in

28 MARCH : दिल्ली पुलिस के हवलदार ने दिखाया संयम, कांग्रेसी नेता भी हुए उसकी अदा के कायल

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता और सजा के मामले में भारी प्रदर्शन किया. आज के प्रदर्शन में कांग्रेस के पवन खेड़ा और  कई सीनियर लीडर भी शामिल हुए थे. सुभाष मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेटिंग की हुई थी जिसपर पुलिस फोर्स प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए खड़ी थी. उसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ बैरिकेट के पार जाने की कोशिश करने लगे ।

बैरिकेट पर तैनात पुलिस के जवानों ने सभी वरिष्ठ नेताओं को रोक दिया. वहां तैनात दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी दिखाते हुए और अपने सीनियर अधिकारियों के आदेश का बड़ी ही बखूबी से पालन किया.

इस हवलदार का एक वीडियो भी वायरल हुआ. जिसमें कई कांग्रेसी नेता बैरिकेट के पार जाने के लिए हवलदार से बहस कर रहे हैं. किंतु ड्यूटी पर तैनात हवलदार उनको सम्मान देते हुए बड़े आदर भाव के साथ समझा रहा है.  उसके इस अंदाज के आगे कांग्रेसी नेता भी नतमस्तक होकर शांत हो गए.

पुलिस को उग्र प्रदर्शनों में जिस संयम और धैर्य का पालन करना चाहिए, वह इस हवलदार ने अपनी व्यवहार कुशलता दिखाकर पुलिस फोर्स के लिए एक मिसाल पेश की है.

इस हवलदार का नाम भरत है और वर्तमान।में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में तैनात है. भरत की इस व्यवहार कुशलता से प्रभावित होकर आला अधिकारियों ने उसे समानित करने का ऐलान किया है.

SHARE With Your Friends

27 MARCH : दिल्ली के नाबालिग लड़के की कार दुर्घटना का लाइव सीसीटीवी

30 MARCH : RPF के जवान ने देवदूत बनकर बचाई मौत के मुंह में जाती हुई दो जिंदगियां