कि कल जब छापेमारी के लिए उनकी टीम आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर गई तो उनके साथ हाथापाई की गई. एसीबी ने कोर्ट में मारपीट की फोटो भी दिखाई.
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ”पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया, लेकिन कोई सुबूत पेश नहीं कर पा रहे.

मनीष के घर रेड की कुछ नहीं मिला, अब अमानतुल्ला को गिरफ्तार किया. अभी और भी कई विधायकों को गिरफ्तार करेंगे. लगता है गुजरात में इन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही है.”
16 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : AAP के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार हो गए हैं. यह कार्रवाई एसीबी की ओर से की गई है.

बताया जा रहा है कि ACB ऑफिस में लॉकअप ना होने की वजह से अमानतुल्लाह खान को रात को नजदीक के सिविल लाइन थाने के लॉकअप में रखा जाएगा.
♦ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के एक गांव में शौच के लिए गई बुआ और 8 साल की भतीजी लहूलुहान हालत में मिली.
♦ नई दिल्ली : इलाहाबाद (यूपी) : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र बीते 11 दिनों से छात्र संघ भवन पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं.
यह अनशन उस फीस वृद्धि के खिलाफ है, जिसमें छात्र कह रहे हैं कि तकरीबन 400 परसेंट की वृद्धि कर दी गई है.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में अभी 3 कूड़े के पहाड़ हैं, सोचो 16 हो गए तो क्या होगा : CM केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया ये आरोप.
♦ नई दिल्ली : अमेज़ॉन के बॉस जेफ़ बेज़ोस और लुई वित्तॉन के बरनार्ड आरनॉल्ट परिवार को पीछे छोड़कर भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी अब दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं.

फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपति लिस्ट में गौतम अदानी की नेटवर्थ 154.7 अरब अमेरिकी डॉलर है. लिस्ट में एलन मस्क अब भी 273.5 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ अव्वल हैं.
15 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Lakhimpur khiri : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो दलित नाबालिग सगी बहनों की हत्या के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है. हालांकि, दोनों बच्चियों के शव का आज ही अंतिम संस्कार होगा. परिवार वालों को फास्ट-ट्रैक ट्रायल का आश्वासन मिला है.
♦ नई दिल्ली : Lakhimpur Khiri : लखीमपुर खीरी में दो किशोरी बहनों से दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी में से एक को आज सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी.
♦ नई दिल्ली : Lakhimpur Khiri : लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिलने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि आरोपियों ने पहले लड़कियों से दोस्ती की और फिर रेप के बाद हत्या कर दी. दो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है.
♦ नई दिल्ली : Delhi University : विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET)-स्नातक के परिणाम बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी.
♦ नई दिल्ली : Delhi University : नोरा फतेही से EOW के ऑफिस में 6 घंटे तक पूछताछ की गई.

♦ नई दिल्ली : Delhi University : आबकारी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि

भाजपा उस कथित ‘स्टिंग’ ऑपरेशन वाले वीडियो को CBI को सौंपे, जिसमें आबकारी नीति मामले के एक आरोपी को दिखाया गया है.
नई दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 9 सितंबर को कुछ लड़कों ने 2 जगहों पर चाकूबाजी की थी.

पुलिस ने इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें दिख रहा है कि पांच लड़के झुंड में आते दिख रहे हैं और पीछे मुड़कर एक लड़के पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला बोल रहे हैं.
14 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Central District : आनंद पर्वत थाना पुलिस स्टाफ ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं । पुलिस को जांच से पता चला है

इनके ऊपर 19 अपराधिक मुकदमें हैं. संदीप और सूरज नाम के दोनों वाहन चोर काफी लंबे समय से वाहन चोरी के धंधे में सक्रिय हैं. संदीप आनंद पर्वत इलाके का BC भी है.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गन्ने के खेत में दो दलित नाबालिग किशोरियों के शव मिले हैं. घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि मृतक दोनों किशोरियां सगी बहने हैं. इनका शव गन्ने के खेत से पेड़ से लटकता मिला.
♦ नई दिल्ली : South District : दक्षिणी दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने एक नाइजीरियन नागरिक को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसका नाम केनेथ ओजिबीयू (27) है और यह दिल्ली की मैदान गढ़ी में रह रहा था. 2020 में स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था. कोई रोजगार नहीं मिला इसलिए मादक पदार्थो की तस्करी करने लगा.
♦ नई दिल्ली : Surat : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के सूरत में कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड की बायो-इथेनॉल परियोजना कृभको हजीरा का शिलान्यास और सहकारिता सम्मेलन को संबोधित किया.
♦ नई दिल्ली : India Women vs England Women T-20 Cricket Match : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T-20 मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया. भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अजीवित 52 गेंदों में
79 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए.
13 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Laddakh : पूर्वी लद्दाख में करीब 28 महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी अब घटने के आसार बन रहे है. पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और गोगरा के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से दोनो देशो की सेनाएं पीछे हट गई है.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,355 नये मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव 829 एक्टिव केस मिले हैं. वहीं 5178 लोग कोरोना से रिकवर हुये हैं. देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है.
♦ नई दिल्ली : MCD : दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है. परिसीमन कमेटी ने प्रस्तावित नए गठित वार्डों के नक्शे जारी किए हैं और 5 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं.
नई दिल्ली : MCD : केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम ने एकीकृत (MCD) में अधिकतम सीटों की संख्या 250 तय की है. अभी तक दिल्ली नगर निगम में तीनों नगर निगम मिलाकर कुल सीटों की संख्या 272 थी.
नई दिल्ली : Uttar Pardesh : नोएडा रोटी बनाने में देर होने पर पत्नी को लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या करने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जिले में रोटी बनाने में देर होने पर पत्नी (Wife) की कथित तौर पर लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने के आरोपी युवक को फेस-3 थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली : Uttar Pardesh : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Jan Arogya Yojana) के तहत बनने वाले आयुष्मान कार्ड (Ayushman card) को बनाने की गति को तेज करने के लिए अब विशेष अभियान (Special Campaign) चलाया जाएगा. योगी सरकार द्वारा स्वस्थ प्रदेश-खुशहाल प्रदेश के तहत 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाएगा.
नई दिल्ली : Patna : बिहार के बेगूसराय जिले में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने 9 लोगों को गोली मार दी. इस गोलीबारी में 1 शख्स की मौत हो गयी है जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं.
12 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली: Uttar Pardesh : वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग को लेकर दायर याचिका को वाराणसी की कोर्ट ने सुनवाई के योग्य माना है.
♦ नई दिल्ली: Uttar Pardesh : जिला अदालत ने हिन्दुओं के पक्ष में फैसला दिया है. कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में श्रृंगार गौरी मंदिर में हर रोज पूजा करने की याचिका को जायज ठहराया है.
♦ नई दिल्ली: Supreme Court : नई दिल्ली: CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 31 अक्टूबर को सुनवाई होगी. कोर्ट ने इसको लेकर केंद्र से चार हफ्ते में जवाब मांगा है. नई याचिकाओं पर भी केंद्र को नोटिस जारी किया गया है. केरल सरकार के केंद्र के खिलाफ दाखिल सूट को भी मामले के साथ जोड़ा गया है.
♦ नई दिल्ली: Coronavirus : भारत में कोविड-19 के 5,221 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,45,00,580 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 47,176 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 15 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,165 पर पहुंच गई है.
♦ नई दिल्ली : पैगंबर के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में निष्कासित बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल को राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सरकारों को नोटिस जारी किया है. इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी.
♦ नई दिल्ली: PM Narendra Modi : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई राज्यों में Lumpy Skin Disease नाम की बीमारी से पशुधन की छती हुई है. राज्य सरकारों को साथ लेकर केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है. हमारे वैज्ञानिकों ने Lumpy Skin Disease की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है.
♦ नई दिल्ली: Uttar Pardesh :: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि अभिनेत्री और भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की हत्या का मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि हम मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर रहे हैं.
♦ नई दिल्ली: Uttar Pardesh : ‘ए भाई ज़रा देख के चलो’ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ये हरकत बनी दिल्ली पुलिस का खास संदेश Asia Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार में उसकी खराब फिल्डिंग भी ज़िम्मेदार रही. इसी बीच दो पाकिस्तानी फिल्डर्स के खिताबी मुकाबले में कैच ड्राप करने के वीडियो को दिल्ली पुलिस ने अपना खास संदेश बना लिया है
♦ नई दिल्ली :Asia Cup : दुबई T-20 फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा पाकिस्तान की हार से बौखलाए हुए नज़र आए और एक भारतीय पत्रकार से मैच के बाद भिड़ गए. इतना ही नहीं राजा ने पत्रकार का फोन तक छीन लिया. पत्रकार ने इस पूरे घटना पर ट्वीट किया है
♦ नई दिल्ली: India vs South Africa Cricket Tour : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिखर धवन संभाल सकते हैं भारत की कमान ऐसा क्रिकेट पंडितों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है. भारत को द.अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है. टी-20 सीरीज़ का आगाज़ 28 सितंबर से होने जा रहा है.
♦ नई दिल्ली: Mumbai : मुंबई के गोवंडी में एक नाबालिग लड़कियों के पुनर्वास केंद्र से छह नाबालिग लड़कियां फरार हो गई हैं. इस मामले में गोवंडी पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
♦ नई दिल्ली: North District : दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में दो दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर हुई बहस में एक दोस्त ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. मृतक की पहचान राजकुमार (20) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान मिहिर (21) के रूप में हुई है.
♦ नई दिल्ली: Chhattisgarh : कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बस ने यहां पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है. घटना कोरबा जिले के मडई घाट के पास हुई है.
11 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : सदर बाजार थाने की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है. यह भोले भाले लोगों के ATM बदल कर रकम ठग लेते थे. यह गैंग ATM क्योस्क के बाहर नजर रखते थे. जिन लोगों को ATM से रकम निकालने में परेशानी होती थी उसकी मदद के बहने उसका पिन नंबर देख कर कार्ड से पैसे निकाल लेते थे.
♦ नई दिल्ली : गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान में कहा “आर्टिकल 370 कोई वापिस नही ला सकता.”
♦ नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमारने डीटीसी द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीबीआई को शिकायत भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : लखनऊ के लेवाना होटल (Levana Hotel) अग्निकांड पर एक उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रथम दृष्टया अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले 19 अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
♦ नई दिल्ली : Bhopal : महाराष्ट्र की एक फेमस नाबालिग यूट्यूबर लड़की घरवालों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई. हालांकि, बाद में वह मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिली. तीन दिन पहले घर से बिना बताये लापता हो गई थी.
10 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Central District : दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात ASI युनुस खान घर में मृत पाए गए .
♦ नई दिल्ली : J &K : गुलाम अली राज्य सभा के लिए नियुक्त, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति, गुर्जर मुस्लिम समाज से संबंध रखते है.
♦ नई दिल्ली : मंगोलपुरी में अरमान नाम के युवक की कट्टरपंथ के चलते हत्या, अरमान गणपति विसर्जन के लिए गया था.
♦ नई दिल्ली : Mubai : वरिष्ठ नेता शरद पवार शनिवार को चार साल के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए हैं. अगले चार साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बच्ची के गांव के ही आरोपी 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में जहां भी उनकी पार्टी की सरकार बनेगी, वहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे.
♦ नई दिल्ली : कलकता में ED की बड़ी कार्यवाही, निसार खान के घर छापामारी, ED की छापामारी में 17 करोड़ कैश बरामद.
♦ नई दिल्ली : Tamilnadu : भारत जोड़े यात्रा में राहुल गांधी पादरी पोनैय्या से मिले.पादरी पोनैय्या द्वारा हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर सियासी घमासान.
9 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : North District : बाड़ा हिंदूराव एरिया में सुबह एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई. इस इमारत की चपेट में 5 मजदूर और 2 राहगीर आ गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. किसी की मौत की खबर नही है.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 65 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर भोले भाले लोगों से रुपये ऐंठते थे.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : बलिया में एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से शिक्षक द्वारा स्कूल में शौचालय साफ कराने का वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था.
♦ नई दिल्ली : Cyber Crime : दिल्ली पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 65 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर भोले भाले लोगों से रुपये ऐंठते थे. गिरोह के सदस्यों में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर समेत एमबीए डिग्रीधारक युवक भी शामिल हैं.
♦ नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने अक्टूबर 2020 में उत्तर प्रदेश के हाथरस जाते समय गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका शुक्रवार को स्वीकार कर ली और कहा कि ‘‘प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है.” कप्पन को हाथरस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद वहां जाते वक्त रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया था. पीड़िता दलित समुदाय की थी.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या के मामले में आरोपी आनंद गिरि की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी.
8 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Asia Cup 2022 : भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 क्रिकेट मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक जड़ा.
♦Asia Cup 2022 : भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 20 ओवर्स में 212 रन का लक्ष्य रखा.
♦ नई दिल्ली : Delhi Police : दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम को पहाड़ गंज में हुई 6 करोड़ की डकैती का खुलासा करने पर समानित किया.
♦ नई दिल्ली : INC : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे जाने के साथ ही अपनी राष्ट्रव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की.
♦ नई दिल्ली : LAC : भारत ने चीन के सामने अरुणाचल में तैनात कीं अमरीकी तोपें, 30 KM तक दे सकती हैं चाइना को मुंह तोड़ जवाब.
7 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : आज सुबह सिविक सेन्टर इनकम टैक्स की 28 वीं मंजिल से एक युवक ने कूद कर आत्महत्या की. मृतक का नाम देवेश है और इनकम टैक्स विभाग में डाटा ऑपरेटर का काम करता था.
♦ नई दिल्ली : Suprime Court : केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत और हिन्दी में प्रार्थना क्या हिन्दू धर्म का प्रचार है ? केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे एक छात्र की मां ने अर्जी लगाई है कि अनिवार्य प्रार्थना बंद हो. इस पर सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प बहस हुई.
♦ नई दिल्ली : Mumbai : महाराष्ट्र के सतारा जिले में लूट की अनोखी वारदात सामने आई. लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के शीशे पर कलर स्प्रे किया. इसके बाद एटीएम मशीन को जिलेटिन बम लगाकर उड़ा दिया.
♦ नई दिल्ली: Outer north District : बवाना के फार्म हाउस में तीन लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बिजली के करंट लगने से ये हादसा हुआ। ओचंदी गांव के माया महल मैरेज फार्म हाउस में ये तीन व्यक्ति जले हुए पाए गए। 11हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार ट्रॉली से टकराने से ये मौतें हुई।
♦ नई दिल्ली: Special Cell ll: सैल ने लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने नालागढ़ बद्दी, हिमाचल प्रदेश में एसीजेएम कोर्ट के बाहर 29 अगस्त को फायरिंग की थी। स्पेशल सेल ने वकील उर्फ बिल्ला, विक्रम सिंह उर्फ विक्की, परगट सिंह और गुरजंत सिंह, अजय उर्फ मेंटल और गगन दीप उर्फ राहुल पंडित नाम के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ग्रेनेड, 4 पिस्टल के अलावा कई दूसरे हथियार भी बरामद किए है।
♦ नई दिल्ली: CBI ने नजफगढ़ के नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया है।
♦ नई दिल्ली: तिलक नगर के एक स्कूल में नाबालिग छात्र ने सिक्योरिटी गार्ड पर तेज धारदार हथियार से किया हमला।
♦ नई दिल्ली: South East District: गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन के sho aur सब इंस्पेक्टर में हाथापाई। Sho aur SI dono घायल। सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड।
♦ नई दिल्ली: ऐशिया कप में श्रीलंका से हार के बाद बाहर होने की राह पर भारतीय क्रिकेट टीम।
♦ उत्तराखंड: श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 10अक्तूबर को बंद होंगे। 22 मई से कपाट खुलने के बाद तकरीबन 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे।
♦ नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केजरीवाल सरकार से 2 साल से न दिया गया 383 करोड़ बकाया MCD को जारी करने को कहा है।
♦ झारखंड : झारखंड के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑक्टोपस अभियान के अंतर्गत 4 दिनों में 106 भूमिगत बारूदी सुरंगें, भारी मात्रा में हथियार और सैकड़ों गोलियां बरामद की।
♦ उत्तर प्रदेश: नोएडा में इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस के दफ्तर में लगी आग। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर। 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
6 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया. भारत के 173 रनों के जवाब में श्री लगा ने चार विकेट खोकर 19.5 ओवर में 174 रन बनाए.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में इस साल की चोरी की सबसे बड़ी वारदात विकासपुरी में सामने आई है. ज्वेलरी बनाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय कम्पनी के सेल्स हेड की गाड़ी से बदमाशों ने 18 करोड़ रुपये के गहने चोरी कर लिए.
♦ नई दिल्ली : Asia Cup 2022 : आज भारत का मुकाबला सुपर -4 राउंड में श्री लंका से होगा. भारत को यदि इस टूर्नामेंट की फाइनल रेस में बने रहना है तो श्री लंका से मैच जीतना जरूरी है.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली की शराब नीति पर ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, 30 जगह छापे, सिसोदिया बोले- इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में सभी गैर सरकारी मदरसों के सर्वे का फैसला किया है । इस फैसले के चलते भारी विरोध किया जा रहा है.
♦ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की GRP की टीम ने भारतीय रेलवे में टीटीई की नौकरी घोटाले का मास्टर माइंड और उसका साथी संदीप दिल्ली में गिरफ्तार. अभी तक पुलिस टीटीई नौकरी फर्जी घोटाले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
♦ नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 08 सितंबर, को बेंगलुरु में “मंथन” का उद्घाटन करेंगे।
♦ नई दिल्ली : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.
नई दिल्ली : Calcutta : अपहरण के दो सप्ताह से अधिक समय बाद, दो स्कूली छात्र कोलकाता के पास सड़क किनारे खाई में मृत पाए गए. पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली : Calcutta : जबकि मुख्य आरोपी सत्येंद्र चौधरी समेत दो अन्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
♦ नई दिल्ली : बुद्ध विहार आर्थिक तंगी के कारण अपनी बीमार मां का इलाज करवाने में असमर्थ एक बेटे ने अपनी बीमार मां का गला घोट कर हत्या करने के बाद खुद सुसाइट किया । 77 पेज का सुसाइट नोट भी लिखकर छोड़ा.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : आज सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड मामले की सुनवाई है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत के मामले में सुनवाई करेगा.
♦ नई दिल्ली : CBI : दिल्ली के आबकारी मामले में CBI ने सनी मारवाह, अमनदीप ढाल, अमित अरोड़ा, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्रा पिलई से पूछताछ की.
♦ नई दिल्ली : Sonali Fhogaat : सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी सुलझाने गोवा पुलिस नोएडा पहुंची. सोनाली के किरायेदार से गोवा पुलिस ने की पूछताछ.
5 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : North District : चांदनी चौक के कूचा नटवा में रविवार रात लगी भीषण आग को बुझाने का काम अभी भी जारी.
♦ नई दिल्ली : North District : चांदनी चौक के कूचा नटवा में लगी आग में तकरीबन 200 करोड़ की संपति जल कर राख हुई.
♦ नई दिल्ली : North District : चांदनी चौक में लगी पर काबू के लिए 24 घंटे में 150 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया.
♦ नई दिल्ली : Central District : स्पेशल स्टाफ की दिल्ली पुलिस टीम ने देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को दिल्ली से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार अनिल चौहान ने अभी तक अनुमान के अनुसार 5000 कारों की चोरी की है.
4 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : North District : बुराड़ी में शूटआउट में घायल बिल्डर अमित गुप्ता की इलाज के दौरान मौत. बुराड़ी के संतनगर में बाइक सवारों ने चलाई थी कई राउंड गोली.
♦ नई दिल्ली : Asia Cup 2022 : आज एशिया कप में आज दो चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान मेगा मुकाबले में भिड़ने जा रहे है. दोनों देश के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कने तेज.
♦ नई दिल्ली : US OPEN 2022 : न्यूयॉर्क, रफेल नडाल ने एकतरफा मुकाबले में फ्रांस के रिचर्ड गास्केत को 6-0, 6-1, 7-5 से हराकर अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया.
♦ नई दिल्ली : Mumbai : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार सड़क हादसे में निधन हो गया है. यह हादसा मुंबई से सटे पालघर में हुआ.
♦ नई दिल्ली : North District : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,809 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,56,535 हो गई है.
♦ नई दिल्ली : Difence Mnister : भारत रक्षा और सुरक्षा मामलों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।
3 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Crime Branch : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफिया मनीष और उसके साथी टिंकू को को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से दो करोड़ की Heroin बरामद हुई है । मनीष पर NDPS के पुराने केस में गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था. यह लूट के मामलों में भी शामिल रहा है . एसीपी NR-2 नरेंद्र बेनीवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर दीपक पांडे और हवलदार प्रदीप ने 1.300 kg हेरोइन और 50 हजार के इनामी को ड्रग्स माफिया मनीष को इसके साथी टिंकू पकड़ने में कामयाबी हासिल की.
♦नई दिल्ली : South East District : AATS की टीम ने 20 हजार के इनामी ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार इस ठग का नाम प्रदीप गुप्ता है. यह आप्शन टाउन सॉफ्टवेयर लिमिटेड जो दिल्ली के रानी बाग में स्तिथ थी उसमें काम करता था. इसने कंपनी की डुप्लीकेट आधिकारिक साइटों से मेल भेजकर सब्सक्राइबर्स से भुगतान की भारी रकम प्राप्त की थी. इसके बाद इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया. एसीपी ऑपरेशन मनोज सिन्हा के संचालन में राजिंदर सिंह डागर I/C, ASI श्रवण, धीर सिंह और सिपाही बेवानंद ने इस ठग को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.
♦नई दिल्ली : Madhay Pardesh : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को फिल्म हस्तियों शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और जावेद अख्तर को ‘टुकडे-टुकड़े गैंग’ का एजेंट करार दिया.
♦ नई दिल्ली : Delhi Women Commission : दिल्ली में ट्यूशन टीचर द्वारा दो बच्चियों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है.घटना दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके की है. अब इस घटना में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब किया है.
♦नई दिल्ली : Madhay Pardesh : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को फिल्म हस्तियों शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और जावेद अख्तर को ‘टुकडे-टुकड़े गैंग’ का एजेंट करार दिया.
♦नई दिल्ली : Noida : नोएडा कोतवाली सेक्टर 63 क्षेत्र में स्थित छिजारसी कॉलोनी में हुई 36 वर्षीय नीलम शुक्ला की हत्या के एक आरोपी को धर दबोचा है. नीलम शुक्ला नाम की महिला से लूट पाट की जा रही थी उस वक्त महिला ने इसका का विरोध किया था.
♦नई दिल्ली : INS Vikrant : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘INS VIKRANT पर सवार होते वक्त उन्हें गर्व की अनुभूति हुई.’
2 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Central District : सेंट्रल दिल्ली पहाड़ गंज में हुई 6 करोड़ की डकैती का खुलासा. तीन लोग गिरफ्तार और दो लोग फरार. 31 अगस्त को तडके पहाड़ गंज के दरिबापान गली में कुरियर कम्पनी के दो कर्मचारियों की आंखों में मिर्च झोंक कर 6 करोड़ की ज्वैलरी ले उड़े थे.
♦ नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा जमा करने की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू हो गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है।
नई दिल्ली : Coronavirus Update : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,168 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,42,507 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 59,210 रह गई है.
नई दिल्ली : Germany : जी7 औद्योगिक शक्तियों ने रूसी तेल आयात पर मूल्य कैप को लागू करने की दिशा में “तत्काल” कदम उठाने का फैसला किया है. यूक्रेन में मास्को के युद्ध के लिए धन के एक प्रमुख स्रोत में कटौती करने के लिए औद्योगिक शक्तियों ने फैसला लिया है.
♦ नई दिल्ली : मणिपुर में JDU के 7 में से 5 विधायक बीजेपी में हुए शामिल
♦ नई दिल्ली : Asia Cup Dubai : पाकिस्तान ने एशिया कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को हांगकांग पर 155 रन से एकतरफा जीत दर्ज करके सुपर फोर चरण में प्रवेश कर लिया . हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में 38 रन पर आउट हो गई.
1 SEPTEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : NIA : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने “वैश्विक आतंकवादी” दाऊद इब्राहिम के बारे में जानकारी देने के लिए 25 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है.
♦ नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट द्वारा महामहिम मिखाईल गार्बाचेव के निधन पर शौक प्रकट किया.
♦ नई दिल्ली : Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने कंपनी के बहार एक साथ जहर खा लिया. सभी को कंपनी के अन्य कर्मचारियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बहार बताई जा रही हैं. दरअसल, सातों कर्मचारियों को मालिक ने कंपनी से अचानक बहार निकाल दिया था.

♦ नई दिल्ली : Indian Railway : नई दिल्ली स्टेशन पर नकली टीटीई देते थे ड्यूटी. 5 नकली टीटीई गिरफ्तार.

नई दिल्ली : Karnataka : कर्नाटक के संत शिवमूर्ति शरणारू बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

♦ नई दिल्ली : Karnatka : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने महंत शिवमूर्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की कर्नाटक पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है.
♦नई दिल्ली : Coronavirus Update : भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 7,231 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
♦ नई दिल्ली : Gantok : रक्षा विभाग ने जानकारी दी है की सेना ने यूमथांग घाटी में फंसे बच्चों सहित 74 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला.
♦ नई दिल्ली : Supreme Court : तिस्ता सीतलवाड़ को जमानत देने से मना करने का कोई कारण नहीं है. अदालत ने कहा कि तीस्ता पर कोई UAPA जैसे आरोप नहीं जो जमानत न दी जाए. ये साधारण सीआरपीसी धाराएं हैं. ये महिला अनुकूल फैसले की हकदार है. मामले में अब शुक्रवार दो बजे सुनवाई होगी.
♦ नई दिल्ली : South Delhi : सफदरजंग अस्पताल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की डॉक्टर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. महिला डॉक्टर का नाम रितु था. यह घटना सुबह 3:30 बजे की है । पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है ।
31 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Cricket Asia Cup : भारत ने T-20 मैच में हांग कांग को 40 रनों से शिकस्त दी.

♦ नई दिल्ली : CBI : आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल सीबीआई हेड क्वार्टर पहुंचा लेकिन सीबीआई अधिकारियों ने उनको मिलने का समय नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने धरना शुरू कर दिया. बाद में सीबीआई की ओर से शिकायत लेने के बाद धरना समाप्त हुआ.

♦ नई दिल्ली : Banglooru : कर्नाटक के चामराजपेट के ईदगाह ग्राउंड पर बुधवार से गणेशोत्सव पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई. सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई. ग्रांउड में सुरक्षा बल तैनात किए गए.
♦ नई दिल्ली : Banglooru : कर्नाटक के हुबली के ईदगाह ग्राउंड पर बुधवार से गणेशोत्सव की तैयारियां.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus Update : भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 7,231 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : बुधवार तड़के पहाड़गंज के दरीबापान में एक कुरियर कंपनी के दो कर्मचारियों के आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर तकरीबन दो करोड़ की ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए. पुलिस का कहना है लूट में चार लोग शामिल थे जो हथियारों से लैस थे. ये ज्वैलरी चंडीगढ़ जानी थी.
♦ नई दिल्ली : Central District : डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने मंगलवार को लाल बाबू नाम के शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । हत्या का दूसरा आरोपी फरार है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है ।

♦ नई दिल्ली : Banglooru : कर्नाटक के हुबली के ईदगाह ग्राउंड पर बुधवार से गणेशोत्सव हो सकेगा. देर रात की सुनवाई में कर्नाटक हाईकोर्ट ये आदेश दिया है.

30 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : President Of India : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
♦ नई दिल्ली : Home Minister : Delhi Police : गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया.
♦ नई दिल्ली : Home Minister : Delhi Police : गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सहित सभी पुलिस के आला अधिकारी मीटिंग में मौजूद थे ।
♦ नई दिल्ली : Home Minister : Delhi Police : गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 में पुलिस के एक्शन प्लान का ब्यौरा लिया । दिल्ली में होने वाली G-20 समिट पर सुरक्षा की समीक्षा की.
♦ नई दिल्ली : INS Vikrant : Cochchi : दो सितंबर को 9:30 बजे प्रधानमंत्री कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को देशसेवा में समर्पित करेंगे।
♦ नई दिल्ली : Karnatka HC : हुबली के ईदगाह ग्राउंड पर बुधवार से हो सकेगा गणेशोत्सव, देर रात की सुनवाई में HC ने दिया आदेश
29 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : North District : ऑपरेशन सेल की और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त छापामारी करके सट्टे के अड्डे से गैंगस्टर छुन्नु गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया.
♦ नई दिल्ली : North District : ऑपरेशन सेल की टीम ने मौके से 18 लाख रुपए कैश, 6 लक्जरी कारें, 13 टू व्हीलर और 49 मोबाइल बरामद किए. मौके से 48 सट्टेबाज भी गिरफार किए गए.
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : पुलिस स्टेशन चांदनी महल में तैनात हैड कांस्टेबल राहुल त्यागी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की.
♦ नई दिल्ली : Noida : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के अलग अलग इलाकों से चार स्कूली छात्राएं लापता. मामला सेक्टर 20 के थाने में दर्ज करवाया गया.
♦ नई दिल्ली : National Sports Day : प्रधानमंत्री मोदी की ‘चैंपियन से मिलिए’ पहल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज 25 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी.
♦ नई दिल्ली : India vs Pakistan : आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप क्रिकेट का मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया.
♦ नई दिल्ली : India vs Pakistan : पाकिस्तान पर मिली रोमांचक जीत से झूमा पूरा देश, लोगों ने आतिशबाजी और उल्लास के साथ किया सेलिब्रेट.
♦ नई दिल्ली : India vs Pakistan : भारत की जीत पर भारत में मनाई गई आधी रात को दीपावली.
नई दिल्ली :India vs Pakistan : जीत हीरो हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में विजयी छक्के से भारत को जीत दिलाई.
♦ नई दिल्ली : India vs Pakistan : PM मोदी ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई.
♦ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को, विशेष रूप से सिख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।
♦ नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर के सभी केन्द्रों में विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ खेल दिवस मनाएगा
28 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : India vs Pakistan : आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप क्रिकेट का मुकाबला होना है. भारत पिछली हार का बदला लेने के लिए उतरेगा.
♦ नई दिल्ली :Twine Tower : भ्रष्टाचार की इमारत सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार दोपहर गिरा दिया गया। अवैध रूप से निर्मित इस ढांचे को ध्वस्त करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के साल भर बाद यह कार्रवाई की गई.
नई दिल्ली : Uttrakhand : उत्तराखंड के रुद्रपुर के ट्रक द्वारा ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में दो बच्चो सहित छः लोगों की मौत.
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को, विशेष रूप से सिख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।
27 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus Update : भारत में कोरोना संक्रमण के प्रसार का दौर जारी है. रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं. ताजा आंकड़ों को देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,520 मामले सामने आए हैं.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus Update : नई दिल्ली : Coronavirus Update : में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,98,696 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,311 रह गई है।
♦ नई दिल्ली : Supreme Court :आज 27 अगस्त, 2022 को 1030 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में श्री न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई।
♦ नई दिल्ली : Politics : केजरीवाल ने आरोप लगाया की भाजपा ने अन्य दलों की सरकारें गिराने पर 6,300 करोड़ रुपये खर्च किए.
♦ नई दिल्ली : Bilkis Bano : पूर्व नौकरशाहों ने CJI से बिल्कीस बानो मामले में ‘‘गलत फैसले को सुधारे’’ जाने का आग्रह किया.
♦नयी दिल्ली : Pakistan : पाकिस्तान सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों के बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के वास्ते सेना को बुलाने का निर्णय लिया है।
26 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus Update : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार वृद्धि होती नजर आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 620 नये मामले सामने आये और दो मरीजों की मौत हो गई.
♦नई दिल्ली : Congress : नयी दिल्ली, कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने करीब पचास वर्ष के बाद शुक्रवार को पार्टी को छोड़ दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है.
♦नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरकारी स्कूलों में कमरों के निर्माण के संबंध में रिपोर्ट मांगी. स्कूल घोटाले की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया.
♦नयी दिल्ली : Supreme Court : उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े, कथित रूप से नफरत फैलाने वाला भाषण देने के 2007 के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी.
♦नयी दिल्ली : Supreme Court : ने शुक्रवार को कहा कि सुपरटेक के 40 मंजिला ‘ट्विन-टॉवर’ के घर खरीदारों को उनकी पूरी धनराशि वापस दी जाएगी.
25 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : BJP : भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के विधायकों के महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाने और वहां प्रार्थना करने पर भी निशाना साधा और कहा कि उसके कार्यकर्ता राजघाट जाकर वहां गंगाजल का छिड़काव करेंगे.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : योगी सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है. भूपेंद्र सिंह चौधरी की पहचान जाट नेता के रूप में होती है.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : भारत में नए COVID-19 केसों में मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 10,725 मामले सामने आए. इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 44, 378, 920 हो गई है.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus Update :राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 945 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी बुलेटिन में ये जानकारी दी. पिछले 24 घंटों में कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई है. जबकि सकारात्मकता दर 5.55 प्रतिशत दर्ज की गई है.
♦ नई दिल्ली : Raju Shrivastav Update : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब ठीक हो रहे हैं. उन्हें 15 दिन बाद होश आ गया है. राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. 15 दिन से उन्हें कोई होश नहीं था.
24 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Bihar :बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार ने विश्वास मत हासिल किया. भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया.
♦ नई दिल्ली : Bihar : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ मोहाली में आधुनिकता से सुसज्जित होमी जहांगीर भाभा कैंसर हॉस्पिटल देश को समर्पित किया.
♦ नई दिल्ली : North East District Roite: दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा पीड़ितों के बड़ी संख्या में लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए 40 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं. सभी लंबित मामलों को तीन महीने के भीतर निपटाने के निर्देश दिये हैं।
♦ नई दिल्ली : Electric Buses दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथन 2025 तक राजधानी में चलने वाली 10,000 से अधिक बसों में से 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी.
♦ नई दिल्ली : Utrakhand : देहरादून, उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं को राज्य सिविल सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण देने वाले वर्ष 2006 के आदेश पर बुधवार को रोक लगा दी।
♦ नई दिल्ली : Terirism : भारतीय पोस्ट पर हमले के लिए पाकिस्तान के एक कर्नल ने आतंकवादियों को 30 हजार रुपये दिए थे. सेना के सामने इस बात का खुलासा एक गिरफ्तार आतंकी ने किया था
23 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : देश में कोरोना के मामलों में 25 प्रतिशत का उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में 15,754 केस सामने आए.
♦नई दिल्ली : मिसाइल : देश : भारत ने यहां ओडिशा के समुद्र तट के पास चांदीपुर में कम दूरी के सतह से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र (वीएल-एसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण DRDO और भारतीय नौ सेना ने मिलकर किया है.
♦ नई दिल्ली : तेलंगाना : भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के सिलसिले में मंगलवार को पार्टी से निलंबित कर दिया।
♦ नई दिल्ली : Lucknow लखीमपखीरीखीरी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश सिंह टिकैत को ‘‘दो कौड़ी का’’ बताते हुए नजर आ रहे हैं।
♦ नई दिल्ली : BJP : हरियाणा के हिसार जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
♦ नई दिल्ली : North East : Burari Firing : बुराड़ी में एक बिल्डर को दिन दहाड़े गोली मारी । अमित गुप्ता नाम के बिल्डर पर सात राउंड फायरिंग.
♦ नई दिल्ली : Supreme Court : ठगी मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी को तिहाड़ जेल से शहर के मंडोली जेल में स्थानांतरित करने का मंगलवार को आदेश दिया।
♦ नई दिल्ली : Supreme Court : बिल्कीस बानो सामूहिक बलात्कार मामले के 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा रिहाई के बाद अब रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई को सहमत हो गया.
♦ नई दिल्ली : मंत्रालय रिपोर्ट टिफिन बैठकों, GEM पोर्टल और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर विभिन्न मंत्रालयों से मांगी गई रिपोर्ट.
22 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : देश में सोमवार को कोविड-19 के 9,531 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 4,43,48,960 पर पहुंच गयी है.
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : दरियागंज के यमुना खादर में एक आठ साल की बालिका का शव बरामद हुआ है। बच्ची की गला रेत कर हत्या की गई थी, पुलिस ने हत्या के आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने रेप की आशंका जाहिर की है
नई दिल्ली : Home Ministry : दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर ए गोपी कृष्ण और तत्कालीन एक्साइज डिप्टी कमिश्नर आनंद तिवारी को निलंबित कर दिया है.
नई दिल्ली : AIIMS : पिछले 9 दिनों से एम्स दिल्ली के छात्र हड़ताल पर हैं. लेकिन एम्स प्रशासन की तरफ से उनकी सुनवाई नहीं हुई है. बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री कर रहे छात्र अपने एक साथी की मौत के बाद से आक्रोशित हैं
♦ नई दिल्ली : China : चीन ने कोविड प्रतिबंधों के कारण फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों के लिए दो साल से अधिक समय बाद सोमवार को वीजा जारी करने की योजना की घोषणा की.
♦ नई दिल्ली : Luknow : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी ने हत्या के एक मामले में उनकी दोषमुक्ति के खिलाफ दाखिल एक याचिका को उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से इलाहाबाद पीठ स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है.
♦ नई दिल्ली : Punjab : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने खाद्यान्न की ढुलाई का ठेका देने में हुए ‘घोटाले’ को लेकर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया.
21 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : देश कोविड-19 के 11,539 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,39,429 पर पहुंच गई.
♦ नई दिल्ली : CBI : आबकारी नीति घोटाला मामले में CBI ने कहा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत किसी भी आरोपी के खिलाफ ‘अभी तक’ कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया है.
♦ नयी दिल्ली : CBI : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि CBI ने उनके खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया है।
♦ नई दिल्ली : Congress : कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के पद से इस्तीफ दे दिया है. बीते दिनों पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ऐसा ही किया था.
♦ नई दिल्ली : किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. जंतर मंतर पर बेरोजगार संघ के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे.
♦ नयी दिल्ली: High Court : धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार आप के नेता सत्येंद्र जैन को ‘मानिसक रूप से अक्षम’ घोषित करने और इस आधार पर उन्हें विधायक एवं मंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
20 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली :Tamil Nadu: के तंजावुर जिले में थंडनथोटम के नादानपुरेश्वरर शिवन मंदिर से गायब हुई चोल काल के शैव संप्रदाय के कवि एवं संत संबंदर की 13वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांस्य की मूर्ति अमेरिका (America) में क्रिस्टी नीलामी हाउस में मिली है.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : देश में कोरोना के मामलों में 25 प्रतिशत का उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में 15,754 केस सामने आए. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 101, 830 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15, 220 लोग ठीक हुए.
♦नई दिल्ली : Mumbai : यातायात पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर कई धमकी भरे संदेश मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि छह लोग मुंबई में ‘‘26/11 जैसे’’ हमले करेंगे और शहर को ‘‘उड़ाने की तैयारी की जा रही’’ है।
♦नई दिल्ली : CBI : दिल्ली में आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में कई आरोपियों को शनिवार को समन भेज पूछताछ के लिए तलब किया.
♦ नई दिल्ली : Mumbai : मुंबई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) पर दही हांडी समारोह में मानव ‘पिरामिड’ निर्माण में प्रतिभागी 222 ‘गोविंदा’ घायल हो गए, जबकि ठाणे शहर में 64 प्रतिभागी जख्मी हुए हैं.
♦नई दिल्ली :AAP PARTY : आप कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दायर मानहानि मामले में कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव को इस केस में बरी कर दिया है.
19 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
चेन्नई : तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तंजावुर जिले में थंडनथोटम के नादानपुरेश्वरर शिवन मंदिर से गायब हुई चोल काल (Chola dynasty) के शैव संप्रदाय के कवि एवं संत संबंदर की 13वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांस्य की मूर्ति अमेरिका (America) में क्रिस्टी नीलामी हाउस में मिली है.
♦ नई दिल्ली : मथुरा : UP : मथुरा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़.
♦ नई दिल्ली : Coronavirus: देश में कोरोना के मामलों में 25 प्रतिशत का उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में 15,754 केस सामने आए.
♦ नई दिल्ली : Goa : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘जल जीवन मिशन’’ अभियान की प्रशंसा करते हुए कड़ी मेहनत से मिली सफलता बताया.
♦ नई दिल्ली : CBI ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ FIR दर्ज कर छापेमारी की । यह FIR आबकारी नीति मामले में की गई है.
नई दिल्ली : CBI : FIR दर्ज की है, उसमें सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाने के साथ कुल 15 लोगों पर आरोप लगाए हैं.
♦ नई दिल्ली : CBI : आबकारी नीति मामले में IAS अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के परिसरों के अलावा 19 जगहों पर छापा मारा.
♦ नई दिल्ली : Karnatka : हिंदू महासभा के नेता के बैनर पर नाथूराम गोडसे और सावरकर की तस्वीर पर विवाद खड़ा हुआ.
♦ नई दिल्ली : Landon : ब्रिटेन प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक जन्माष्टमी मनाने इस्कान मंदिर गए .
♦ नई दिल्ली : Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की.
♦ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया.
नई दिल्ली : Nainital : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पिछले साल वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में दो मुख्य आरोपियों को बरी कर दिया है.
18 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : दिल्ली में 24 घंटे के दौरान 1964 मामले दर्ज
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : सेन्ट्रल दिल्ली में पुलिस की सुरक्षा और सतर्कता का मामला सामने आया. 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ की टीम को पेड़ पर टाइमर वाले डिवाइस पकड़े.
♦ नई दिल्ली : Mumbai : महाराष्ट्र के रायगढ़ समुद्र तट पर दो लावारिश नाव मिली । इनमें 3 AK-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस मिले । 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आंशका.
♦ नई दिल्ली : YouTube : केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से हैंडल किए जा रहे भारत विरोधी प्रचार करने वाले आठ यू ट्यूब चैनलों पर रोक लगाई.
♦ नई दिल्ली : High Court : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिया है. शहनवाज हुसैन पर 2018 में एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगा था.
♦ नई दिल्ली : Uttar Pardesh : लखीमपुर खीरी तिकोनिया कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घण्टे का धरना . यह धरना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी को लेकर किया जा रहा है ।
♦ नई दिल्ली : India vs Zimbabwe cricket : भारत ने गुरुवार को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बावे की टीम को 189 रन पर आउट किया
17 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली : Keral : केरल के कोर्ट के मुताबिक यौन उत्पीडन की शिकायत मान्य नहीं होगी यदि लड़की के कपड़े ‘उत्तेजित’ करने वाले या Sexually Provocative होंगे.
♦नई दिल्ली : दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या के लिए फ्लैट बनाकर देने के मामले में गृह मंत्रालय ने इंकार किया है ।
♦नई दिल्ली : North East District : 13 अगस्त नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सुभाष पार्क में दो महिलाओं की लूट को लेकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हर्षित नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
♦नई दिल्ली : Yomuna Metro Police : दिल्ली पुलिस यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की पुलिस ने मेट्रो में मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर उमर को गिरफ्तार किया है. 19 मोबाइल चोरी के मामलों में संलिप्त.
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : AATS की पुलिस टीम आधा दर्जन लक्जरी कारें चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह खासकर फार्चूनर कारों को चुराता था । अभी तक 500 कारें चोरी कर चुके हैं ।
♦ नई दिल्ली : Gyanwapi : ज्ञानवापी के पक्षकार को पाकिस्तान से आई धमकी ।
♦नई दिल्ली : Kohima : नगालैंड के मोन जिले में सोमवार सुबह एनएससीएन-के (युंग आंग) के उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए.
♦नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीयों को बधाई दी .
♦नई दिल्ली : Central District :कमला मार्किट पुलिस ने तेलंगाना से गुमशुदा नाबालिग लड़की को दिल्ली के सिविक सेंटर के पास से ढूंढ निकाला . लड़की तेलंगाना से 5 अगस्त से लापता थी. एक लड़के साथ भाग कर पहले नागपुर गई इसके बाद दिल्ली आ गई थी .
13 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नयी दिल्ली : CUET :केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक 30 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है। 11 हजार छात्रों के परीक्षा केंद्र उनके पसंद के पसंद के स्थानों पर होंगे ।
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : भारत में कोरोना के करीब 16 हजार नए मामले, 68 और मरीजों की मौत
♦ नई दिल्ली : Monkey Pox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मरीज सामने आया है, 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । यह महिला नाइजीरिया से यात्रा करके लौटी थी । पांच मरीजों में से एक मरीज को छुट्टी दे गई है और चार मरीजों को इलाज चल रहा है ।
♦ नई दिल्ली : भाकपा माले ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का लिया फैसला, सरकार को बाहर से करेगी समर्थन
♦ नई दिल्ली : New York : एक मीटिंग के दौरान लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला ।
♦ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल फरार आरोपी शेख सिकंदर को गिरफ्तार किया है. शेख हिंसा के बाद से फरार चल रहा था. दिल्ली पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था. गिरफ्तार आरोपी शेख सिकंदर पर पहले से हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
12 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड : 24 घंटे में आए 2700 से भी ज्यादा मामले, 6 की मौत.
♦ नई दिल्ली : Income Tax : आयकरदाता एक अक्टूबर से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना एपीवाई में नामांकन नहीं कर सकेंगे. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई.
♦ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : आगरा में बृहस्पतिवार को ताजमहल के प्रति पर्यटकों और स्थानीय लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ी कि भारी भीड़ एकत्र हो गई और लंबी कतारों के चलते पर्यटकों के इंतजार का बांध टूट गया, जिसके बाद उन्हें व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
♦ नई दिल्ली : आज दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर 2000 कारतूसआकारतूस मिले। आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, आतंकी पहलू से इनकार नहीं किया जा सकता : कारतूस बरामदगी पर दिल्ली पुलिस ने कहा।
11 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : Vice President : 11 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) ने बृहस्पतिवार को भारत उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।11 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) ने बृहस्पतिवार को भारत उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।, 11 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) ने बृहस्पतिवार को भारत उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
♦ नई दिल्ली : Coronavirus :11 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,299 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,06,996 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,25,076 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,879 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,25,076 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है।
♦ नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में बड़ा हमलारा राजौरी में सेना के शिविर पर हमला: दो आतंकवादी ढेर, तीन जवान भी मारे गए. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार को तड़के दो आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर ‘फिदायीन’ हमला किया जिसमें तीन जवान मारे गए। चार घंटे तक चली गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया।
♦ नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र : जैश-ए-मोहम्मद के दूसरे नंबर के ओहदेदार अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डालने के प्रस्ताव को चीन द्वारा बाधित करने के बाद सरकार से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन का यह कदम आतंकवाद से निपटने के उसके दोहरे मापदंड को दर्शाता है।
♦ नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि Black Magic ( ‘काला जादू’ ) जैसी अंधविश्वासी बातें करके उन्हें अपने पद की गरिमा घटाना और देशवासियों को भटकाना बंद करना चाहिए।
♦ नई दिल्ली : Karnataka : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता प्रवीण नेत्तार की हत्या के मामले में तीन मुख्य संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
♦नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल : CBI ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
♦ नई दिल्ली : New York : न्यूयॉर्क ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में अपने करीब सात अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। मस्क ने टेस्ला में अपने 80 लाख शेयर बेचे. मस्क ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
♦ नई दिल्ली : लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
♦ नई दिल्ली : Rishi Sunak : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने कहा कि आर्थिक संकट से निपटने की उनकी योजना के संबंध में झूठे वादे करके जीत हासिल करने के बजाय वह हारना पसंद करेंगे।
अर्थ9 नेपाल चीन सहायता
नेपाल को विभिन्न परियोजनाओं में निवेश के लिए 15 अरब रुपये की सहायता देगा चीन
♦नई दिल्ली : Nepal : चीन ने इस वर्ष नेपाल को 15 अरब रुपये की अनुदान सहायता देने का वादा किया है जिसे विभिन्न परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा।
नई दिल्ली : T-20 Westindies vs Newsziland Cricket : किंगस्टन, कप्तान केन विलियमसन के 47 रन और जिम्मी नीशाम के 15 गेंद में 33 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 13 रन से हरा दिया।
10 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी पी. वरवर राव को चिकित्सकीय आधार पर जमानत दी।
♦नई दिल्ली : Jammu Kashmir: 15 अगस्त से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है । पुलवामा से तकरीबन 25 किलो से अधिक मात्रा में आई डी बरामद किया गया ।
♦ नई दिल्ली : Priyanka Gandhi Corona Positive: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक बार फिर से कोरोना हो गया है. प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!). घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं.
♦ नई दिल्ली : गुवाहाटी :असममें कोविड-19 के 261 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,42,106 हो गयी है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस से लगातार पांच दिनों तक किसी मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 6,673 पर बनी हुई है। संक्रमण के नए मामलों का पता 7,195 नमूनों की जांच के बाद चला। संक्रमण दर 3.63 प्रतिशत दर्ज की गयी।
♦ नई दिल्ली : Varun Gandhi : तिरंगा राशन तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना ‘शर्मनाक’ : वरुण गांधी
♦ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया।
♦ नई दिल्ली : Coronavirus : प्रियंका गांधी वायरस लीड संक्रमित प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित, राहुल का राजस्थान दौरा निरस्त.
♦ नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते अपना प्रस्तावित राजस्थान दौरा फिलहाल रद्द कर दिया है।
♦ नई दिल्ली : न्यायालय भीमा कोरेगांव राव भीमा कोरेगांव मामला: उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकीय आधार पर राव को दी जमानत
♦ नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी पी. वरवर राव को चिकित्सकीय आधार पर बुधवार को जमानत दे दी।
♦ नई दिल्ली : महाराष्ट्र मंत्रिमंडल शिवसेना बागी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाना लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या है : शिवसेना
♦ नई दिल्ली : मुंबई, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद शिवसेना ने दावा किया कि उन बागी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाना लोकतंत्र और संविधान की हत्या के समान है, जिन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं।
♦ नई दिल्ली : केरल राज्यपाल अध्यादेश अध्यादेशों को दोबारा जारी करने की कोई आपात स्थिति है या नहीं, इसपर विचार करूंगा: खान
नई दिल्ली :तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेंगे कि क्या राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के उन अध्यादेशों को फिर से जारी करने की कोई आपात स्थिति है, जो आठ अगस्त तक उनकी मंजूरी नहीं मिलने के कारण रद्द हो गए हैं ।
नई दिल्ली : भारत आतंकवाद भारत को प्रतिबंधित आतंकवादियों को पड़ोसी देश में ‘सरकारी अतिथि सत्कार’ मिलने का अनुभव है : कम्बोज
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कम्बोज ने कहा कि भारत को, आपराधिक गिरोहों के आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा काली सूची में डाले जाने के बावजूद अपराधियों को पड़ोसी देश में ‘‘सरकारी अतिथि सत्कार’’ मिलने का अनुभव है।
नई दिल्ली : भारत आतंकवाद काली सूची खूंखार आतंकवादियों को काली सूची में डालने के प्रस्तावों को रोकना ‘बेहद खेदजनक’: भारत
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र, भारत ने चीन की अध्यक्षता में हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन पर ही निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘बेहद खेदजनक’ है कि दुनिया के कुछ सबसे खूंखार आतंकवादियों को काली सूची में डालने के वास्तविक व साक्ष्य आधारित प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।
नई दिल्ली : संयंत्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत स्थित 2जी एथनॉल संयंत्र देश को समर्पित करेंगे
नई दिल्ली : चडीगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में स्थापित दूसरी पीढ़ी (2जी) के एथनॉल संयंत्र को बुधवार को देश को समर्पित करेंगे।
नई दिल्ली : कर्नाटक जापान निवेश कर्नाटक सरकार ने जापान की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया
नई दिल्ली : बेंगलुरु, कर्नाटक के बड़े एवं मध्यम उद्यम मंत्री मुरुगेश आर निरानी की अध्यक्षता में राज्य का एक प्रतिनिधिमंडल जापान के तीन दिवसीय दौरे पर गया जहां उन्होंने कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
नई दिल्ली : खेल हॉकी भारत हरमनप्रीत हार पचाना मुश्किल लेकिन आगे बढना होगा : राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की हार पर बोले हरमनप्रीत
नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार को पचाना मुश्किल है लेकिन टीम को आगे बढना होगा ।
नई दिल्ली : खेल शतरंज ओलंपियाड पुरस्कार शतरंज ओलंपियाड : भारतीय टीमों को एक करोड़ रूपये पुरस्कार देगी तमिलनाडु सरकार
नई दिल्ली : चेन्नई,भारत बी और भारत ए महिला टीमों को फिडे 44वें शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने पर तमिलनाडु सरकार एक एक करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार देगी ।
9 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली : PMO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है और इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है. हालांकि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है.
नई दिल्ली : वाशिंगटन : अमेरिका के बोस्टन शहर में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न खास तरीके से मनाया जाएगा। इसमें 32 देश भाग लेंगे और शहर पर एक विमान से 220 फुट लंबा अमेरिका-भारत ध्वज लहराया जाएगा। ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन-न्यू इंग्लैंड’ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस साल, भारत की आजादी के जश्न समारोह में कई चीजें पहली बार होंगी।
♦ नई दिल्ली : पेशावर/इस्लामाबाद : नौ अगस्त पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस पाकिस्तान (आईएसपीआर) ने कहा कि जिले के मीर अली तहसील इलाके में पट्टासी जांच चौकी के निकट एक तिपहिया रिक्शा ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी, जिसके बाद हुए विस्फोट में चार सैनिकों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
♦ नई दिल्ली : टोक्यो : 9 अगस्त परमाणु हमले का दंश झेल चुके नागासाकी के मेयर तोमिहिसा ताउ ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले ने दुनिया को दिखा दिया है एक और परमाणु हमला महज चिंता नहीं बल्कि ‘‘एक वास्तविक और मौजूदा संकट’’ है। उन्होंने 77 साल पहले नौ अगस्त को अमेरिका द्वारा नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की बरसी पर मंगलवार को ‘नागासाकी पीस पार्क’ में कहा कि जब तक परमाणु हथियार मौजूद हैं तब तक उनका इस्तेमाल किया जा सकता है तथा उन्हें खत्म करना ही भविष्य की मानव जाति को बचाने का एकमात्र तरीका है।
♦ नई दिल्ली : पटना : बिहार में नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री” के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. अब बुधवार दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार महागठबंधन के समर्थन से सीएम पद की शपथ लेंगे.नीतीश कुमार की सरकार को कांग्रेस, राजद और वामदलों का समर्थन प्राप्त होगा. इससे पहले नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राजभवन से शाम 4 बजे शपथ ग्रहण का समय तय किया गया है.
♦ नई दिल्ली : Noida : श्रीकांत त्यागी और उसकी पत्नी को भी एक साल से अधिक समय तक गाजियाबाद पुलिस से सुरक्षा मिली थी. साल 2019 में दंपति को उनके जीवन के लिए खतरा होने का दावा करने के बाद सात बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी दिए गए थे.
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : मध्य जिले के दरियागंज में रविवार को एक बीड़ी को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की हत्या कर दी गई थी । आज पुलिस ने दो हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । मोहित और शिवम नाम के दोनो आरोपी भाई हैं ।
♦ नई दिल्ली : Corona Virus Update:राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2495 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इसी दौरान राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 15.41 फीसदी हो गया है. वहीं, कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 8506 हो गई है.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधू की जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के इतिहास में अपना 200 वां गोल्ड मेडल हासिल किया. बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गयी.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में अपने रंग बिखेरे. जिसके साथ ही चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में मिलने के वादे के साथ खिलाड़ियों ने 11 दिन तक चले इन खेलों को अलविदा कहा.बर्मिंघम खेलों में 72 देशों के 4500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. भारत ने कुल 61 पदक जीते जो चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों से पांच कम हैं.
8 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : टेबल टेनिस में अचंता शरद कमल ने श्रीजा अकुला के (Sharath Kamal-Sreeja Akula) साथ मिलकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में शानदार परफॉर्मेंस कर भारत को गोल्ड दिला दिया है. फाइनल में भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी ने मिलकर कमाल किया और अपने विरोधी मलेशियाई जोड़ी को 3-1 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया.
♦ नई दिल्ली : इस्लामाबाद : पूर्वी अफगानिस्तान (Afghanistan) के पक्तिका प्रांत में एक रहस्यमय धमाके में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक शीर्ष कमांडर उमर खालिद खुरासानी (Omar Khalid Khorasani) और तीन अन्य प्रमुख आतंकवादी मारे गए.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. इस भारतीय पुरुष जोड़ी ने भी कमाल कर दिया है. फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के लेन बेन / वेंडी सीन को हराकर भारत ने अपने खाते में 21वां गोल्ड मेडल डाल दिया है. इसके बाद टेबल टेनिस में भारत ने एक और गोल्ड जीत लिया है.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : हॉकी फाइनल- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में हार गई, अंतिम स्कोर 7-0 रहा, भारतीय पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : टेबल टेनिस भारत के स्टार खिलाड़ी शरत कमल से फाइनल मुकाबले में 4-1 से इंग्लैंड के खिलाड़ी को हराते हुए भारत को 22वां गोल्ड मेडल दिला दिया है
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत की शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की शटलर मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है.
Bargingham, Commanwealth games 2022 : कप्तान सविता पूनिया (Savita Punia) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने स्टॉपवॉच विवाद से उबरते हुए रविवार को बर्मिंघम गत चैंपियन न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को शूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में कांस्य पदक जीता. भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में 16 साल में यह पहला पदक है.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : पाकिस्तान के स्टार जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने इतिहास रचते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया है. फाइनल मुकाबले में 90.18 मीटर भाला फेंककर स्टार एथलीट ने देश के नाम बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है.
7 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत की महिला क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के महिला क्रिकेट टीम ने शिकस्त दी । भारत को आस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा । आखिरी ओवर में भारत को 11 रन की दरकार की किंतु भारत के सभी खिलाड़ी 152 रन पर आउट हो गई । ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए । भारत ने इसके जवाब में 152 रन बनाए और पूरी टीम प्वेलियन लौट गई ।
♦ भदोही : भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार इलाके में पुलिस टीम पर हमला कर एक व्यक्ति को हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सभासद सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन (Nikhat Zareen) ने रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के महिलाओं की 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) में गोल्ड मेडल जीत लिया है. निकहत ने फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल (Amit Panghal) ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (Birmingham Commonwealth Games) में गोल्ड मेडल जीता है. अमित ने पुरुष के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
♦ नई दिल्ली : Special Cell, Southern Range :स्पेशल सेल, के एसीपी अत्तर सिंह की टीम ने 20 हजार के सद्दाम हुसैन नाम के मेवाती को जबरन वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया है । सद्दाम हुसैन अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना भी है । गिरफ्तार आरोपी के पास से एक सिंगल शॉट पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार सद्दाम हुसैन दिल्ली में रंगदारी के एक मामले में 09 महीने से फरार था.
सद्दाम हुसैन ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली में एक वकील से 20 लाख रुपए की रंगदारी ली थी
♦ नई दिल्ली : Delhi Metro : दिल्ली पुलिस के ओखला विहार मेट्रो थाना के स्टाफ ने मेट्रो केबल चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । मोहसिन (19), कलीम (20), सैफ मलिक (25) और शादाब (28) साल मेट्रो केबल चोरी के केबल चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
♦ पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आरसीपी सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच यह कदम उठाया है. आरसीपी सिंह ने आज अपने गांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू छोड़ने की घोषणा की.
♦ लॉउडरहिल (फ्लोरिडा) : West Indies vs India 4th T20I Live Cricket Score Commentary: कुछ दिन पहले ही मेजबानों को तीसरा मैच हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करने वाली टीम रोहित ने शनिवार को फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में विंडीज को 59 रन से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
♦ नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर तथा एनडीए के प्रत्याशी जगदीप धनकर अब भारत के उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण करेंगे. 11 अगस्त को ग्रहण करेंगे शपथ.
♦ नई दिल्ली : Vice-Presidential Poll Result : उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीत दर्ज की है. उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को बड़े अंतर से हराया है. बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें से 528 सांसदों ने जगदीप धनखड़ के लिए मतदान किया, जबकि 182 सांसदो ने मार्गरेट अल्वा को वोट दिया
♦ नई दिल्ली : Vice-Presidential Poll Result : उपराष्ट्रपति चुनाव : जगदीप धनखड़ को मिली वेंकैया नायडू से बड़ी जीत, मिले 70 फीसदी से भी ज्यादा मत
6 AUGUST, 2022 : देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ COVID-19 Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19,406 नए मामले, 1.3 लाख के पार पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा
नई दिल्ली :COVID-19 Updates :को रोना संक्रमण के बढ़ते केस से चिंतित केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर आने वाले त्योहारों को लेकर किया आगाह. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि पिछले एक महीने में इन राज्यों में कोरोना के मामले के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता की बात है.
♦ नई दिल्ली : Booster Dose : कोरोना की बूस्टर डोज अब 9 महीने की बजाय 6 माह में ही लगवाई जा सकेगी. सरकार ने इसकी अवधि घटा दी है. डबल वैक्सीनेशन के बाद प्रीकॉशन या बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है. डबल वैक्सीनेशन के बाद प्रीकॉशन या बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है. लिहाजा 18 से 59 साल के लाभार्थी किसी भी प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रिकॉशन या बूस्टर डोज जाकर लगवा सकते हैं. जबकि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स डबल वैक्सीनेशन के 6 माह बाद किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन ले सकते हैं. उन्हें इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है. भारत की हाकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से मात दी । अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच के लिए रविवार को मैदान पर उतरेगी.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा था। शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच प्रयास मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं दाग सका। भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम से भिड़ेगी ।
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड की महिला टीम को रोमांचक मुकाबले में T-20 मैच में 4 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया ।
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : : भारत के लिए बरगिनघम से खुशखबरी आई है भारत की साक्षी मलिक ने कुश्ती के 62 किलो ग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है । भारत का यह कुश्ती में तीसरा गोल्ड मेडल है । इससे पहले अंशु मलिक और बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके साक्षी को उनकी जीत पर बधाई दी है
♦Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अभी तक 9 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदक तालिका के पांचवे स्थान पर है ।
♦Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर की पैदल चाल दौड़ में सिल्वर मेडल जीता.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत के पहलवान नवीन कुमार ने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है ।
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड भारत की महाबली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया. विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत के बाहुबली पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे मेडल जीता है. उनका पहला मेडल ही गोल्ड है. रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत के युवा पहलवान दीपक पूनिया ने करिश्मा कर दिया. उन्होंने पुरुषों के 86 किग्रा में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर गोल्ड मेडल जीता
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : महिलाओं के 50 किलो वर्ग में पूजा गहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को कांस्य पदक के मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने CWG महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 0-4 से पिछड़ने के बाद एक ही दांव में कनाडा की पहलवान को मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका पहला पदक है
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराकर गोल्ड जीता.
♦ Bargingham, Commanwealth games 2022 : अविनाश साबले ने भी 3000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता.
5 AUGUST, 2022 : देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना एक बार फिर टेंशन बढ़ा रहा है. शुक्रवार को राजधानी में कुल 2419 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते छह महीने में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 3 फरवरी को सबसे ज्यादा 2668 मामले दर्ज किए थे. वहीं, बीते चौबीस घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 12.95 फीसदी हो गई है. इससे पहले 23 जनवरी को संक्रमण की दर 13.32 फीसदी दर्ज की गई थी. बात अगर सक्रिय मरीजों की संख्या की करें तो फिलहाल राजधानी में ऐसे मरीजों की कुल संख्या 6876 है. जबकि बीते चौबीस घंटे में दो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.
♦ नई दिल्ली : Central Delhi : दिल्ली में जब से सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव के बाद शराब की निजी दुकानों पर ताले पड़ने के चलते शराब की किल्लत हो गई है । इसका फायदा कुछ शराब माफिया उठाने में जुट गए हैं ।

सेंट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते इंस्पेक्टर महेश भार्गव एसआई प्रदीप, एएसआई कन्हैया, एएसआई योगेंद्र गिरि और एएसआई सतीश की टीम ने एक शराब से भरी मारुति वैन को पकड़ा है । 1200 अवैध शराब की क्वार्टर बोतलें हरियाणा से बिक्री के लिए दिल्ली के पटेल नगर में लाया गया था। इसमें सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
4 AUGUST, 2022 : देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ नई दिल्ली : South East : Auto Lifter Arrest : हॉक आई टीम ने दो मोटरसाइकिल चोरों अकीब (22) और मोहम्मद रेहान (21) को पकड़ा है । यह पंजाब नेशनल बैंक के सामने से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी करके ले जा रहे थे।
निजामुद्दीन थाने में तैनात हवलदार सोनू ने जांच पड़ताल के दौरान CCTV कैमरों की फुटेज से चोरों का हुलिया पता लगाया इसके बाद मुखबिरों की मदद से आरोपियों सहित चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है । जांच के दौरान उनकी निशानदेही पर एक और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई जो न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से चोरी की पाई गई।



15 AUGUST 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली : Central District :कमला मार्किट पुलिस ने 14 अगस्त की रात अलग अलग जगहों तीन मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नैचर पकड़े ।
नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की आलोचना की !
♦ नई दिल्ली : दिल्ली में 76वें स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) के अवसर पर 16 पार्कों का नाम (Name of 16 Parks) स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle) के विभिन्न गुमनाम नायकों के नाम पर रखा गया.
♦नई दिल्ली : Shrinagar : कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दो अलग-अलग ग्रेनेड हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया.
♦नई दिल्ली : Central District :कमला मार्किट पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर की बहादुरी ! वारदात के वक्त बदमाश से अकेली भिड़ गई और घायल होने के बाद भी एक बदमाश पकड़ा .
♦नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच 38 साल पहले हुई एक झड़प के दौरान बर्फीली चट्टान की चपेट में आकर लापता हुए 19 कुमाऊं रेजीमेंट के एक जवान का शव सियाचिन के पुराने बंकर में मिला है.