in , ,

30 MARCH : RPF के जवान ने देवदूत बनकर बचाई मौत के मुंह में जाती हुई दो जिंदगियां

महिला और उसके बच्चे की जान बचाने वाला आरपीएफ का सिपाही युद्धवीर सिंह
SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी सामने आया है.. जहां एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिर गई. लेकिन उसी दौरान ड्यूटी कर रहे RPF के कॉन्स्टेबल की नज़र महिला पर पड़ी और फिर दौड़कर ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचा लिया.

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन RPF के इंस्पेक्टर नितिन मेहरा की टीम हर वक्त रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहती है..जिसका नतीजा ये रहा की एक महिला और उसके बच्चे की जान बच गई.

महिला और उसके बच्चे की जान बचाने वाला आरपीएफ का सिपाही युद्धवीर सिंह

ये घटना 30 मार्च सुबह करीब 6 बजे की है. जब मंजू (30) नाम की महिला अपने 5 साल के बच्चे के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास कर रही थी. उसी दौरान महिला ने ट्रेन में चढ़ने के लिए गेट का हैंडल पकड़ा और वो बच्चे समेत फिसल गई. तभी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ( RPF) के कॉन्स्टेबल युद्धवीर सिंह की नज़र महिला पर गई. तभी फुर्ती दिखाकर महिला को पकड़ा और ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसके 5 साल के बच्चे को बचा लिया. कॉन्स्टेबल युद्धवीर सिंह के इस काम की सीनियर ऑफिसर तारीफ कर रहे हैं

SHARE With Your Friends

28 MARCH : दिल्ली पुलिस के हवलदार ने दिखाया संयम, कांग्रेसी नेता भी हुए उसकी अदा के कायल

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : MARCH 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें