in

♦♦ 30 JUNE : NEWS SHOT : अब देश और दुनिया को करीब से जानने के लिए रोजाना जरूर पढ़े

रोजाना बड़े समाचारों से अपडेट रहें

SHARE With Your Friends

30 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दो युवकों को रेलवे प्लेटफार्म पर लापरवाही  पड़ी महंगी, एक की मौत

Posted : 30 June, 2023, 10: 37 PM

नई दिल्ली : अक्सर कहा जाता है मौत का कोई वक्त और जगह तय नहीं होती. मगर कुछ लोग खुद मौत को दावत देते हैं. मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर लापरवाही और हवाबाजी के चलते एक युवक की जान चली गई. एक तेज रफ्तार लोकल लोकल ट्रेन ने 17 साल के लड़के को टक्कर मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुर्घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. मगर इस विडियो को देखकर लोगों को सबक भी लेना चाहिए. इस तरह की लापरवाही कितनी खतरनाक होती है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में पूर्व छात्रों का सम्मान, पीएम मोदी ने दिखाई गर्मजोशी

Posted : 30 June, 2023, 1: 05 PM

नई दिल्ली : दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समापन समारोह के मौके पर यूनिवर्सिटी ने अपने पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया. इनमें कुछ गुजरे वक्त और कुछ वर्तमान समय की नामचीन शख्सियतें शामिल हुईं थी. पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया, राज्य सभा सांसद रंजन गोगई, किरणबेदी भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पूर्व उपराज्याल राज्यपाल पुडुचेरी, पत्रकार अंजना ओमकश्यप, राजनीतिज्ञ अजय माकन, शिक्षाविद आदि मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा “दुनिया को समझने के लिए। सिर्फ ये दिग्गजों को देख लेते हैं तो भी पता चल जाता कि दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने क्या दिया है. कुछ लोग मेरे सामने बैठे हैं, जिनको मैं विद्यार्थी काल से जानता हूं, लेकिन अब बहुत बड़े-बड़े लोग बन गए. और मुझे अनुमान था कि मैं आज आऊंगा तो मुझे इन सब पुराने साथियों से मिलने का जरूर अवसर मिलेगा और मुझे मिल रहा है.

मेट्रो से चलकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए शताब्दी समारोह का समापन

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करने के लिए मेट्रो में लोगों के साथ सफर करते हुए
Posted : 29 June, 2023,  10: 05 AM

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया. समापन समारोह का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर के मल्टीपर्पज हॉल में किया गया. नरेंदर मोदी ने यहां आने के लिए इस बार रोड का इस्तेमाल नहीं किया. पीएम मोदी ने मेट्रो से दिल्ली विश्वविधालय तक का सफर तय किया. इस छोटे से सफर के दौरान मेट्रो में युवाओं से प्रधानमंत्री जी हंसी ठिठोली करते हुए दिखे.



29 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

भ्रष्टाचार की शर्मसार करने वाली कहानी, मृत लोगों के परमिट के खेल में शामिल दिल्ली परिवहन के अधिकारी

Posted : 29 June, 2023,  9: 05 PM

नई दिल्ली :दिल्ली एंटी  करप्शन ब्यूरो द्वारा  फर्जी TSR परमिट मामले में एक मोटर वाहन इंस्पेक्टर तथा 10 हाई प्रोफाइल ऑटो फाइनेंसर्स और डीलर्स तथा 3 दलालों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

इस मामले में जाली और मनगढ़ंत आवेदनों के आधार पर TSR परमिट के ट्रांसफर नवीनीकरण में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी  के अधिकारियों, दलालों और डीलरों की गहरी भ्रष्टचार में भूमिका का खुलासा हुआ. इस गैंग की साजिश का खुलासा मृत हो चुके परमिट धारकों के परिवार के सदस्यों ने किया. उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को बताया कि “उन्होंने कभी परमिट के स्थानांतरण नवीनीकरण के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है”.

जांच में प्राधिकरण अधिकारियों, दलालों और डीलरों के बीच बड़े पैमाने पर सांठगांठ का साफ तौर पर खुलासा हुआ। जांच से पता चला कि वर्ष 2021 में, कई मामलों में परमिट धारकों की मृत्यु बहुत पहले ही हो गई थी तथा बाद में फर्जी आवेदनों के आधार पर उनके परमिट अन्य लोगों के नाम पर स्थानांतरित कर दिए गए थे. तफ्तीश के आधार पर, दिनांक 29.06.23 को एक मोटर वाहन निरीक्षक सहित TSR के 10 डीलर फाइनेंसर और दलालों को गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पहुचेंगे

Posted : 29 June, 2023,  10: 05 AM

नई दिल्ली : 30 जून को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि होंगे. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि समापन समारोह का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर के मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा.

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1922 में एक मई को हुई थी। गत वर्ष विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना की सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया था। विश्वविद्यायल के शताब्दी समारोह का उद्घाटन एक मई, 2022 को हुआ था जिसमें तत्कालीन उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे और शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि थे. वर्ष भर चले शताब्दी समारोह के दौरान अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए.



28 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

त्रिपुरा में रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की जान गई बिजली चढ़ने से

Posted : 28 June, 2023,  10: 05 PM

नई दिल्ली : त्रिपुरा के कुमार घाट में  एक दर्दनाक दिल को दहलाने वाला हादसा घटित हुआ. एक रथ यात्रा में करंट लगने से 6 लोगो की मौत हो गई है.

स्थानीय लोग पास के मंदिर से जगन्नाथ देव जी के लोहे की रथ को खींच रहे थे, तभी ऊपर से जानेवाली हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक केबल से रथ का ऊपरी भाग टकराया. रथ को पीछे से जो भक्त धकेल रहे थे, उनमें से 6 लोगो ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर फायरिंग

Posted : 28 June, 2023,  6:15 PM

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के सहारन पुर में देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग भीम आर्मी चीफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली बायी तरफ कमर को छूती हुई गई.  हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए थे हमलावर.

♦लापरवाही की सजा, दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाने में नींद ले रहे SHO को लाइन हाजिर का आदेश

प्रतीकात्मक फोटो
Posted : 28 June, 2023,  10:15 AM

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते अपराधों के चलते रात सड़कों पर गश्त करते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सनलाइट कॉलोनी थाना इंचार्ज पर बड़ी कार्यवाही कर डाली.

रात दिल्ली पुलिस के सभी बड़े अधिकारी सड़कों पर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान साउथ ईस्ट के अतिरिक्त डीसीपी ने सनलाइट कॉलोनी थाने पहुंचकर  सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया. जब थाने के SHO के बारे में पूछा तो पता चला वो अपने रेस्ट रूम में नींद ले रहे हैं.

आला अधिकारी के पहुंचने के 10 मिनट बाद SHO अपने कमरे से बाहर आए. तब तक बड़े अधिकारी का पारा चढ़ गया. अतिरिक्त उपायुक्त ने इस लापरवाही के चलते सनलाइट कॉलोनी के थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर का आदेश दे दिया.

 



27 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाइक मोडीफाई करने वाले मैकेनिकों से मिलने पहुंचे दिल्ली के करोल बाग

Posted : 27 June, 2023,  10:15 PM

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी आज अचानक सेंट्रल डिस्ट्रिक  दिल्ली के करोल बाग के ऑटो बाजार में पहुंचे. राहुल गांधी इनफील्ड मोटरसाइकिल की दुकान पर बाइक मॉडिफाई करने वाले कारीगरों से मिले. दरअसल राहुल गांधी उत्सुकतावश इस ऑटो बाजार में पहुंचे. जिस दुकान पर वह पहुंचे उस दुकान में मोटरसाइकिल ओ को मॉडिफाई किया जाता है. वहां पहुंचकर राहुल गांधी ने बाइक मॉडिफाई करने वाले मकैनिकों से बात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई.

दिल्ली के करोल बाग में राहुल गांधी के अचानक इस दौरे ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया था.

दिल्ली में एक और रॉबरी... स्कूटी और कैश लूट ले गए बदमाश

सीसीटीवी में कैद लूट की वारदात
Posted : 27 June, 2023,  6:15 PM

नई दिल्ली : आज दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर, स्पेशल पुलिस कमिश्नर लॉ  एंड ऑर्डर से दिल्ली में बढ़ते लूट जैसे अपराधों पर मीटिंग किए कुछ घंटे बीते थे की उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट मे बंदूक की नोक पर एक और लूट की वारदात को लुटेरों ने दिन दहाड़े अंजाम दे दिया.

उपराज्यपाल ने जिले के सभी डीसीपी दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के साफ निर्देश दिए थे इसके बाद भी लूट की वारदातें कंट्रोल में  नहीं आ रही है.   दिल्ली में बदमाश बैखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं.

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर व्यापारी की स्कूटी लूट ली जिसमे 3 लाख रुपए रखे हुए थे. रकम और स्कूटी लेकर बदमाश फरार हो गए.

ज्ञात हो 24 जून को नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में प्रगति मैदान की टनल में दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने कार रोककर बंदूककी नोक पर एक कारोबारी के नोटों से भरा बैग लूटा और फरार हो गए.

कश्मीरी गेट की वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान करनी शुरू कर दी है.

 

दिल्ली में बारिश के पानी में फैले करंट से एक और मौत

करंट से मरने वाला सौहेल
Posted : 27 June, 2023,  4:15 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के तैमूर नगर की झुग्गी बस्ती इलाके में करंट लगने से एक 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई है, ये घटना रविवार सुबह लगभग 5 से साढ़े 5 बजे के बीच हुई, बारिश की वजह से इस इलाके में पानी भरा हुआ था, उस पानी में करंट आ गया था. उसी की चपेट में किशोर आ गया.

किशोर का नाम सोहैल है, जो बैंगलोर से यहां अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. सुबह के समय अपने रिश्तेदार की दुकान में पानी भरा है या नही ये देखने जा रहा था और रास्ते में पानी में करेंट होने की वजह से उसे तेज करेंट लगा और उसकी मौत हो हुई. रिश्तेदारों ने उसे डंडे से बाहर निकाला.

इस तरह पानी में करंट आने के कारणों का पता लगाना दिल्ली विद्युत विभाग काम है.

दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस के अधिकारियों को ग्राउंड पर पुलिसिंग करने की हिदायत दी

Posted : 27 June, 2023,  1:15 PM

नई दिल्ली:  दिल्ली में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल ने अपने आवास पर क्राइम रिव्यू मीटिंग बुलाई थी. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के अलावा स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ सभी जिलों के डीसीपी और एसीपी भी इस बैठक में शामिल हुए.

उपराज्यपाल आवास पर चल रही क्राइम रिव्यू मीटिंग में  उपराज्यपाल  ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों को कहा की खुद ग्राउंड पर उतर कर स्थिति का जायजा लें और इलाकों में पेट्रोलिंग कर लोगों का कॉन्फिडेंस बढ़ाए..ताकि लोगों का पुलिस और कानून पर भरोसा कायम रहे.

अपराधों से कांपती राजधानी दिल्ली को लेकर उपराज्यपाल ने मीटिंग बुलाई

Posted : 27 June, 2023,  12:01 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने दिल्ली में बढ़ते हुए अपराधों को लेकर क्राइम रिव्यू की मीटिंग की मीटिंग चल रही है. क्राइम रिव्यू मीटिंग.आज दोपहर 12 बजे होनी तय हुई थी.

क्राइम रिव्यू मीटिंग में दिल्ली के सीपी संजय अरोड़ा समेत कई अधिकारी होंगे शामिल



26 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली में कारोबारियों पर आपराधिक हमलों के चलते चैंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री ने जताई चिंता

Posted : 26 June, 2023,  ,9:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यापारियों में खौफ, एलजी को पत्र लिखा है. सीटीआई ने एलजी विनय सक्सेना को इस मामले में पत्र लिखा और इस बात की माँग की है कि एलजी विनय सक्सेना दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और व्यापारी संगठनों के साथ जाॅइंट मीटिंग बुलायें.

24 जून को नई दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में हुई सरेआम लूट की वारदात के बाद दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को सुरक्षा के सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है.



दिल्ली वालों को सरकार देने जा रही है, 10 % महंगी बिजली का झटका

Posted : 26 June, 2023,  4:50 PM

नई दिल्ली :  दिल्ली सरकार महंगी करने जा रही बिजली. DERC ने दिल्ली में बिजली के दरें बढ़ाने की इजाजत दे दी है. अब दिल्ली वालों को 10 फीसदी महंगी दर पर बिजली मिलेगी.

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मारलेना ने कहा ” सरकार बिजली का सरचार्ज घटाए या बढ़ाए, दिल्ली में जिन बिजली उपभोक्ताओं बिल जीरो आता है उनको कोई फर्क नहीं पड़ेगा “.

दूसरी तरफ भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा ” आप सरकार ने दिल्ली वालों के साथ धोखा किया है, हम इनको दिल्ली वालों के साथ धोखा देकर निकलने नही देंगे”.

♦दिल्ली लूटपाट घटना: केजरीवाल ने मांगा उपराज्यपाल का इस्तीफा, सुरक्षा में बढ़े सवाल

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 26 June, 2023,  1:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में हुई लूट का विडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर ट्विटर पर निशाना साधते हुए लिखा…. उपराज्यपाल को इस्तीफा देना चाहिए. किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जगह बनानी चाहिए जो दिल्ली की जनता को सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान कर सके.

अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती है, तो हमें इसे सौंप दें. हम आपको दिखाएंगे कि नागरिकों के लिए एक शहर को कैसे सुरक्षित बनाया जाता है.

दिल्ली पुलिस पर बड़ा सवाल: प्रगति मैदान टनल में हुई लूट की घटना ने उठाए सवाल

Posted : 26 June, 2023,  11:10 AM

नई दिल्ली : दिल्ली की राजधानी में हुई एक लूटपाट की घटना ने दिल्ली पुलिस पर कई सवालों को उठाने के लिए मजबूर किया है. इस वारदात में प्रगति मैदान टनल में चार बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया. इस घटना में कुछ बदमाशों ने बंदूकों का इस्तेमाल किया था. बैग में लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपये की राशि का अनुमान है. राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में हुई लूट का वीडियो सामने आया.

पटेल साजन कुमार, जो की ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है. 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले. उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था. दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब की और रिंग रोड पर गुड़गांव जाते समय जब वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए तब दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने गन दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया.

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को इस लूट करने वाले बदमाशों की तलाश जारी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये वारदात दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है.

यह मामला दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती देने के साथ-साथ चिंता पैदा करता है. दिनदहाड़े ये घटना होने के बावजूद, पुलिस की मौजूदगी और उच्चतम सुरक्षा स्तर के सवालों को उठाता है.

 



25 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली में हुई अजीबोगरीब लूट की वारदात, गिरफ्त में आए दयावान लुटेरे

Posted : 25 June, 2023,  1:10 AM

नई दिल्ली : शाहदरा डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के थाना सदर बाजार में हुई एक अजीबोगरीब लूट की घटना समाचारों की चर्चा में है। इस वारदात में पिस्टल के बल पर लूटेरे एक दंपति को लूटने के दौरान उनकी जेब से निकले 20 रुपए. लुटेरों ने अपनी जेब से निकाल कर उनके हांथ में थमा दिए 100 रुपए.

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना: इस गैंगस्टरी वारदात का पूरा आदान-प्रदान कैमरे में कैद हो गया है.

तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनकी पहचान 200 सीसीटीवी के माध्यम से की है.

यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाना चाहता है गैंग: वारदात के पीछे एक और दिलचस्प कांड आया सामने। गैंगस्टर नीरज बवानिया के यूट्यूब वीडियो के प्रभाव में एक आरोपी इस लूट गैंग के साथ जुड़ना चाहता था। यह आरोपी देव वर्मा एक GST अकाउंटेंट हैं, जबकि दूसरा आरोपी हर्ष राजपूत एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.

रेलवे की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक महिला की मौत

मृतका साक्षी आहूजा

Posted : 25 June, 2023,  1:00 PM

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्टेशन पर आज सुबह दर्दनाक हादसा घटित हुआ.  नई दिल्ली स्टेशन पर बारिश के दौरान पार्किंग एरिया स्टेशन के बाहर निकलने वाले गेट नंबर 1 के पास पानी भरा हुआ था, वहां लगे बिजली के खंबे की खुली तार से करंट पानी में फैल गया था, वहां फैले करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई .

जिस महिला की करंट लगने से मौत हुई वंदे  भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से चंडीगढ़ जाना था. महिला का नाम साक्षी आहूजा  उम्र 35 साल, प्रीतविहार दिल्ली की रहने वाली थी.
गौरतलब बात यह है कि नई दिल्ली रेलवे पर लापरवाही के चलते पहले भी करंट लगने से कई जाने जा चुकी हैं ।

 



24 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ अब भारत में नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट सहित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) वर्जन 2.0 शुरू होगा

Posted : 24 June, 2023,  4:40 PM

नई दिल्ली : भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP-Version 2.0) का दूसरा चरण शुरू करेगा. इसमें नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट शामिल हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर यह घोषणा की. जयशंकर ने भारत और विदेश में पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों से लोगों को “समय पर, विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से” पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया.

एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपने संदेश में कहा, “हम जल्द ही नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट सहित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) वर्जन 2.0 शुरू करेंगे.”

उन्होंने कहा, “नागरिकों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ (आसान जीवन) बढ़ाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप यह पहल ”EASE’ के एक नए प्रतिमान की शुरुआत करेंगी. E: डिजिटल इको-सिस्टम का उपयोग करके नागरिकों के लिए अपग्रेडेड पासपोर्ट सेवाएं. A: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित सेवा. S: चिप-सक्षम ई-पासपोर्ट का उपयोग करके आसान विदेशी यात्रा. E: बढ़ी हुई डेटा सुरक्षा.

गुरुग्राम पुलिस और एनआईए का ज्वाइंट ऑपरेशन, संदीप बंदर गिरफ्तार

Posted : 24 June, 2023,  4:10 PM

नई दिल्ली : गुरुग्राम पुलिस द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जहां वे गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के एक बड़े हमलावर, संदीप बंदर को गिरफ्तार करने में सफल हुए हैं. संदीप बंदर को एनआईए ने पहले ही 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

संदीप बंदर, जिसे अक्सर बंदर के नाम से जाना जाता है, के खिलाफ 11 से अधिक मामले दर्ज हैं. इन मामलों में हत्या, हत्या की कोशिश, एक्सटॉर्शन और जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी के क्राइम सिंडिकेट के ऑपरेशन को शामिल किया गया है. इसके बावजूद, जांच एजेंसियों को पहले से ही पता था कि वह विदेश में छुपा हुआ है, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने उसे अंततः गिरफ्तार कर लिया है.

यह सफलता गुरुग्राम पुलिस और एनआईए के ज्वाइंट ऑपरेशन से हासिल हुई है.
गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि संदीप बंदर गुरुग्राम और नजदीकी क्षेत्रों में एक दंगा और उपद्रवी घटनाओं का हिस्सा रहा है. उसके संदर्भ में दर्ज मामलों की संख्या काफी बड़ी है.

इसकी गिरफ़्तारी के बाद एनआईए और पुलिस अब और अधिक महत्वपूर्ण अपराधियों की जांच करने के लिए संयुक्त बैठकें कर रहे हैं. उनका मकसद यह है कि उन्हें बंदर के संगठन की संरचना, संबंधित सदस्यों और उनके अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके. संदीप बंदर एनआईए की सबसे खतरनाक और मोस्ट वांटेड गिरफ्तारियों में से एक था.
अब उसके अपराधिक नेटवर्क की खुलासा करने के लिए पूछताछ की जाएगी. पुलिस के अधिकारियों ने घोषणा की है कि इसका उद्देश्य यह है कि उन्हें उनके अन्य सहयोगियों का पता लगाने और गिरफ्तार करने में मदद मिले.

सेंट्रल दिल्ली के प्रशाद नगर में नकली सीबीआई ऑफिसर बनकर लाखों के हीरों की चोरी

Posted : 24 June, 2023,  12:10 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में नकली CBI अधिकारी बनकर बैग से लाखों की चोरी . प्रशाद नगर स्थित एक ज्वैलर के कर्मचारी से उस वक्त लूट हुई जब किसी ग्राहक के घर से हीरे की 36 रिंग लेकर अपनी दुकान पर वापिस आ रहा था. दो लोगों ने रास्ते में आई कार्ड दिखा कर बैग चैकिंग के बहाने रोक लिया. सीबीआई ऑफिसर बताकर बैग से 36 डायमंड रिंग निकाल लिए. चुराए गये जेवर की कीमत तक़रीबन 20 लाख रूपये बताई गई है. कुल 4 लोग बताए जा रहे हैं जो मोटर साइकिल पर आये थे. चारो लोगों ने हेलमेट पहन रखा था. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



23 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री की एप्लाइड मैटेरियल्स के सीईओ गैरी ई. डिकर्सन के साथ बैठक 

Posted : 23 June, 2023,  11:30 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में एप्लाइड मैटेरियल्स के अध्यक्ष एवं सीईओ गैरी ई. डिकर्सन से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री ने एप्लाइड मैटेरियल्स को भारत में सेमीकंडक्टर के इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया. प्रधानमंत्री ने एप्लाइड मैटेरियल्स को भारत में प्रोसेस टेक्नोलॉजी और उन्नत पैकेजिंग क्षमताओं के विकास के लिए भी आमंत्रित किया.

प्रधानमंत्री और डिकर्सन ने कुशल कार्यबल के निर्माण हेतु भारत में शैक्षणिक संस्थानों के साथ एप्लाइड मैटेरियल्स के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री ने जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर के साथ बैठक की

Posted : 23 June, 2023,  10:30 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री ने भारत में विनिर्माण की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए जीई की सराहना की.  प्रधानमंत्री और  कल्प जूनियर ने भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए जीई के व्यापक प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री ने जीई को भारत में विमानन और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया.

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

Posted : 23 June, 2023,  9:30 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर हैं. उन्होंने आज सुबह व्हाइट हाउस का दौरा किया, जहां जोसेफ बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हजारों भारतीय–अमेरिकी भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन के साथ सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तरीय प्रारूपों में उपयोगी बातचीत की. दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मैत्री और व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन से लेकर जन–जन के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों तक बढ़ते सहयोग पर चर्चा की.

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और समझ के साथ–साथ साझा मूल्यों के बारे में चर्चा की, जो संबंधों को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है.  उन्होंने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) जैसी पहलों के माध्यम से हुई तीव्र प्रगति और सशक्त आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाने की गहरी इच्छा की सराहना की. उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों और अंतरिक्ष क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का स्वागत किया.

दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और एक स्थायी भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.  उन्होंने स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु पहल पर सहयोग करने के तरीकों पर चर्चा की.

दोनों नेताओं ने अपने लोगों और वैश्विक समुदाय के लाभ के लिए भारत और अमेरिका के बीच बहुआयामी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया. इस चर्चा में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपनी ओर से उनकी सराहना की. उन्होंने सितंबर 2023 में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में राष्ट्रपति बाइडेन का स्वागत करने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की.

प्रधान मंत्री मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

Posted : 23 June, 2023,  8:15 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के अध्यक्ष महामहिम केविन मैक्कार्थी; सीनेट में बहुमत के नेता महामहिम चार्ल्स शूमर; सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता महामहिम मिच मैककोनेल और सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता महामहिम हकीम जेफ्रीस के निमंत्रण पर 22 जून 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. इस अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति महामहिम कमला हैरिस भी उपस्थित थीं.

कैपिटल हिल पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं.

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच के संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस में लंबे समय से चले आ रहे और मजबूत द्विदलीय समर्थन की सराहना की.

प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच के द्विपक्षीय संबंधों में हुई तेज प्रगति के बारे में बात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और ऊपर उठाने से संबंधित अपने दृष्टिकोण को साझा किया. उन्होंने भारत की व्यापक प्रगति और दुनिया के लिए उसके द्वारा पेश किए जाने वाले अवसरों को भी रेखांकित किया.

अध्यक्ष मैक्कार्थी ने प्रधानमंत्री के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया. संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री का यह दूसरा संबोधन था. उन्होंने इससे पहले सितंबर 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था.



22 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦  सोशल मीडिया पर हो रही है गुजरात के विधायक के होटल सीसीटीवी काण्ड की व्यापक चर्चा

Posted : 22 June, 2023,  12:15 PM

नई दिल्ली : गुजरात में आप पार्टी के विधायक का होटल सीसीटीवी काण्ड सामने आया है. इस वीडियो के आने के बाद गुजरात की राजनीती में खलबली मच गई है . आप पार्टी गुजरात के एक विधायक युवराज जडेजा डमीकांड में जेल में पहले से हैं. अब एक और विधायक का वीडियो सामने आया है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सूरत के एक होटल का बताया जा रहा है. वीडियो में आप विधायक एक अज्ञात महिला के साथ होटल के रिसेप्शन पर दिखे. महिला ने अपना चेहरा ढंका हुआ है, जैसे ही महिला का पति अचानक होटल में आया विधायक मुंह पर कपडा रखकर चुपके से खिसक गए. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा और विवाद शुरू हो गए हैं.

पूर्वी दिल्ली के मंडावली में मंदिर से अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल

Posted : 22 June, 2023,  11:15 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्वी जिला में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के लोगों को भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, मंडावली अल्ला कॉलोनी चौक पर मंदिर के आसपास लगी लोहे की जाली तोड़ने पहुंचे पव्ड के दस्ते को रोका गया. मौके पर भारी सुरक्षा बल मौके पर मौजूद था. इसके विरोध में कई हिंदू संगठन भी सामने आ गए. महिलाओं ने भी जम कर बवाल किया. सड़क को चौड़ा करने के लिए मंदिर के आसपास अवैध रूप से लगाई गई लोहे की जाली तोड़ी जाने के थे आदेश पर कार्यवाही की जा रही थी.

भाजपा ने आप पार्टी की सरकार के मुखिया केजरीवाल पर इस कार्यवाही का आरोप लगाया. पूर्वी जिला उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया फुटपाथ पर लगी रेलिंग को हटा दिया गया है. प्रशासन ने सुबह कानून व्यवस्था बिगड़े नहीं इसके लिए सुरक्षा मांगी थी. स्थानीय पुलिस और अतिरिक्त बालों के साथ स्तिथि को नियंत्रण में रखा और किसी तरह का भारी उपद्रव नहीं होने दिया.

प्रधानमंत्री ने यूएसए की प्रथम महिला के साथ “भारत और यूएसए: भविष्य के लिए कौशल विकास” कार्यक्रम में भाग लिया

Posted : 22 June, 2023,  11:15 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूएसए की प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन ने वाशिंगटन डीसी स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में “भारत और यूएसए: भविष्य के लिए कौशल विकास” विषय पर केंद्रित एक कार्यक्रम में भाग लिया. यह आयोजन पूरे समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और इसका विस्तार करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यबल का पुनर्विकास करने पर केंद्रित था.

प्रधानमंत्री ने शिक्षा, कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला. उन्होंने भारतीय और अमेरिकी शैक्षणिक व अनुसंधान इकोसिस्टम के बीच वर्तमान में चल रहे द्विपक्षीय शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा आपसी सहयोग की सराहना की. प्रधानमंत्री ने शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को गति प्रदान करने के लिए 5 सूत्री प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जो इस प्रकार हैं:

· सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत को एक साथ लाने वाला एकीकृत दृष्टिकोण.

· शिक्षकों और छात्रों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना.

· दोनों देशों के बीच विभिन्न विषयों पर हैकथॉन का आयोजन.

· व्यावसायिक कौशल योग्यताओं को परस्पर मान्यता देना.

· शिक्षा एवं अनुसंधान से जुड़े लोगों की यात्रा को प्रोत्साहित करना.

इस कार्यक्रम में नॉर्दर्न वर्जीनिया कम्युनिटी कॉलेज के अध्यक्ष, अमेरिकी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष और सीईओ तथा छात्र उपस्थित थे.

अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भेंट में दी राष्ट्रपति बाइडेन को गहरी दोस्ती की निशानियां

Posted : 22 June, 2023,  10:15 AM

नयी दिल्ली : वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार शाम व्हाइट हाउस में एक निजी कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ कई विषयों पर महत्वपूर्ण बातचीत की है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्हाइट हाउस में खास आयोजन किया गया था.

श्री मोदी ने अमेरिकी प्रथम महिला बाइडेन को लेब में बनाया हुए 7.5 कैरेट का हीरा उपहार स्वरूप दिया. श्री मोदी ने श्री बाइडेन को एक विशेष चंदन का बॉक्स भेंट किया जिसे राजस्थान के जयपुर में एक शिल्पकार ने बनाया था. चंदन की लकड़ी कर्नाटक के मेसूर से मंगाई थी और उस पर शानदार नक्काशी की गयी है.

श्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को उपनिषदों पर आधारित पुस्तक ‘दी टेन प्रिंसिपल उपनिषद्द्ध’ भेंट की. अंग्रेजी में – यह पुरानी पुस्तक श्री पुरोहित स्वामी और डब्ल्यू बी इट्स ने लिखी है और इसके प्रथम संस्करण को 1937 में लंदन के फेबर और फेबर लिमिटेड ने प्रकाशित किया है. इस अवसर पर राष्ट्रपति बिडेन ने विलियम बटलर इट्स की कविताओं के प्रति अपने प्रेम का इजहार भी किया. वह प्राय इट्स को उद्धारित करते रहते हैं. इट्स भारत के प्रशंसक थे.



21 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

ITBP के कांस्टेबल को ITBP अधिकारी के बेटे ने मारी सर्विस पिस्टल से गोली

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 21 June, 2023,  7:15 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के ITBP कैंप छावला में एक घर में गोलीबारी की घटना हुई है. पता चला कि 36 वर्षीय ITBP कांस्टेबल वाटर कैरियर को ITBP अधिकारी (2IC रैंक) के घर में अधिकारी के बेटे ने गोली मार दी है.

आरोपी दिग्विजय, 32 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से हथियार भी मिला है. यह अधिकारी के नाम से एक निजी लाइसेंसधारी हथियार है.

बी टेक साइबर स्टॉकर गिरफ्तार, प्लेसमेंट एजेंसी कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Posted : 21 June, 2023,  4:15 PM

नई दिल्ली : प्लेसमेंट एजेंसी में काम करने वाले लड़की को परेशान करने वाला बी.टेक साइबर स्टॉकर गिरफ्तार.

दिल्ली पुलिस ने एक बी टेक पास एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो प्लासेंट एजेंसी में काम करने वाली लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था, डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन के मुताबिक 20 मार्च 2023 को साइबर थाना द्वारका में एक शिकायत मिली जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करती है और एक शख्स अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा है. शिकायतकर्ता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को यूपी के मुगलसराय से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान यूपी के चंदौली के रहने वाले 25 साल के सतेंद्र कुमार गुप्ता के तौर पर हुई.

आरोपी ने बताया की वो नौकरी की तलाश कर रहा था और इसी दौरान उसे शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर मिला, उसने उसे फोन किया और अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी के कब्जे से वो मोबाइल भी बरामद कर लिया गया जिससे वो मैसेज भेज रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लखनऊ से बी टेक किया है.

नॉर्थ ईस्ट दंगा 2020 : दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रत्न लाल का हत्यारा गिरफ्तार

Posted : 21 June, 2023,  12:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में 2020 में NRC और CAA के विरोध हुए दंगो के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा, यमुना विहार रोड पर हिंसा का तांडव हुआ. उस दौरान दिल्ली पुलिस शाहदरा डिस्ट्रिक्ट डीसीपी अमित शर्मा पर विशेष समुदाय के लोगों ने रोड और तलवारों से जान लेवा हमला किया जिसमें डीसीपी अमित शर्मा को घेर लिया गया था. दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल जब उनको बचाने आए तो उसकी हत्या कर दी गई थी. मरणासन्न स्तिथि में डीसीपी अमित शर्मा और उनके साथ घायल एसीपी को अस्पताल पहुंचाया गया. इस हमले का मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज फरार हो गया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे बैंगलोर के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद अयाज़ है। जो पिछले 3 साल से फरार चल रहा था.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था. यह मोहम्मद अयाज भगोड़ा घोषित किया जा चुका था.

दिल्ली की मायापुरी में सर्जिकल सामान के गोदाम में आग

Posted : 21 June, 2023,  8:30 AM

नई दिल्ली : आज सुबह मयापुरी इलाके में एक  फैक्ट्री की तीसरी मंजिल आग के चलते अफरातफरी मच गई. आग लगने की यह आग फेज-2 रगलिया बैंक्वेट हॉल के पास लगी. मौके पर कुल 13 फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में लगी रहीं. इस अग्नि कांड में अब तक कोई घायल और कोई मौत नहीं हुई है. यह इमारत सर्जिकल उपकरण सामग्री का गोदाम था.



20 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पूर्वी दिल्ली में बुजुर्ग महिला की सुइयों से गोद कर हत्या

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 20 June, 2023,  8:30 PM

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रेलवे पुलिया के नीचे स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की सुई से वार कर हत्या हो गई है. मृतक महिला की पहचान करीब 72 वर्षीय सुधा गुप्ता के रूप में हुई है. उनके पति की मौत हो चुकी है और उनके पास दो बेटियाँ और तीन बेटे हैं. अधिकारियों ने जांच शुरू की है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं.

लड़कों द्वारा रेलवे पुलिया के नीचे बुजुर्ग महिला पर सुई से ताबड़तोड़ हमला कर भयानक हत्या कांड को अंजाम दिया है, जहां दो लड़के ने रेलवे पुलिया के नीचे स्थित एक बुजुर्ग महिला को नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे का कारण क्या है, लेकिन पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की है और आरोपियों की खोज में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक, दो युवकों ने महिला को रोक लिया और नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

दिल्ली के तिहाड़ जेल में होने वाला था एक और मर्डर ?

Posted : 20 June, 2023,  2:30 PM

नई दिल्ली : लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने स्पेशल सेल के सामने किया खुलासा, दिल्ली में लोकल बीजेपी के नेता की हत्या में शूटरों को स्पेशल सेल ने पंजाब से पकड़ा.

इंग्लैंड में बैठकर हिंदुस्तान में क्राइम का सिंडीकेट ऑपरेट करने वाला मोस्ट वांटेड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एसोसिएट कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का रोहित शर्मा उर्फ अन्ना उर्फ गोलू और संजू उर्फ सुशांत राणा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. लंदन से कपिल सांगवान के इशारे पर दिल्ली और NCR में क्राइम के सिंडीकेट को ऑपरेट करते थे.

हत्या, फिरौती ,कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे क्राइम को दे रहे थे अंजाम..दोनों गैंगस्टर दिल्ली के बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या में भी शामिल थे. इनके पास से 32 की बोर की एक पिस्टल, और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुई है. रोहित दिल्ली के मोहन गार्डन में एक्सटोर्शन और फायरिंग केस में था वांटेड.

पूछताछ में स्पेशल सेल को चौंकाने वाली जानकारी मिली है, पूछताछ में शूटरों ने बताया की बीजेपी नेता की हत्या के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल की हत्या की थी.



19 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

श्री रवि सिन्हा को सचिव RAW के रूप में नियुक्ति

Posted : 19 June, 2023,  2:30 PM

नई दिल्ली : रवि सिन्हा को सचिव (RAW) के रूप में नियुक्त करके, मोदी सरकार ने स्पष्ट किया है कि खुफिया एजेंसियों की संचालन योग्यता उनके लिए प्रमुख महत्व रखती है. रवि सिन्हा, छत्तीसगढ़ के कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी, पिछले सात वर्षों से आरएवी में संचालन विभाग के प्रमुख के तौर पर सेवा कर रहे हैं. उन्हें खुफिया संगठन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के लागू होने का श्रेय दिया गया है.

रवि सिन्हा, एक कम प्रोफ़ाइल अधिकारी, अपने पेशेवर क्षमता के लिए खुफिया समुदाय में व्यापक सम्मान पाने वाले व्यक्ति हैं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों पर काम किया है और अपने नए कार्यकाल में विशेष अनुभव और ज्ञान का एक महत्वपूर्ण संग्रह लेकर अपने नए रोल में आए हैं. उनके पास पड़ोस के विकासों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी द्वीप समूहों का भी अच्छा ध्यान होता है, जहां उन्होंने विभिन्न समयों पर काम किया है.

इससे उन्हें तकनीकी और मानव खुफिया आयामों को साथ मिलाकर आज की चुनौतियों का सामना करने के लिए क्षमता मिलती है. खुफिया ब्यूरो के वर्तमान निदेशक तापन देका भी 1988 बैच के हैं और बहुत सारे वर्षों तक आईबी में संचालन का कार्य कर रहे थे. रवि सिन्हा दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं.

♦खालिस्तानी आतंकी की कनाडा में गोली मार कर हत्या.

Posted : 19 June, 2023, : 10:00 AM

नई दिल्ली : खालिस्तानी कट्टरपंथी हरदीप सिंह निर्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. भारत सरकार से घोषित आतंकी था, हाल ही में 41 डिजिनेटिड टेररिस्ट की लिस्ट जारी की गई थी उसमें हरदीप निर्जर का नाम भी शामिल था. यह खालिस्तान टाइगर फोर्स से भी जुड़ा हुआ था.

हरदीप पंजाब के जालंधर का रहने वाला था. NIA ने 10 लाख का इनाम रखा था. साल 2020 में गृह मंत्रालय ने डेजिनेटेड टेररिस्ट की सूची में शामिल किया था.

पंजाब में हिंदू पुजारियों की हत्या करवाई थी. NIA ने इसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की हुई है



18 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

शिक्षा केंद्र के बाहर दिल्‍ली विश्वविद्यालय के छात्र की चाकू से हत्या

Posted : 18 June, 2023, : 6:00 PM

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र की कॉलेज के बाहर सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. यह घटना रविवार को साउथ कैंपस में स्थित आर्य भट्ट कॉलेज के गेट पर हुई. दिल्ली पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से मिली पीसीआर कॉल के अनुसार अस्पताल में लाए गए एक घायल छात्र पर चाकू से हमला किया गया था. खबर मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। इस दौरान पता चला कि घायल छात्र की मौत हो गई है. मृतक छात्र की पहचान निखिल चौहान के रूप में की गई है. उम्र 19 वर्ष का निखिल पॉलिटिकल साइंस के एक छात्र थे और वे स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रथम वर्ष में थे.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके तीन साथी दिनचर्या के समय छात्र निखिल से मिलने के लिए कॉलेज गेट के पास पहुंचे. इसी दौरान आरोपी ने निखिल के सीने पर चाकू से हमला कर दिया. घायल छात्र को चरक पालिका अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान बचाने में नाकाम रहे. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और मृतक के साथियों और साक्ष्यों को पूछताछ कर रही है.

बलिया में गर्मी के प्रकोप से हाहाकार, 54 की मौत, 400 मरीजों का हाल बेहाल

Posted : 18 June, 2023, : 5:00 PM

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : बलिया जिले में तापमान के अचानक बढ़ने के कारण अस्पताल में मौतों की गति तेजी से बढ़ रही है. पिछले तीन दिनों में ही 54 लोगों की मौत हो गई है और अब लगभग 400 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि इन मौतों का एक महत्वपूर्ण कारक भीषण गर्मी हो सकता है. इसके साथ ही, मरीजों की भर्ती अस्पताल में तेजी से हो रही है, जहां सांस लेने में तकलीफ, बुखार, और अन्य लक्षण वाले मरीज शामिल हैं.

अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता के साथ कार्यवाही शुरू की है और लखनऊ से एक टीम की जांच भेजी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी और बदलते मौसम के कारण यह बीमारी मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है.

इसके अलावा, अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए स्ट्रेचर की कमी की रिपोर्ट आई है, जिसके कारण अटेंडेंट्स को अपने मरीजों को कंधे पर उठा कर इमरजेंसी वार्ड में ले जाना पड़ रहा है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य निदेशक ने स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में वृद्धि की है.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण बुजुर्गों की हालत बिगड़ रही है और उन्हें इसे सहने में कठिनाई हो रही है. इसलिए अस्पतालों में पंखे, कूलर, और एसी की व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है.

सीएमओ ने लोगों को यह सलाह दी है कि धूप में बाहर न जाएं, पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें और छाता, धूप चश्मा, और गमछा इत्यादि का उपयोग करें ताकि वे गर्मी के खतरों से बच सकें.

दिल्ली पुलिस और अमेरिकी एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई, 20 मिलियन डॉलर की ठगी करने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Posted : 18 June, 2023, : 3:00 PM

नई दिल्ली: अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई, इंटरपोल और दिल्ली पुलिस ने मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों ने अमेरिकी ड्रग्स एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के अफसर की पहचान बताकर भारत और यूगांडा से अमेरिकी नागरिकों को फोन करके 20 मिलियन डॉलर की ठगी की है. इस ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस, एफबीआई और इंटरपोल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है.

इन गिरफ्तार अपराधियों में से चार भारतीय नागरिक हैं जिनके नाम हैं वत्सल मेहता, पार्थ अरमाकर, दीपक अरोड़ा और प्रशांत कुमार. इनके अलावा दो और अपराधियों को कनाडा और अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों ने अपनी अमेरिकी पहचान बताई.

एक साथ काम करके इन गिरफ्तार अपराधियों ने अमेरिकी ड्रग्स एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी की पहचान चुराई और फिर भारत और यूगांडा से अमेरिकी नागरिकों को धोखे से 20 मिलियन डॉलर की ठगी की. यह ऑपरेशन एफबीआई, इंटरपोल और दिल्ली पुलिस की संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप संभव हुआ है. इसके अलावा, अभियान में कनाडा और अमेरिका से दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.



17 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

लुधियाना के एटीएम कैश कंपनी सीएमएस में मास्टरमाइंड मोना गिरफ्तार, 100 घंटे में हुई गिरफ्तारी

Posted : 17 June, 2023, : 5:00 PM

नई दिल्ली : लुधियाना के एटीएम कैश कंपनी सीएमएस में एक बड़ी लूट के मामले में मास्टरमाइंड मनदीप कौर, जिसे मोना के नाम से भी जाना जाता है, गिरफ्तार। पंजाब पुलिस ने मोना को उत्तराखंड में उसके पति जसविंदर के साथ पकड़ा है।

लुधियाना की पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड मनदीप कौर को उत्तराखंड में गिरफ्तार किया है। माना जाता है कि मोना ने कंपनी के कर्मचारी मनजिंदर मनी के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी।

लूट के मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड मनदीप कौर से 12 लाख रुपये भी जब्त। वारदात से पहले मोना ने धार्मिक स्थल को दान किया था, जहां उन्हें वादा किया गया था कि अगर लूट सफल हो जाएगी तो उन्हें एक धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगी।

लुधियाना के लूट मामले में एक और आरोपी गुलशन नामक व्यक्ति को गिद्दड़बाहा से गिरफ्तार किया गया है और 21 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। पुलिस ने दोषियों को कठोर सजा दिलाने का दावा किया है।

लुधियाना पुलिस द्वारा चुकाने की गई लूट के मामले ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे और दोषियों को कठोर सजा देंगे।

NIA ने लंदन हाई कमीशन पर हुए हमले की जांच के लिए CCTV फुटेज और आरोपियों की तस्वीरें जारी की

लंदन हाई कमीशन पर हुए हमले केआरोपियों की तस्वीरें जारी की

45 लोगों की तस्वीरें जारी कीं और हिंसक प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने में आम जनता की मदद मांगी. 

Posted : 17 June, 2023, 10:10 AM

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अमेरिका के सॅन फ्रान्सिस्को में इंडियन हाई कमीशन पर हुए हमले के मामले में FIR दर्ज की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इस जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है। NIA अब इस मामले की गहन जांच करेगी और कठोर कार्रवाई करेगी ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

कनाडा में भी इंडियन हाई कमीशन पर हाल ही में हुए हमले के मामले में FIR दर्ज की गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA (भारतीय दंड संहिता के तहत गंभीर अपराधों का कार्यवाही अधिनियम) और EXPLOSIVE एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने NIA को इस केस की जांच करने के लिए सौंप दिया है। NIA अब इस मामले की जांच करेगी और सख्त कार्रवाई करेगी ताकि आरोपियों को सजा दिलाई जा सके.

NIA ने लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हाल ही में हुए हमले की जांच के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। NIA ने CCTV फुटेज और आरोपियों की तस्वीरें जांच के लिए जारी की हैं। यह जांच गंभीरता के साथ चलाई जाएगी और आरोपियों को न्यायिक कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा.

भारतीय हाई कमीशन पर हाल ही में हुए हमलों को लेकर NIA ने अब अमेरिका में भी जांच के लिए कदम उठाए हैं। NIA इस मामले की जांच करेगी और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करेगी.



16 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

तूफान ‘बिपरजॉय’ के आगे राजस्थान में बारिश की भयंकर संभावना, रेड अलर्ट जारी !

प्रतिकात्मक फोटो 
Posted : 16 June, 2023, 6:10 PM

नई दिल्ली  :बाड़मेर : राजस्थान राज्य में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यह तूफान राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जिलों में अत्यधिक बारिश और तेज हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि बाड़मेर में अब तक 70 मिलीमीटर की बारिश हो चुकी है और आगामी 48 घंटों में और भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा जोधपुर, पाली, सिरोही, बीकानेर, राजसमंद और उदयपुर जिलों में भी वर्षा की संभावना है.

मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते 16 जून को बाड़मेर और जोधपुर जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इसके साथ ही भीलवाडा, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, नागौर और अजमेर जिलों में भी तेज गरज और वर्षा की संभावना है. विभाग ने अगले 48 घंटे में राजस्थान में 200 मिमी से भी अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की है. यह बारिश एक पूरे बरसात के मौसम में होने वाली बारिश के समान है.

इस ताजा मौसम अपडेट के मद्देनजर, प्रशासन ने भारी बारिश से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की आठ टीमें और किशनगढ़ और अजमेर में एनडीआरएफ की एक कंपनी को तैनात किया है. इससे लोगों को आपदा से बचाने और सहायता प्रदान करने में सहायता मिलेगी.

नंदू गैंग के बदमाश को स्पेशल सेल ने दबोचा, एनकाउंटर के दौरान मारी पैर में गोली 

Posted : 16 June, 2023, 6:05 PM

नई दिल्ली  : NDR, स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस की एसीसीपी श्री ललित मोहन नेगी और हृदय भूषण, इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के नेतृत्व में एक कुख्यात  अपराधी और कपिल संगवान उर्फ़ नंदू सिंडिकेट का मुख्य सदस्य रविंदर रामधारी उर्फ़ कालू को गिरफ्तार किया गया है. इनसे मुठभेड़  के दौरान कालू दाहिने पैर पर पुलिस की गोली लगने से जख्मी भी हो गया है.

पिछले कुछ महीनों सूत्रों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि नंदू गैंग के सदस्य पश्चिम, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन करके वसूली कर रहे हैं. इस गैंग का नेटवर्क भारी पैमाने में चल रहा है. 15 जून को सेल के अधिकारीयों को खास जानकारी मिली कि इस गैंग का  मुखिया रविंदर रामधारी उर्फ़ कालू दोपहर 10:00 बजे पांडवाला मोड़ छावला क्षेत्र में अपने साथी से मिलने के लिए वहां पहुंचेगा.  छापेमारी टीम बनाई गई और पांडवाला मोड़, छावला, दिल्ली के आसपास एक जाल बिछाया गया.

एक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल झाटिकरा मॉड साइड से आई, रविंदर रामधारी उर्फ़ कालू के रूप में पहचान होते ही पुलिस ने घेर लिया. जब वह मोटरसाइकिल पर बैठकर भागने लगा, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद, उसने दौड़ना शुरू किया और पुलिस टीम पर  गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस टीम ने भी खुद की रक्षा के लिए उसकी टांगों पर गोली मार कर जख्मी कर दिया. सेल के एसआई ऋषि कुमार झा के बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी एक गोली लगी. इसके पास से एक पिस्तौल जिसमें दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं.

दिल्ली, एनसीआर में मौसम में बदलाव, साइक्लोन बिपरजॉय के कारण दिल्ली में बारिश 

दिल्ली में हुई बारिश का दृश्य 

Posted : 16 June, 2023, 5:05 PM

नई दिल्ली : आईएमडी ने आज मौसम की सटीक भविष्यवाणी की थी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में अगले हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई थी. दोपहर के वक्त दिल्ली के आसमान पर बादल गरजने लगे. दिल्ली में हुई बरसात से मौसम में ठंडक महसूस हुई. कुछ देर बाद धुप निकलने से हवा में गर्मी बढ़ने से उमस बढ़ गई.

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ महापात्र ने कहा कि, ”दिल्ली और आसपास के इलाकों में जो बारिश होने का कारण उसकी पहली वजह पश्चिमी विक्षोभ (Westerly Disturbance) हैं जो अभी जम्मू कश्मीर के इलाके की तरफ से उत्तर-पश्चिमी भारत और दिल्ली की तरफ आ रहे हैं.  साथ ही साइक्लॉन बिपरजॉय की वजह से अरब सागर से काफी नमी उत्तर पश्चिम भारत और दिल्ली की तरफ आई है जिसने बारिश के हालात बना दिए हैं.”



15 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

लंदन में खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीबी अवतार सिंह का निधन

अलगाववादी अवतार सिंह खांडा
Posted : 15 June, 2023, 3:05 PM

नई दिल्‍ली : ब्रिटेन में अमृतपाल सिंह के सहयोगी और खालिस्तानी अलगाववादी अवतार सिंह खांडा की मौत सूत्रों के अनुसार, ब्रिटेन में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के निकटस्थ सहयोगी और खालिस्तानी अलगाववादी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, सोमवार को अवतार सिंह खांडा ने बेचैनी की शिकायत की बाद बर्मिंघम अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया था. अलगाववादी की मौत के सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्टों के अनुसार उन्हें ब्लड कैंसर से पीड़ित था.

इस साल की शुरुआत में, अवतार सिंह खांडा ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, जब अमृतपाल सिंह फरार थे. मार्च महीने में, अमृतपाल सिंह पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए, खालिस्तानी अलगाववादियों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में भारतीय ध्वज को नीचे उतार दिया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारियों को इमारत पर चढ़ते और भारतीय झंडे को नीचे उतारते हुए दिखाया गया था। वीडियो में अवतार सिंह खांडा विरोध का नेतृत्व करते नजर आ रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में आग, छात्रों ने खिड़कियों से कूद कर बचाई जान

Posted : 15 June, 2023, 1:05 PM

जिस फ्लोर पर आग लगी थी वहां सौ से अधिक छात्र मौजूद थे, कोचिंग की क्लास चल रही थी. मीटर में आग लगने से धुआँ तेजी से फैलने लगा. छात्रों ने जान बचाने के लिए खिड़की का सहारा लिया। कुछ छात्र रस्सी के सहारे सुरक्षित उतर गए किन्तु कुछ जल्दबाजी में कूद गए जिनको चोंटे आई हैं.

 नई दिल्ली : दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक संस्कृति नाम के कोचिंग संस्थान में आग लग गई. यह आग लगभग 12 बजे लगी थी. आग  तीसरी मंजिल पर लगी थी. छात्रों ने रस्सियों के सहारे उतर कर अपनी जान बचाई. जिस मंजिल में आग लगी थी वहां आग और धुंआ दोनों से बचने के छात्रों ने खिड़की से रस्सी के सहारे उतर कर जान बचाई कुछ छात्र ऊपर से जान बचाने के लिए छलांग लगाते हुए नजर आए. इस सारी घटना को कुछ लोग . छात्रों को बचाने की अपेक्षा मोबाइल में वीडियो बनाने में लगे थे. 

दिल्ली पुलिस जिला उपायुक्त जितेंदर मीणा का कहना है कि “इस अग्निकांड में 25 से 30 बच्चे जख्मी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बिजली के मीटर में आग लगने की आशंका है.”  इस घटना के बाद मौके पर दमकल की 7 गाड़ी बचाव कार्य के लिए पहुंची.

जितेंदर मीणा (दिल्ली पुलिस जिला उपायुक्त नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली)

दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि 12:27 बजे हमें कॉल मिली की एक बिल्डिंग में आग लगी है. बाद में पता चला कि वे कोचिंग सेंटर है और उसमें कुछ बच्चे फंसे हुए हैं. हमने कुल 11 गाड़िया भेजी. आग पर काबू पा लिया गया है. 



14 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

घरेलू झगड़े में पति पत्नी ने खुद को लगाई फांसी

 

Posted : 14 June, 2023, 5:05 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला में पति पत्नी ने घरेलू क्लेश के चलते फाँसी लगा ली. दोनों पति पत्नी ने एक साथ आत्महत्या को अंजाम दिया. इस दुखद हादसे में पति की मौत हो गया है.

पत्नी को दरवाजा तोड़ बचा लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की जांच शुरू कर दी.

ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ

Posted : 14 June, 2023, 4:05 PM

नई दिल्ली : विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल 12 जून को बर्लिन, जर्मनी के लिए रवाना हुआ. अपनी यात्रा से पूर्व, 8 जून को विदाई समारोह के विशेष अवसर पर भारतीय टीम ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की.

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विशेष ओलंपिक में भारतीय दल की भागीदारी के लिए 7.7 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है. इस आयोजन के लिए अब तक स्वीकृत धनराशि के मामले में यह उच्चतम राशि है. इस विश्व आयोजन की तैयारी के लिए टीम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के एक तैयारी प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया। इन विशेष ओलंपिक खेलों  में 190 देशों के 7000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे.

17 से 25 जून तक आयोजित होने वाले व्यापक स्तर के इस वैश्विक खेल आयोजन में भारतीय एथलीट 16 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे.

एक ट्रैन हादसा होने से बचा, गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी में आग 

Posted : 14 June, 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बिहार के जयनगर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लग गई। बिहार के समस्तीपुर में दलसिंहसराय और नाजिर गंज स्टेशन के बीच ट्रैन में आग लग गई. धुंआ देखकर ट्रैन में अफरा तफरी मच गई.  ट्रैन यात्री ट्रैन से नीचे उतर गए और चीख़ पुकार करने लगे. आग की सुचना मिलते ही रेल अधिकारीयों ने आग वाली बोगी को अलग कर दिया। इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है. ट्रैन में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का हिस्सा ढह गया 

Posted : 14 June, 2023, 12:10 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका लिंक रोड कापसहेड़ा में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का एक हिस्सा धराशाई हो गया. आज सुबह 11 बजे की यह घटना है. यह फ्लाई ओवर नेशनल हाइवे-8 के पास बनाया जा रहा था. इस घटना के बाद तीन फायर टेंडर मौके पर राहत बचाव के लिए पहुंचे. इस हादसे में एक शख्स घायल हुआ है.

दिल्ली में लूटपाट के चलते बदमाशों ने मारी गोली 

Posted : 14 June, 2023, 10:10 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के ओखला स्तिथ मोदी मिल के नीचे देर रात बाइक सवार के साथ लूटपाट की वारदात को दिया गया अंजाम दिया गया. जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली मारकर उसकी जान ल ली.



13 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

टाटा स्टील प्लांट की भांप लीक होने से 19 कर्मचारी झुलसे

Posted : 13 June, 2023, 6:10 PM

नई दिल्ली : ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट (Tata Steel Plant) में भांप लीक होने के कारण 19 कर्मचारी झुलस गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. टाटा स्टील की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप  निकलने के कारण बीएफपीपी2 पावर प्लांट में एक दुर्घटना हुई है.

हरियाणा में खुदाई के दौरान गढ्ढे में दबकर तीन महिलाओं की मौत

Posted : 13 June, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : नई दिल्‍ली : हरियाणा के पटौदी में खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. जेसीबी से मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था इसी दौरान मिट्टी ढह गई और इसमें गड्ढे में सात महिलाएं दब गई. इनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई. इस हादसे में चार महिलाएं घायल भी हुई हैं और चार महिलाएं घायल हो गई हैं. पटौदी के गांव दरापुर में मनरेगा के तहत जोहड़ की खुदाई की जा रही थी. खुदाई का कार्य पंचायत द्वारा कराया जा रहा है.

भूकंप के झटके से हिला उत्तर भारत, दिल्ली में दिखा इसका असर

Posted : 13 June, 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके लगे. दिल्ली में भूकंप की तीव्रता काफी कम थी. दिल्ली में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. भूकंप मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे पूर्वी कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह भलेसा गांव से 18 किलो मीटर दूर 30 किमी की गहराई में आया. इस भूकंप की तीव्रता 5.4 रिएक्टर स्कैल बताई गई है. उत्तर भारत के कई हिस्से इस भूकंप से हिल उठे.



12 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने रोजगार उत्पन्न करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

Posted : 12 June, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : भूतपूर्व पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) ने मेसर्स कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ आज 12 जून, 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया.

डीजीआर और कंपनी के बीच हुए इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य रक्षा सेवाओं से सेवानिवृत हुए सम्मानित पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का अवसर उत्पन्न करने के लिए कॉर्पोरेट कंपनियों और पूर्व सैनिकों को एक साझा मंच पर लाने की कोशिश है.

इस अवसर पर, मेजर जनरल शरद कपूर, महानिदेशक (पुनर्वास) ने कहा, “यह साझेदारी उद्योग एवं कॉर्पोरेट जगत के लिए हमारे पूर्व सैनिकों के लिए अधिक दृश्यता प्रदान करेगी और कुशल जनशक्ति प्रदान करने तथा हमारे पूर्व सैनिकों को एक सम्मानजनक दूसरा कैरियर प्रदान करने के उद्देश्यों की प्राप्ति में मदद करेगी.”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से G-20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया

Posted : 12 June, 2023, 5:30 PM

नई दिल्ली : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने G-20 के विकास मंत्रियों की सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की जननी के सबसे पुराने जीवंत शहर वाराणसी में सभी का स्वागत किया. काशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर जहां सदियों से ज्ञान, चर्चा, विचार- विमर्श, संस्कृति और आध्यात्मिकता का केन्द्र रहा है, वहीं इसमें भारत की विविध विरासत का सार भी है जो देश के सभी हिस्सों के लोगों के लिए एक मिलन बिंदु के रूप में कार्य करता है। श्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जी-20 का विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हमने उन सौ से अधिक आकांक्षी जिलों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास किए हैं जो अल्प-विकास वाले पॉकेट में थे. उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि ये आकांक्षी जिले अब देश में विकास के उत्प्रेरक के रूप में उभरे है. प्रधानमंत्री ने विस्तार से समझाते हुए कहा कि भारत में डिजिटलीकरण ने एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है जहां प्रौद्योगिकी का उपयोग एक उपकरण के रूप में लोगों को सशक्त बनाने, डेटा को सुलभ बनाने और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ मिशन लाइफ को लॉन्च करने को याद किया। उन्होंने कहा, “यह जलवायु कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा.”

महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास तक है. पीएम  मोदी ने गणमान्य व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे अपना सारा समय बैठक कक्षों में न बिताएं। उन्होंने काशी की भावना का पता लगाने और उसका अनुभव करने के लिए उसका दौरा करें.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप- 2023 जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी है

भारतीय हॉकी टीम के लिए अन्नू और नीलम ने गोल किए। जापान ने FIH जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने के लिए कांस्य पदक जीता।

Posted : 12 June, 2023, 7:30 AM

नई दिल्ली : जापान के काकामिगहारा में आयोजित जूनियर एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली थी. भारत की सुनोलिता टोप्पो के एक गोल ने जापान को हरा दिया.

भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में कोरिया गणराज्य पर 2-1 से जीत के साथ जापान के काकामीगहारा में महिला जूनियर एशिया कप 2023 खिताब जीता. यह पहली बार है जब भारत ने महिला जूनियर एशिया कप जीता है. भारत ने पहले ही चिली में FIH में स्थान हासिल कर लिया था. जापान ने चीन को 2-1 से हराकर इस साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई.

भारत के लिए अन्नू (21′) और नीलम (40′) ने गोल किए जबकि कोरिया के लिए सेयोन पार्क (24′) ने एकमात्र गोल किया. “महिला हॉकी जूनियर एशिया कप- 2023 जीतने पर हमारे युवा चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई! इस टीम ने काफी अधिक दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को काफी गौरवान्वित किया है. आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं.”



11 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

इंडिगो एयरलाइंस का विमान खराब मौसम में भटकर पाकिस्तान पहुंचा 

Posted : 11 June, 2023, 7:30 PM
नई दिल्ली : इस्लामाबाद: अमृतसर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक उड़ान खराब मौसम के कारण मार्ग भटककर पाकिस्तान में लाहौर के निकट चली गई.
भारतीय विमान ने शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उत्तरी लाहौर में प्रवेश किया और रात आठ बजकर एक मिनट पर भारत लौट आया.
मौसम खराब होने की स्थिति में ‘‘अंतरराष्ट्रीय रूप से इसकी इजाजत” होती है. इसी तरह मई महीने में पाकिस्तान में भारी बारिश होने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और करीब 10 मिनट तक वह रहा था.

भारत का विश्व टेस्ट चैम्पियन नहीं बन पाया, दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के हांथों से मात खाई 

Posted : 11 June, 2023, 6:30 PM

नई दिल्ली :  भारत का विश्व टेस्ट चैम्पियन बनने का सपना टूटा। WTC में भारत दूसरी बार हारा है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी लंच के पहले 234 रन पर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 209 रनों से जीत लिया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली ने सबसे अधिक 49 रन ओर रहाणे ने 46 रन का योगदान दिया.

अब आने वाला है भीषण  बिपोर्जाय चक्रवात, कई राज्यों में होगी घनघोर वर्षा

Posted : 11 June, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बिपोर्जाय चक्रवात के आने की स्तिथि बन गई है. इसके कारण कुछ राज्यों में मूसलाधार वर्षा होने की सम्भावना है. चक्रवाती तूफान के 15 जून को गुजरात के तट से टकराने की संभावना चक्रवात गुजरात के पोरबंदर के करीब से 200 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरेगा.

बिपोर्जाय चक्रवात को अगले 12 घंटे में अत्यंत तेज होने की सम्भावना है. चक्रवात उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है. यह अपनी दिशा बदलकर अपना रुख उत्तर पूर्व की दिशा की ओर करेगा। अगले पांच घंटे में गुजरात में गरज के साथ वर्षा होगी।



10 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली में धर्म परिवर्तन के खेल का खुलासा, एक गिरफ्तार

Posted : 10 June, 2023, 10:00 PM

नई दिल्ली :  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट थाना चांदनी महल पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब डालने के आरोप में मोहम्मद कलीम (28) को गिरफ्तार किया है. मोहम्म कलीम पर आरोप है की उसने चांदनी महल थाने के इलाके के तुर्कमान गेट पर बने रैन बसेरे के केयरटेकर संदीप सागर पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया है और रुपयों का लालच भी दिया.

शिकायतकर्ता का कहना है की कलीम ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया और यदि वो धर्म कर लेगा. आरोपी हिन्दू धर्म के बारे में ग़लत बात बोलता है. और यूट्यूब पर धार्मिक वीडियो दिखाकर हिन्दू धर्म की बहिष्कार की बात भी करता है.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 9 जून को मुकदमा दर्ज कर उसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर IPC की धारा 153A और 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है

 

सेंट्रल दिल्ली : पुरानी दिल्ली में आग ने सुलगाई कई दुकानें

Posted : 10 June, 2023, 4:00 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली कमला मार्किट, एक पेंट केमिकल की दुकान में अलग लगने से कई दुकानें खाक हो गई. आग दोपहर 2 बजे लगी थी. केमिकल में लगी आग को बुझाने में दमकल को बहुत दिक्कत हुई. दमकल की 12 से अधिक गाडियां मौके पर पहुंच गई थी.

आग जिस रोगन पेंट की दुकान में लगी थी. उसी बिल्डिंग में अंदर कई दुकानें थी. आग पेंट की दुकान से फैलती हुई बिल्डिंग के अंदर दुकानों में जा पहुंची. गमनीमत यह रही इस आग से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है.

लूटपाट करके दिल्ली से नेपाल भेजे गए 2000 मोबाइल

Posted : 10 June, 2023, 1:00 PM

नई दिल्ली : देश में मोबाइल स्नैचिंग करना एक रोजगार बन चुका है. अपराधी इसे अपनी जीविका चलाने के मकसद से धडल्ले से अंजाम दे रहे हैं. दिल्ली के सेंट्रल जिला, थाना पटेल नगर की पुलिस ने 4 कुख्यात मोबाइल लुटेरे पकड़े हैं. यह इतने खतरनाक हैं की हर दिन इनको किसी न किसी से मोबाइल लूटना होता था. यह लोग  गन और चाकू भी अपने पास रखते थे जिससे विरोध करने पर उसका इस्तेमाल भी करते थे. इन लोगों ने अभी तक 2000 मोबाइल लूट कर नेपाल बेच दिए हैं. इनकी गिरफ्तारी के बाद इनके पास से लूट के 52 मोबाइल और 4 चोरी की बाइक मिली हैं.

गिरफ्तार लुटेरे शीतल उर्फ गोपी पर 12 अपराधिक मुकदमें और सतेंद्र उर्फ तुषार पर 21 मुकदमें दर्ज हैं. इनके साथी आकाश और मोहम्मद रब्बानी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

वास्तविक तथ्य : देश में मोबाइल लूटने वाले एक कोढ़ की तरह समाज में फैल चुके हैं. इनके बैखौफ होने का कारण कानून की दंड प्रक्रिया में कमजोरियां. इसी कानून की कमजोर कड़ी के कारण यह जुर्म करने वाले कुछ महीनों की सजा काट कर आते हैं और फिर अपराधों में लग जाते हैं.



9 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली विश्वविद्यालय सीयूईटी 2023 के आधार पर होगा पीएचडी प्रवेश   

Posted : 9 June, 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : अकादमिक परिषद की स्थायी समिति की सिफारिश के आधार पर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के एडमिशन और अटेंडेंट से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श के उपरांत उन्हें कार्यकारी परिषद द्वारा निर्णीय लिया गया है. इनके तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय-आधारित सीयूईटी (पीएचडी)-2023 के माध्यम से होगा. हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय में सेवारत शिक्षक और गैर-शिक्षण वर्ग सीधे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं. शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बिना कक्षाओं में भाग लेने और परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है. पीएचडी के लिए ये नियम शैक्षणिक सत्र 2023-2024 से लागू होंगे. इनके अलावा शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के स्नातक (एमबीबीएस/बीडीएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चिकित्सा विज्ञान पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (MCAC) की पात्रता शर्त और सीट मैट्रिक्स की सिफारिशें भी ईसी में मंजूरी कर ली गई. एम.एससी. रेस्पिरेटरी थेरेपी प्रोग्राम में प्रवेश भी सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएशन-2023 के तहत होगा.

दिल्ली सिविल लाइन परमानंद हॉस्पिटल के बाहर कार में युवक की लाश मिली

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 9 June, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली के अतिसंवेदनशील इलाके सिविल लाइन में एक कार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फेल गई. सिविल लाइन के संत परमानंद अस्पताल के बाहर कार में एक युवक की मिलने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार के शीशे को तोड़ कर युवक की लाश को निकाला. युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे.

युवक का नाम सुमित गुप्ता (21) ब्रह्मपुरी, उत्तरी पूर्वी, दिल्ली का रहने वाला था.



8 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार 

ATM से रकम उड़ाने का नया फार्मूला प्लेट पर टेप चिपका कर निकाली जा रही थी लोगों की रकम

Posted : 8 June, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : ऑपरेशन “विराम” के तहत पीएस दरियागंज के अलर्ट और सतर्क स्टाफ ने एक एटीएम जालसाज को पकड़ा, जो पैसे प्राप्त करने के लिए स्लॉट पर धातु की प्लेट लगाकर एटीएम से पैसे चुराता था. दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम से रकम निकालता हुआ पकड़ा गया.

रोशन कुमार (25) को पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता  बनाया है. अलास्का इंफ्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में क्यूआरटी एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करता है. यह कंपनी बैंकों के एटीएम पर सुरक्षा और निगरानी प्रदान करती है.

एटीएम आने वाले ग्राहकों से कई शिकायतें मिल रही थी. उनके पैसे एटीएम से नहीं निकल रहे हैं जबकि उनके बैंक से खाते से कुछ राशि काट ली जाती थी. इस शिकायत पर दरियागंज थाने के सिपाही प्रदीप ने 4-5 दिनों से एटीएम पर नजर रखनी शुरू कर दिया.

सीसीटीवी से निगरानी के वक्त एक संदिग्ध लड़का एटीएम के अंदर मौजूद देखा. कांस्टेबल प्रदीप ने बैग लिए लड़के को पकड़ लिया. उसके बैग में धातु की 10 प्लेटें मिलीं.  इसकी पहचान बाद में अरशद (42) सीलमपुर दिल्ली के रूप में हुई, से गहन पूछताछ आईपीसी के तहत एक मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच शुरू की गई थी.

अरशद ने खुलासा किया कि जुए आदि जैसी किसी बुरी आदत के कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.  फिर उसने एटीएम मशीन में धातु की प्लेट लगाकर एटीएम से पैसे चुराने की तकनीक सीखी. वह शीट के एक तरफ डबल टेप लगाकर पैसे प्राप्त करने के लिए बने खांचे में लगा देता था.  जब ग्राहक पैसा निकालता है तो पैसा नहीं निकलता बल्कि धातु की शीट से चिपक जाता है.  ग्राहक तकनीकी खराबी समझकर बिना पैसे लिए चला जाता था.



7 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

लखनऊ कोर्ट में यूपी के गैंगस्टर को मार गिराने वाला विजय यादव गिरफ्तार

Posted : 7 June, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : लखनऊ : यूपी के कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या करने वाला शख्स विजय यादव नाम का एक युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. आज लखनऊ की कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव माहेश्वरी को वकील के कपड़ों में एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी और बच्ची घायल हो गई है.

बताया जा रहा है फायरिंग के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए छुप गए थे. जिस युवक ने फायरिंग की थी उसको वकीलों में पकड़ लिया है.

गैंगस्टर संजीव और जीवा को लखनऊ SCST कोर्ट में गोली मारी गई

Posted : 7 June, 2023, 5:20 PM

नई दिल्ली : लखनऊ : लखनऊ कोर्ट परिसर में 90 के दशक का कुख्यात पश्चिमी यूपी का गैंगस्टर और मुख्तार अंसारी का करीबी संजीव महेश्वरी जीवा कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान मारा गया. गैंगस्टर जीवा सजायाफ्ता कैदी था जिसपर संगीन  अपराध थे.  कोर्ट परिसर में वकील के कपड़ों में आया था हमलावर. उसने संजीव जीवा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस फायरिंग में एक पुलिस कर्मी और बच्ची भी घायल हुए हैं. दोनों घायलों का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है.

जीवा पर बीजेपी के नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का भी आरोप था.  संजीव जीवा मुख्तियार अंसारी को AK-47 जैसे हथियार मुहीया करवाता था. संजीव महेश्वरी की पत्नी RLD के टिकट से विधान सभा चुनाव लड़ी थी.

लखनऊ की SCST कोर्ट में वकीलों ने कोर्ट रूम में शूटआउट पर हंगामा किया. कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

दिल्ली के JNU कैम्पस में दो छात्राओं के अपहरण का आरोप

Posted : 7 June, 2023, 5:15 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के JNU से सनसनीखेज घटना की खबर!
7 जून 2023 की बीती हुई रात 12.30 am पर, एक चौंकाने वाली घटना हुई जब एक सफेद स्विफ्ट पंजीकरण संख्या HR26DN2623, नशे में धुत लड़कों को ले जा रही थी, जिसने परिसर की सड़क पर दो लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास किया. इस मामले में छात्रों में भारी रोष है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  ने जेएनयू के कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्यवाही की मांग की है. आगे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए कैम्पस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी बात रखी गई.

इस घटना की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. अपनी जांच पड़ताल में पाया की JNU की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले जेएनयू के छात्र नही हैं.



6 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और किसानों में रण, पुलिस ने खाली करवाया नेशनल हाईवे- 44

Posted : 6 June, 2023, 10:10 PM

सरकार सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करने को तैयार है, मगर किसान सरकार का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस योजना से किसानों का प्रति क्विंटल एक हजार से अधिक का नुकसान हो रहा है। इसलिए फसल की MSP पर खरीद हो।

नई दिल्ली : हरियाणा : आज किसानों ने जम्मू- दिल्ली नेशनल हाईवे 44 जाम कर दिया. सूरजमुखी की फसल पर MSP की मांग को लेकर किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए.

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बिना किसी बाधा के यातायात और आवाजाही के लिए खुला रखा जाए, ताकि जनता को असुविधा न हो.

हाईकोर्ट की जस्टिस बेंच ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को नोटिस जारी कर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है.
हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा कि यह न्यायालय प्रतिवादियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करना उचित समझता है कि नेशनल हाईवे-44 जो देश की जीवन रेखा है और भारत को जोड़ता है, बिना किसी रुकावट के यातायात के आवागमन के लिए खुला रखा जाना चाहिए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने नेशनल हाइवे को खाली करने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी को काफी समझाने का प्रयास किया किंतु गुरनाम सिंह चढूनी ने पुलिस और राज्य सरकार के अधिकारियों की अपील को खारिज कर दिया.

पुलिस ने कई बार किसानों को हाइवे खाली करने की चेतावनी दी. किसान नही माने तो पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हल्के बल का प्रयोग कर किसानों को वहां से हटाया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया जिसमें किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल हैं.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा महारैली का आयोजन, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया समर्थन

Posted : 6 June, 2023, 6:10 PM
  • दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा महारैली का आयोजन, राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दिखाया समर्थन
  • आम आदमी पार्टी की महारैली के द्वारा दिल्ली में व्यापारिक सेवाओं पर केंद्र का विरोध
  • अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय महारैली का दिया ऐतिहासिक आह्वान
  • आम आदमी पार्टी के महारैली में शामिल होंगे एक लाख से अधिक लोग
  • सीताराम येचुरी, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी ने दिया आम आदमी पार्टी को समर्थन

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी अध्यादेश के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है. इसके पश्चात आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में रामलीला ग्राउंड में एक महारैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इस महारैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आयोजित किया जाएगा। पार्टी के प्रवक्ता ने इस रैली में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी की घोषणा की है.

आम आदमी पार्टी की महारैली के पीछे कई राजनीतिक दलों का समर्थन दिख रहा है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आम आदमी पार्टी के इस मामले में समर्थन दिखा रही हैं. इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपना समर्थन जताया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अनेक मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करके उनसे समर्थन मांगा था.

इस महारैली का आयोजन आम आदमी पार्टी की ओर से प्रशासनिक सेवाओं पर केन्द्र सरकार के नियंत्रण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा इस अध्यादेश के तहत उनकी सरकार पर नियंत्रण का अनुच्छेद उठाया जा रहा है, जिससे वे अपने कार्यों को सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि उनकी महारैली में भाग लेने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे, जिससे वे अपनी आवाज को बढ़ावा देने का निश्चय किया हैं.

भाजपा की हाईलेवल मीटिंग में विधानसभा चुनाव की योजनाओं पर बनी रणनीति

Posted : 6 June, 2023, 5:10 PM
  • बीजेपी नेताओं की महत्वपूर्ण मीटिंग: विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा”
  • “अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने की चुनावी मुद्दों पर चर्चा”
  • “भाजपा में खाली पदों को भरने पर हुई चर्चा, संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने का निर्णय”
  • “भाजपा की मीटिंग में नए और अद्यतित दृष्टिकोण की तैयारी”
  • “विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पर हुआ चर्चा”
  • “भाजपा की मीटिंग में बढ़ी ऊर्जा और संगठनात्मक दक्षता की बातें”

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार रात नवनिर्मित आवासीय सह कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण मीटिंग की है, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई है। इस मीटिंग में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया है.

मीटिंग में भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल हुए. इस मौके पर पार्टी के शीर्ष तीन नेताओं ने भाजपा की संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने और कमजोरियों को दूर करने के उपायों पर विचार किया.

सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में पार्टी के खाली पदों को भरने की चर्चा भी हुई. कई महासचिवों की अनुपस्थिति के कारण पार्टी में कुछ खाली पद रह गए हैं, जिन्हें इस मौके पर भरा जाना चाहिए.

यह मीटिंग चार घंटे तक चली और मंगलवार की सुबह तक छह घंटे तक जारी रही। इस मीटिंग में बीजेपी की विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई. भाजपा नेताओं ने विभिन्न राज्यों में प्रचार और संगठनात्मक कार्यों को बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई.

भाजपा की मीटिंग में उच्च स्तरीय नेतृत्व ने विभिन्न चुनावी मुद्दों पर विचार किया, जिनमें विकास, योजनाएं, किसानों की समस्याओं का समाधान, और स्थानीय विषयों पर बल दिया गया। इसके साथ ही, नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए नए और अद्यतित दृष्टिकोण तैयार करने का निर्णय लिया है.

सूत्रों के अनुसार, भाजपा की मीटिंग में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन भी चर्चा का विषय रहा। प्रदेशों में उच्च श्रेणी के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है.

इस मीटिंग के बाद, भाजपा की टीम में नई ऊर्जा और संगठनात्मक दक्षता का आभास हो रहा है.



5 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली के सदर ईदगाह के पार्क में गोली लगी अज्ञात शख्स की लाश मिली

Posted : 5 June, 2023, 5:10 PM

नई दिल्ली :  थाना सदर बाजार में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फेल गई. लगभग 30-35 वर्ष का शख्स जिसके सिर में गोली लगी हुई थी. शव के पास से एक देशी पिस्टल पड़ी मिली. इस शख्स का शव ईदगाह पार्क के पास पार्क में मिला. पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला सुसाइट का लग रहा है. शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

अवधेश राय हत्याकांड मामले में मुख्तियार अंसारी को उम्रकैद की सजा

Posted : 5 June, 2023, 4:10 PM

नई दिल्ली : वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड मामले में दोषी करार दिया है. कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है और उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 3 अगस्त 1991 को हुआ था, जब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में हत्या हुई थी। मुख्तार अंसारी ने उस समय विधायक का पद नहीं संभाला था.

वारदात के दौरान मौत के घाट उतारे गए अवधेश राय की मौत के बाद, उनके भाई और पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, अब्दुल कलाम, राकेश सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की जांच CBCID को सौंपी गई है. केस की सुनवाई के दौरान एक बड़ी बाधा सामने आई है, जब जून 2022 में मामले की केस डायरी गायब हो गई है. वाराणसी से प्रयागराज तक के कोर्टों में डायरी की खोज की गई है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिली है. मामले की सुनवाई फोटोस्टेट के आधार पर हो रही है। यह पहला मामला है, जब डुप्लीकेट कागजों के आधार पर फैसला सुनाया जा रहा है.

मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, पत्नी से मिलने की मिली इजाजत 

File Photo
Posted : 5 June, 2023, 3:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट द्वारा यह फैसला दिया गया है कि सिसोदिया, जो हिरासत में हैं, अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति प्राप्त करेंगे। इस अनुमति के दौरान, सिसोदिया को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच ही मिलने की अनुमति होगी। हाईकोर्ट ने तय किया है कि वह अपनी पत्नी से मिलने के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे और अपने परिवार के अलावा किसी से भी बात नहीं करेंगे। इसके साथ ही, सिसोदिया की मीडिया से बात करने की अनुमति उनके द्वारा मिलने जाएंगे जगहों पर नहीं होगी।



4 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

मिशन मालामाल में मां बेटी की हत्या करने वाला गायक और उसका चचेरा भाई गिरफ्तार

Posted : 4 June, 2023, 10:00 PM

नई दिल्ली : मिशन मालामाल के दो हत्यारों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 73 वर्षीय महिला और उसकी बेटी की हत्या करने और उनका कीमती सामान लूटने के आरोप में दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपी गायक है और वह ओवर-द-टॉप (OTT) मंच पर रिलीज होने वाली एक फिल्म के लिए गीत-संगीत तैयार कर रहा था.

शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि आरोपियों ने अपनी साजिश को  ‘मिशन मालामाल’ कोडनेम दिया और इसके तहत इस  हत्याकांड को अंजाम दिया. इस मिशन का मकसद जल्दी अमीर बनना था. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान किशन (28) और उसके चचेरे भाई अंकित कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है और दोनों बिहार में सीवान जिले के निवासी हैं.

ओडिशा रेल हादसे में 275 लोगों की मौत, अदानी समूह ने बच्चों के शिक्षा के लिए लिया जिम्मेदारी

Posted : 4 June, 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : ओडिशा रेल हादसे में अब तक 275 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. इस दुखद स्थिति में, अदानी समूह ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अदानी समूह के चेयरमैन, गौतम अदानी ने इस हादसे में अपने माता-पिता को खो दिये गए बच्चों की स्कूली शिक्षा के खर्चों की जिम्मेदारी उठाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है.

गौतम अदानी ने इस मुश्किल समय में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित होने का वादा किया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अदानी समूह उन सभी बच्चों की शिक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्कूली वस्त्र, किताबें, और अन्य आवश्यकताएं प्रदान करेगा.

इस बड़े फैसले पर अदानी समूह के चेयरमैन ने कहा, “यह हादसा हमारे लिए अत्यंत दुःखद हैं और हम समय रहते इस दुख को कम करने के लिए किये जा सकने वाले सभी प्रयासों को करेंगे. हम इन बच्चों के जीवन में प्रकाश और उम्मीद लाने का प्रयास करेंगे और उन्हें स्वतंत्र रूप से अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने की सहायता करेंगे.”

इस नई पहल के तहत, अदानी समूह ने एक विशेष फंड बनाया है जिसमें इस हादसे में माता-पिता खो दिए गए बच्चों की शिक्षा के लिए आवंटन किया जाएगा. यह फंड उन बच्चों को विद्यालयी शिक्षा, किताबें, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री के लिए संसाधन प्रदान करेगा.

अदानी समूह के इस नैतिक कार्य के लिए देश भर में सम्मान और प्रशंसा की गई है। यह प्रयास एक समर्पित सामाजिक सेवा है.

बालासोर ओडिशा रेल हादसे की जांच के लिए सीबीआई की मांग

CBI

Posted : 4 June, 2023, 8:38 PM

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे की जांच करने के लिए रेल मंत्रालय ने सीबीआई की सहायता मांगी है.

एक सूत्र के अनुसार, रेल मंत्रालय की मांग के बाद, डीओपीटी द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाएगी. इस अधिसूचना के बाद, सीबीआई मामले की जांच करने के लिए एक मामला दर्ज करेगी। इस हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अनेक घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.

ओडिशा बालासोर रेल दुर्घटना की वजह का खुलासा

Posted : 4 June, 2023, 11:10 AM

नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को हादसे की असल वजह बताया है. उन्होंने कहा कि इसको ऐसे समझ सकते हैं जैसे इंटरलॉकिंग का सही से रूट सेट नहीं हो पाया, रूट गलत सेट हो गया. ये एक टेक्निकल या मानवीय भूल है. लेकिन इसमें असल चूक कहां हुई, ये जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चल जाएगा.



3 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

ओडिशा रेल दुर्घटना में सहयोग करने वाले ओडिशा के नागरिकों और प्रशासन को पीएम ने कहा शुक्रिया

Posted : 3 June, 2023, 11:10 PM

नई दिल्ली :Balasore Train Accident : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा का दौरा किया और बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का उपचार चल रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलगाड़ियों में यात्रा कर रहे विभिन्न राज्यों के लोग इस भीषण त्रासदी से प्रभावित हुए हैं. दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है.

प्रधानमंत्री ने रेल हादसे के शिकार मृतकों के परिवार को दस लाख रुपए और घायलों को दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री मोदी का रेल दुर्घटना के दोषियों को सख्त सजा का ऐलान, ओडिशा के मददगार नागरिकों को नमन किया

रेल दुर्घटना स्थल पर पीएम नरेंद्र मोदी
Posted :  3 June, 2023, 8:10 AM

नई दिल्ली : (Balasore Train Accident) : पीएम मोदी ने ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया. हावड़ा बैंगलोर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की भिड़ंत में तकरीबन 288 लोग जान गंवा चुके हैं और 900 लोग घायल हैं. NDRF की 9 टीम राहत कार्य में जुटी हैं, स्थानीय लोगों ने भी संकट की इस घड़ी में भरपूर सहयोग किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि, ”सरकार के लिए यह घटना अत्यंत गंभीर है. हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको सख्त से सख्त सजा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.”

पीएम मोदी ने कहा कि, ”ओडिशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक और उनके यहां के प्रशासन के सभी अधिकारियों ने इस परिस्थिति में को सहयोग दिया हैं उमको नमन करता हूं, उनके पास जो भी संसाधन थे, लोगों की मदद करने का प्रयास किया. यहां के नागरिकों का भी ह्रदय से अभिनंदन करता हूं, उन्होंने इस संकट की घड़ी में, चाहे ब्लड डोनेशन का काम हो, चाहे रेसक्यू ऑपरेशन में मदद की बात हो, जो भी उनसे बन पड़ता था, उन्होंने करने का प्रयास किया. खास तौर पर इस क्षेत्र के युवकों ने रात भर मेहनत की है. मैं इस क्षेत्र के नागरिकों का भी आदरपूर्वक नमन करता हूं. उनके सहयोग के कारण ऑपरशन को तेज गति से आगे बढ़ा पाए.”

पत्नी से­ नही मिल पाए मनीष सिसौदिया

Posted :  3 June, 2023, 6:10 AM

नई दिल्ली : शराब घोटाले में जेल काट रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी ने नेता मनीष सिसौदिया को हाईकोर्ट ने अपनी बीमार पत्नी को मिलने के लिए 7 घंटे का समय दिया था. जब मनीष सिसौदिया घर पहुंचे तो उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई और उनको एलएनजेपी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती करवाया गया.

कोर्ट की फौरी राहत मिलने के बावजूद मनीष सिसौदिया आज अपनी पत्नी से मिलने से रह गए. हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों पर यह राहत दी थी.

दिल्ली सदर बाजार मे 55 लाख की डकैती में महिला सहित 4 लोग गिरफ्तार. 

55 लाख की डकैती में शामिल अभियुक्त

गिरफ्तार महिला संतोष उर्फ बंगालन जो अपराधियों को गेस्ट बनाकर अपने घर में आश्रय देती थी

Posted :  3 June, 2023, 5:50 AM

नई दिल्ली :  नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली सदर बाजार में पिछले महीने हुए 55 लाख की डकैती का राज का पुलिस खुलासा किया है. इस मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए हैं. इसने 12 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं. 10 मई को सदर बाजार के नवाब रोड पर लुटेरों ने करोल बाग से 55 लाख की रकम लेकर जा रहे बालेश्वर नाम के शख्स को गन प्वाइंट लूट लिया था.

इसके बाद पुलिस ने  100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे का खंगाले. मनोज चौहान नाम का अभियुक्त की पहली गिरफ्तारी करने में कामयाबी हासिल की.

एक संतोष उर्फ बंगालन नाम की महिला जो सदर बाजार इलाके के पास सीदी पुरा इलाके में अपने घर को अपराधियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल करती थीं उसकी भी गिरफ्तारी हुई है. लूट के बाद इन अभियुक्तों को भी  पनाह दी थी. वारदात के दो अभियुक्त राकेश और शमी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

दिल्ली में एक और महिला की हत्या, कमरे में पड़ा मिला शव.

प्रतिकात्मक फोटो
Posted :  3 June, 2023, 5:10 AM

नई दिल्ली :  बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला के स्वतंत्र नगर में लगभग 26 साल की युवती का कमरे में शव बरामद हुआ है.
नरेला थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटनाक्रम की कर रही छानबीन मृत महिला व उसका पति और दो बच्चे 15 दिन पहले ही किराए के मकान पर रहने के लिए आए थे. नरेला के स्वतंत्र नगर मृत महिला का पति रात की शिफ्ट में फैक्ट्री में काम करता है. सुबह ड्यूटी से लौटकर देखा तो कमरे में पत्नी का मिला शव. दिल्ली पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है.

भीषण ट्रेन हादसे में जिंदगियां बचाने पर जुटी हैं राहत एजेंसियां

Posted :  3 June, 2023, 11:10 AM

नई दिल्ली : मुख्य सचिव प्रदीप जेना के मुताबिक 7 NDRF, 5 ODRAF और 24 फायर सर्विस यूनिट, स्थानीय पुलिस, वालिंटियर, खोजी दस्ता ट्रेन के कोच में फंसे यात्रियों को निकाल रहे हैं. कल हादसे के बाद अंधेरा होने के कारण राहत ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही थी.

बालासोर ट्रेन दुर्घटना से देशभर में दुःख का माहौल ओडिशा में राजकीय शोक घोषणा

Posted :  3 June, 2023, 11:05 AM

नई दिल्ली : Orisaa Balasore Train Accident :  ओडीशा बालासोर तीन ट्रेन टकराने से अब तक 233 लोगों की मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं. घायल कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पीएम जायेंगे 

Posted :  3 June, 2023, 11:30 AM

नई दिल्ली : Orisaa Balasore Train Accident :  ओडिसा बालासोर में तीन ट्रेन आपस में टकराने से भारी जान माल का नुकसान हुआ है. अभी तक 233 लोगों की जाने जा चुकी हैं और 900 से अधिक लोग घायल हैं.0पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे. पहले वह बालासोर में हुए रेल हादसे वाले दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे.



2 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

ओडिशा में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर से बड़ा हादसा, अब तक 50 की मौत 

Posted :  2 June, 2023, 11:00 PM

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोल में  बड़ी ट्रेन दुर्घटना घट गई है. कोरोमंडल एक्सप्रेस और माल गाड़ी आपस में टकरा गई हैं. यह ट्रेन हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है और 400 यात्रियों के घायल होने की खबर है.

यात्रियों की मौत और घायल, के लिए पीएम मोदी ने दुख जताया है. रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

दिल्ली सचिवालय के सतर्कता विभाग से जांच के गोपनीय दस्तावेज गायब करने के मामले में FIR दर्ज की

Posted :  2 June, 2023, 10:20 PM

नई दिल्ली : जीएनसीटी स्तर्कता विभाग के विशेष सचिव ने गोपनीय दस्तावेजों की चोरी की शिकायत 31 मई को आईपी एस्टेट थाने में दी थी. जिसके आधार पर सेंट्रल दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने की साजिश
इस शिकायत पत्र  में वाईवीवीजे राजशेखर जो आईएएस है और सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय में विशेष सचिव हैं. वाईवीवीजे राजशेखर, ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनके पास केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जा रहे कुछ महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित फाइलें,  रिकॉर्ड सहित कुछ गोपनीय दस्तावेज थे जिन्हें 15 और 16. की रात में, दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय से कुछ लोगों ने गोपनीय रिकॉर्ड, फाइलें अनाधिकृत रूप से निकाल ली. उन कागजातों की फोटोकॉपी भी की गई. उस दौरान कुछ महत्वपूर्ण सबूत, फाइलें, रिकॉर्ड नष्ट कर दिए गए और कुछ ले जाए गए हैं. साथ ही बहुत से सबूतों को नष्ट किया गया है. इसके पीछे मंशा दिल्ली सरकार के महत्वपूर्ण मामलों की  जांच को पटरी से उतारने के लिए यह साजिश के तहत काम किया गया.

सचिव को फसाने के लिए फर्जी वाडा 

इन आईएएस अधिकारी ने शिकायत में यह भी और खुलासा किया है किसी ने उनकी उनकी बदनामी करने के लिए एक NGO का सहारा लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया है. अभिनव समाज के नाम की एनजीओ के लेटर हेड का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ एक झूठी शिकायत की गई है. जबकि जांच करने पर अभिनव समाज नाम की एनजीओ इस बात को सिरे से खारिज कर दिया. एनजीओ ने साफ तौर से कहा कि “उन्होंने ऐसी कोई शिकायत नहीं दी है.”

बहुत बड़ी साजिश की आशंका
राजशेखर ने इस सारे मामले में अपने को बचाते हुए दावा किया है कि अभिनव समाज के जिस लेटर हेड का इस्तेमाल किया गया है वह फर्जी है. उनको इस मामले में फंसाने के लिए एक सोची समझी साजिश है.
इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर  380/464/465/120 की धाराओं में दर्ज की है.

हाई कोर्ट से मनीष सिसोदिया को मिली 7 घंटे की राहत. पत्नी के स्वस्थ के कारण मिलने की इजाजत

File photo
Posted :  2 June, 2023, 4:20 PM

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति मामले में फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट से मनीष सिसोदिया को फौरी राहत मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को 7  घंटों के लिए अंतरिम राहत दी. दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पुलिस हिरासत में पत्नी से मिलने की इजाजत दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कल सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के लिए अंतरिम राहत दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस दौरान कुछ शर्तें रखी हैं. मनीष सिसौदिया मीडिया से बात नहीं करेंगे . वे परिवार के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे. वे मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

बृज भूषण शरण सिंह पर की गई 2 FIR में क्या क्या आरोप लगाएं हैं महिला पहलवानों ने ?

Posted :  2 June, 2023, 1:20 PM

नई दिल्ली : महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण की  21 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी. दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को 2 FIR दर्ज कर ली थी.

पहली FIR में 6 शिकायतें
पहली शिकायत
होटल के रेस्तरां में रात के खाने के दौरान मुझे अपनी मेज पर बुलाया, मुझे टच किया, छाती से पेट तक छुआ. रेसलिंग फेडरेशन के ऑफिस में बिना मेरी इजाजत के मेरे कुटनो मेरे भाई कंधों और हथेली को छुआ गया. अपने पैर से मेरे पैर को भी टच किया गया. मेरी सांसों के पैटर्न को समझने के बहाने से छाती से पेट तक टच किया गया.

दूसरी शिकायत

जब मैं चटाई पर लेटी हुई थी, आरोपी (सिंह) मेरे पास आया, मेरे कोच उस वक्त नहीं थे, मेरी अनुमति के बिना मेरी टी-शर्ट खींची, अपना हाथ मेरे ऊपर रख दिया छाती पर और मेरी श्वास की जांच के बहाने इसे मेरे पेट के नीचे सरका दिया. फेडरेशन के ऑफिस में मैं अपने भाई के साथ थी, मुझे बुलाया और भाई को रुकने को कहा गया, फिर कमरे में अपनी तरफ खींचा जबरदस्ती.

तीसरी शिकायत
माता-पिता से बात करने के लिए कहा- मुझे गले लगाया, मुझे रिश्वत देने की बात कही.
चौथी शिकायत
सांस की जांच करने के बहानेनाभि पर हाथ रख दिया.
पांचवीं शिकायत
मैं लाइन में सबसे पीछे थी, तभी गलत तरीके से छुआ, मैंने जब दूर जाने की कोशिश की तो कंधे को पकड़ लिया.
छठी शिकायत
तस्वीर के बहाने कंधे पर हाथ रखा, मैंने विरोध किया इसके बाद भी हांथ नही हटाया.

दूसरी FIR में शिकायत

नाबालिग की शिकायत पर
दूसरी एफआईआर नाबालिग के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें कहा गया है कि खिलाड़ी ने जब मेडल जीता तो आरोपी ने तस्वीर खिंचवाने के बहाने कस कर पकड़ लिया. इस दौरान उसके कंधे को जोर से दबाया और फिर जानबूझकर अपना हाथ उसके कंधे के नीचे ले गया. खिलाड़ी के शरीर को गलत तरीके से छुआ. पीड़िता से कहा, वह टच में रहे तो उसे सपोर्ट करेगा. इस पर पीड़िता ने साफ कर दिया कि वह अपने दम पर यहां पहुंची है और आगे भी जाएगी. वह उसका पीछा न करे.

♦बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR, छेड़छाड़ समेत कई गंभीर लगाए गए

Posted :  2 June, 2023, 12:20 PM

नई दिल्‍ली : FIR against Brijbhushan Sharan singh) महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज हैं. बृजभूषण के खिलाफ 2 एफआईआर में यौन शोषण की मांग/छेड़छाड़ के कम से कम 10 मामलों की शिकायत है.
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक़, गलत तरीके से छूना, बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना शामिल है. दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को ये दो एफआईआर दर्ज़ की थीं. उनके खिलाफ 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज़ कराई गई थी.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 A(यौन उत्पीड़न), 354 D (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) के अंतर्गत दर्ज़ हैं. 353 A में  एक से तीन साल की जेल की सजा है.

पहली FIR इसमें छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं. इसमें डब्‍ल्‍यूएफआई (WFI) के  सचिव विनोद तोमर का भी नाम है. दूसरी एफआईआर एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है और POCSO अधिनियम की धारा 10 को भी लागू करती है, जिसमें पांच से सात साल की कैद हो सकती है. यौन उत्पीड़न की शिकायतों में जिन घटनाओं की बात हैं वो 2012 से 2022 के बीच हुई. यौन उत्पीड़न भारत और विदेश दोनों में किया गया.

दिल्ली पुलिस के एएसआई पर चाकुओं से हमला, घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया

Posted :  2 June, 2023, 8:20 AM

नई दिल्ली : वेस्ट दिल्ली मोतीनगर थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को जखीरा में फ्लाईओवर के नीचे रात को चाकू मार दिया गया. पिकेट ड्यूटी  के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और जब वह उसकी तलाशी ले रहे थे तो उस व्यक्ति ने चाकू निकालकर एएसआई विक्रम के दाहिने हाथ में 2 वार किए और मौके से फरार हो गया.

एएसआई विक्रम को अस्पताल ले जाया गया है और उसका इलाज चल रहा है।  मामले में आईपीसी की धारा 186/353/307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.  आरोपी की पहचान कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है.

दिल्ली नाबालिग साक्षी  की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

Posted :  2 June, 2023, 8:15 AM

नई दिल्ली : शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या में इस्तेमाल चाकू को दिल्ली पुलिस ने किया बरामद, आरोपी साहिल ने वारदात के बाद अंधेरे में फेंक दिया था चाकू और दिल्ली से फरार हो गया था.



1 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦पीएम मोदी मुंबई से गोवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Posted :  1 June, 2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : मुंबई: PM नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह ऑनलाइन माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह देश की 19वीं सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र से संचालित पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी.

उन्होंने बताया कि मडगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिये पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 45 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और यह शाम छह बजकर करीब 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी.

♦ साक्षी मर्डर केस में पुलिस को मिली कोर्ट से तीन दिन की रिमांड

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में साहिल खान
Posted :  1 June, 2023, 5:20 PM

नई दिल्ली : साक्षी हत्याकांड में हत्यारे साहिल खान को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया. अदालत ने पुलिस को साक्षी हत्याकांड की छानबीन के लिए 3 दिन की रिमांड मंजूर की है. इस हत्याकांड में साहिल खान कई राज का खुलासा अपनी जुबानी कर रहा है. पुलिस  पूछताछ में आरोपी ने एक सनसनीखेज खुलासा और किया है. साहिल खान की लिस्ट में 5 लोग और शामिल थे जिससे साहिल को इंतकाम लेना था. साहिल द्वारा बनाई गई मौत की लिस्ट में प्रवीण नाम के युवक का भी नाम लिखा था. प्रवीण की जब साक्षी से दोस्ती हुई तो उसने साहिल खान से दूरी बना ली थी. साक्षी की प्रवीण से दोस्ती साहिल खान सहन नही कर पाया था. किसी बात को लेकर साहिल खान बार-बार साक्षी को परेशान करता था. साहिल से पीछा छुड़ाने के लिए मदद मांगने झबरू नाम के युवक से मिली थी.

♦ राजधानी दिल्ली की खूनी रात, यमुनापार डबल मर्डर

Posted :  1 June, 2023, 2:20 AM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली हत्याओं का हब बनती जा रही है,  साक्षी, रानी अब शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के कृष्णा नगर में दिल दहला देने वाली घटना घटी. कृष्ण नगर की पहली मंजिल में राजरानी (65) और उनकी बेटी गिन्नी (36) के शव मिले. मां बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई थी. पुलिस और आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस का कहना है घर में प्रवेश के लिए किसी ने फ्रिली एंट्री की है. पुलिस उसी आधार पर जांच में जुटी है.

 

बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR, छेड़छाड़ समेत कई गंभीर लगाए गए

Posted :  2 June, 2023, 12:20 PM

नई दिल्‍ली : FIR against Brijbhushan Sharan singh) महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज हैं. बृजभूषण के खिलाफ 2 एफआईआर में यौन शोषण की मांग/छेड़छाड़ के कम से कम 10 मामलों की शिकायत है.
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक़, गलत तरीके से छूना, बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना शामिल है. दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को ये दो एफआईआर दर्ज़ की थीं. उनके खिलाफ 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज़ कराई गई थी.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 A(यौन उत्पीड़न), 354 D (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) के अंतर्गत दर्ज़ हैं. 353 A में  एक से तीन साल की जेल की सजा है.

पहली FIR इसमें छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं. इसमें डब्‍ल्‍यूएफआई (WFI) के  सचिव विनोद तोमर का भी नाम है. दूसरी एफआईआर एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है और POCSO अधिनियम की धारा 10 को भी लागू करती है, जिसमें पांच से सात साल की कैद हो सकती है. यौन उत्पीड़न की शिकायतों में जिन घटनाओं की बात हैं वो 2012 से 2022 के बीच हुई. यौन उत्पीड़न भारत और विदेश दोनों में किया गया.

दिल्ली पुलिस के एएसआई पर चाकुओं से हमला, घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया

Posted :  2 June, 2023, 8:20 AM

नई दिल्ली : वेस्ट दिल्ली मोतीनगर थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को जखीरा में फ्लाईओवर के नीचे रात को चाकू मार दिया गया. पिकेट ड्यूटी  के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और जब वह उसकी तलाशी ले रहे थे तो उस व्यक्ति ने चाकू निकालकर एएसआई विक्रम के दाहिने हाथ में 2 वार किए और मौके से फरार हो गया.

एएसआई विक्रम को अस्पताल ले जाया गया है और उसका इलाज चल रहा है।  मामले में आईपीसी की धारा 186/353/307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.  आरोपी की पहचान कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है.

 



1 JUNE : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पीएम मोदी मुंबई से गोवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Posted :  1 June, 2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : मुंबई: PM नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह ऑनलाइन माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह देश की 19वीं सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र से संचालित पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी.

उन्होंने बताया कि मडगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिये पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 45 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और यह शाम छह बजकर करीब 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी.

साक्षी मर्डर केस में पुलिस को मिली कोर्ट से तीन दिन की रिमांड

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में साहिल खान
Posted :  1 June, 2023, 5:20 PM

नई दिल्ली : साक्षी हत्याकांड में हत्यारे साहिल खान को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया. अदालत ने पुलिस को साक्षी हत्याकांड की छानबीन के लिए 3 दिन की रिमांड मंजूर की है. इस हत्याकांड में साहिल खान कई राज का खुलासा अपनी जुबानी कर रहा है. पुलिस  पूछताछ में आरोपी ने एक सनसनीखेज खुलासा और किया है. साहिल खान की लिस्ट में 5 लोग और शामिल थे जिससे साहिल को इंतकाम लेना था. साहिल द्वारा बनाई गई मौत की लिस्ट में प्रवीण नाम के युवक का भी नाम लिखा था. प्रवीण की जब साक्षी से दोस्ती हुई तो उसने साहिल खान से दूरी बना ली थी. साक्षी की प्रवीण से दोस्ती साहिल खान सहन नही कर पाया था. किसी बात को लेकर साहिल खान बार-बार साक्षी को परेशान करता था. साहिल से पीछा छुड़ाने के लिए मदद मांगने झबरू नाम के युवक से मिली थी.

♦ राजधानी दिल्ली की खूनी रात, यमुनापार डबल मर्डर

Posted :  1 June, 2023, 2:20 AM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली हत्याओं का हब बनती जा रही है,  साक्षी, रानी अब शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के कृष्णा नगर में दिल दहला देने वाली घटना घटी. कृष्ण नगर की पहली मंजिल में राजरानी (65) और उनकी बेटी गिन्नी (36) के शव मिले. मां बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई थी. पुलिस और आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस का कहना है घर में प्रवेश के लिए किसी ने फ्रिली एंट्री की है. पुलिस उसी आधार पर जांच में जुटी है.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦♦ 28 JUNE : दिल्ली पुलिस प्रगति मैदान सुरंग लूट का पर्दाफाश

♦♦ 30 JUNE : रेलवे प्लेटफार्म पर मस्ती ले रहे युवकों के साथ दिल दहला देने वाली घटना