in

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : MARCH 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

31 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में भगवा का हुआ अपमान, आरोपी को भेजा जेल

Posted : 31 MARCH  2023,  4:00 PM

नई दिल्ली :  दिल्ली में भगवा झंडे के अपमान का मामला सामने आया है. नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट इलाके में मस्जिद, मौला बक्श, ज्योति नगर में दो लडकों द्वारा भगवा झंडे को पैरों तले रोंदने का वायरल विडियो पुलिस के हांथ लगा हैं.

29 मार्च को मस्जिद के पास फैज आलम उर्फ गुड्डू (18) नाम के एक स्थानीय मुस्लिम लड़के द्वारा एक भगवा झंडे का अपमान किया गया था. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

फाजिल की नमाज के बाद मस्जिद के पास यह वीडियो बनाई गई. पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों लडकों को पकड़ लिया. जिस फोन से वीडियो बनाई गई उसे भी अपने कब्जे में ले लिया.

फैज आलम उर्फ ​​गुड्डू (18)  ज्योति नगर, दिल्ली  का रहने वाला है उसे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.  उसके साथ नाबालिग लड़का भी था. जिससे पूछताछ चल रहीं है. पुलिस ने मुकद्दमा 266/23 U/S 153A, 295 A, 120 B IPC के तहत थाने में मामला दर्ज कर लिया है.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में 6 लोग मृत पाए गए

Posted : 31 MARCH  2023,  10:00 AM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ही परिवार में 6 लोग मृत पाए गए. वहीं सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि मौत का कारण मॉस्किटो जलाने से हुआ था जो रात को मच्छर भगाने के काम आते हैं. उसे जलाने से धूआ ज्यादा मात्रा में हो जाने के कारण मौत हो गई 6 लोगों की.वही मौके वारदात पर दिल्ली पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंचकर कर रहे हैं इस मामले की छानबीन में जुट गए हैं.



30 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

इंदौर बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी में गिरने से गई 14 जानें

Posted : 30 MARCH  2023,  11:30 PM

नई दिल्ली : इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को रामनवमी पर हवन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 14 लोगों की जान चली गई. बावड़ी (सीढ़ीनुमा कुआं) पर धार्मिक हवन अनुष्ठान के दौरान उमड़ी भीड़ के कारण इसकी छत ढह गई थी. इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग करीब 40 फीट नीचे गिर गए. रेस्क्यू टीम ने इनमें से 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कलयुगी बेटे ने मां-बाप का कैची से गोद कर डाला कत्ल

Posted : 30 MARCH  2023,  11:20 PM

नई दिल्ली : अलीगढ़ से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. कई दिन से चली आ रही अनबन व कहासुनी के बाद आज 24 वर्षीय युवक ने क्रूरता की हदें पार करने वाली वारदात को अंजाम देते हुए अपने ही माता-पिता की कैची व पेंचकस से गोदकर हत्या कर डाली. कैची, पेचकस के बेतरतीब वारों से दोनों माता-पिता की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई.

कैची से गोदतें हुए युवक का यह कृत्य कैमरे में कैद होने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया है,, यह क्वार्सी थाना इलाके के ज़ाकिर नगर की घटना है.

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान हिंसा 

Posted : 30 MARCH  2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज रामनवमी के जश्न के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई और कई वाहनों में आग लगा दी गई. रामनवमी के जुलूस के इलाके से गुजरने के तुरंत बाद हिंसा भड़क गई. कई वाहनों को आग लगा दी गई. लपटों में घिरे कई वाहन दिखाई दिए. क्षेत्र में दंगा नियंत्रण बल सहित भारी पुलिस भी तैनात दिख रही है. दंगाइयों ने एक पुलिस वैन को भी अपना निशाना बनाया.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल : तीन साल से भगोड़ा गैंगस्टर मुंतजिर त्यागी गिरफ्तार

Posted : 30 MARCH  2023, 6:20 PM

नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात सलमान त्यागी-सद्दाम हुसैन गिरोह का फरार गैंगस्टर मुंतजिर त्यागी उर्फ ​​मुंती गिरफ्तार किया है. दिल्ली में अपहरण और जबरन वसूली के दो और मामलों में भी वांटेड था. मुंतजिर को यूपी के खुर्जा शहर से गिरफ्तार किया गया. गैंगस्टर सलमान त्यागी और उसके सिंडिकेट के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मकोका के एक मामले में यह तीन साल से अधिक समय से फरार था.

स्पेशल सेल साउदर्न रेंज के एसीपी अत्तर सिंह  की टीम इंस्पेक्टर शिव कुमार ने खुर्जा शहर, जिला से एक फरार गैंगस्टर मुंतजिर त्यागी उर्फ ​​मुंटी को गिरफ्तार किया है.   गिरफ्तार मुंतजिर कुख्यात सलमान त्यागी-सद्दाम हुसैन गिरोह का सक्रिय सदस्य है. इस गिरोह के सदस्य 10 साल से अधिक समय से कुख्यात नीरज बवाना गिरोह से भी जुड़े हुए हैं.
मुंतजिर और सलमान त्यागी गैंग के बदमाशों के खिलाफ पुलिस स्टेशन हरि नगर दिल्ली में दर्ज मकोका के एक मामले में वांटेड था. कोर्ट ने  भगोड़ा भी घोषित किया हुआ था.
मुंतजिर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार यूपी में ठिकाने बदल रहा था.  दो महीने से भी अधिक समय के लगातार प्रयास के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को विशेष जानकारी मिली. शिव कुमार से खुर्जा शहर में आरोपी मुंतजेर त्यागी की मौजूदगी के बारे में पूछताछ की.  नतीजतन, एक टीम को तुरंत खुर्जा, यूपी भेजा गया और मुंतज़ेर त्यागी को आखिरकार को रात आधी रात में पकड़ लिया गया।
मुंतजिर अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, रंगदारी, लूट, चोट, आपराधिक धमकी, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामलों में शामिल है. 

CBI के हत्थे चढ़ा दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर और एएसआई 

इन्स्पेक्टर शिव चरण मीणा
Posted : 30 MARCH  2023, 3:20 PM

नई दिल्ली  :शाहदरा डिस्ट्रिक्ट : आज CBI की छापेमारी में दिल्ली पुलिस का एक इंस्पेक्टर और एक एएसआई हिरासत में लिया गया है. आज दोपहर सीबीआई टीम ने इंस्पेक्टर शिव चरण मीणा, को मर्डर केस के आरोपी रविंद्र की जमानत रद्द करने के लिए रिश्वत की मांग की। रविंद्र दरअसल मर्डर का आरोपी है वह जमानत पर बाहर था।
हालांकि कोई बरामदगी नहीं हुई है.सी बीआई की टीम ने थाना परिसर सहित आसपास के कमरों,गलियारे आदि की तलाशी ली, लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी.  आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम इंस्पेक्टर शिव चरण मीणा, एएसआई त्रिलोक चंद डबास और दिल्ली होम गार्ड के से ऋषि को अपने साथ ले गई है. इस संबंध में सीबीआई द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है ।



29 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

खालिस्तानी समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह समर्पण करना चाहता है ?

Posted : 29 MARCH  2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : पंजाब : 12 दिनों से फरार खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी  के लिए पंजाब पुलिससर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया है. इस विडियो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं की अमृतपाल आत्मसमर्पण करना चाहता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने के छापों में तेजी आई है.

अमृतपाल सिंह ने 23 फरवरी को अजनाला पुलिस स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थकों के साथ हमला किया था और अपने साथी लवप्रीत तूफान को रिहा करके ले गया था. इससे पंजाब सरकार और पुलिस की बड़ी किरकिरी हो रही थी. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और अमृतपाल को पकड़ने की कार्यवाही की गई. उसके साथी तो पकड़े गए किंतु अमृतपाल फरार होने में कामयाब हो गया.

सूत्रों के अनुसार अमृतपाल का यह वीडियो विदेश से अपलोड किया गया है. जिस हैंडल से इस वीडियो को भेजा गया है वो यूके का है. साथ ही वीडियो दो दिन पुराना लग रहा है. अमृतपाल ने जिस यूट्यूब एकाउंट से इस वीडियो को भेजा था उसे इस वीडियो के सामने आने के तुंरत बाद ही सरकार ने रोक लगा दी है.

हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता ! देश चलाने के लिए धर्म और राजनीति को अलग अलग होना पड़ेगा

Posted : 29 MARCH  2023, 8:15 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट : हेट स्पीच (Hate Speech) की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर चिंता जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि, ”धर्म को राजनीति से मिलाना हेट स्पीच का स्रोत है. राजनेता सत्ता के लिए धर्म के इस्तेमाल को चिंता का विषय बनाते हैं. इस असहिष्णुता, बौद्धिक कमी से हम दुनिया में नंबर एक नहीं बन सकते. अगर आप सुपर पावर बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको कानून के शासन की जरूरत है.”

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा की राज्य नपुंसक और शक्तिहीन हो गए हैं और समय पर करवाही नही करते. राजनेता राजनीति के लिए धर्म का सहारा लेते हैं. समाज में आपसी भाई चारे में दरारे आ गई हैं. देश में धर्म और राजनीति को अलग अलग होना पड़ेगा.

आईपी कालेज पर प्रदर्शन कर रहे AISA के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया

 

Posted : 29 MARCH  2023, 1:15 PM

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन एरिया के कल आईपी कालेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर AISA के सदस्यों ने कालेज के बाहर प्रदर्शन किया. मौके पर करीब 30 प्रदर्शनकारी मौजूद थे. आईपी कालेज की घटना को लेकर कल आह्वान किया था. आज यह सभी आईपी कॉलेज ऑफ वूमेन के सामने एकत्र हुए थे. पुलिस ने इनको हटने की बार बार चेतावनी दी थी. इनके विरोध को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था. क्योंकि इन्होंने प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं ली थी. जब वे नहीं माने तो उन्हें पुलिस
ने अपने वाहनों में बैठकर दूर छोड़ दिया.



28 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट : देश में सांप्रदायिक मेलजोल बनाए रखने के लिए हेट स्पीच को खत्म करना जरूरी

Posted : 28 MARCH  2023, 8:15 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट :  आज हेट स्पीच (Hate Speech Cases) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई. अदालत ने कहा, “सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए हेट स्पीच को खत्म करना जरूरी है. ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो.” इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि हेट स्पीच पर क्या कार्रवाई की गई है. इस मामले में अब बुधवार (29 मार्च) को सुनवाई होगी.

केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया, ‘हेट स्पीच मामले को लेकर 18 FIR दर्ज की गई हैं.’ सुप्रीम कोर्ट को मजिस्ट्रेट कोर्ट न बनाया जाए. याचिकाकर्ता सिलेक्टिव केस नहीं ला सकते. वो सभी धर्मों के मामले लाएं अन्यथा याचिकाकर्ता की सद्भावना पर भरोसा नहीं किया जा सकता. याचिकाकर्ता केवल एक विशेष समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच से संबंधित अखबारों की खबरों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर रहे हैं.

78 गैंग पर दिल्ली पुलिस ने कसा 8 साल बाद शिकंजा

Posted : 28 MARCH  2023, 7:15 PM

नई दिल्ली : मध्य जिला पुलिस ने पटेल नगर में अपराध का साम्राज्य चला रहे 78 गैंग के पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चाकू व पिस्टल बरामद किए है.  इन पांचों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.    डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि टीम पर गोली चलाने की कोशिश की गई.  गनीमत रही कि गोली पिस्टल के चेंबर में फंस गई.
सोमवार को पटेल नगर इलाके में फायरिंग हुई थी. इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा, एसआई रविशंकर की टीम ने कार्रवाई शुरू की. इसके बाद पुलिस जब इनको पकड़ने के लिए पहुंची तो यह लोग पुलिस से भिड़ गए. इन्होंने पुलिस पर फायर की मगर गोली पिस्टल के चैंबर में फंस गई थी. 78 गैंग के सरगना रमन महाना (29), राजकुमार उर्फ ​​पिंचू (18) ​​किशवीन चावला, मीकू (30), अंकित मारवाह उर्फ ​​पप्पल (22)  जतीत (22) को गिरफ्तार किया गया है.
<span;>यह गिरोह वर्ष 2015 में सक्रिय हुआ। गिरोह का गठन पटेल नगर इलाके के रहने वाले रमन महाना, अंकित कुमार, हितेश, दीपक और टिंकली ने किया। इनमें कुछ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में गिरोह का संचालन रमन कर रहा था। सरगना गिरोह में नाबालिगों को शामिल करता था। उनसे हत्या, लूटपाट और ड्रग्स तस्करी करवाता था, ताकि पकड़ने जाने पर कठाेर सजा से बचा जा सकें। सूत्रों ने बताया कि विगत आठ वर्षों में यह गिरोह काफी फला फूला. इस गिरोह के लडकों के लिंक हत्याओं से ड्रग बेचने से भी जुड़े हुए थे.



27 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग ने दिया कार हादसे को अंजाम 

Posted : 27 MARCH  2023, 8:15 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के सीआर पार्क के एनआरआई कांप्लेक्स मेन रोड के पास दुर्घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया हैं. एक बलेनो कार और  स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हुई.  स्विफ्ट डिजायर कैब चालक गौरव ने कहा कि बलेनो कार का चालक बहुत तेज गति से चला रहा था और पीछे से उसकी कैब को टक्कर मार दी. जब कैब को टक्कर मारी कैब में चालक अकेला था और उसे कोई चोट नहीं आई है.

खास बात सामने यह आई है. बलेनो कार चलाने वाला एक 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का था जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही हैं. यह अपने तीन और साथियों के साथ ब्लेनो कार में था और तेजी से दौड़ा रहा था. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि हादसे के वक्त कार में 03 और लड़के भी मौजूद थे जो मौके से फरार हो गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने अश्वनी उपाध्याय की याचिका को खरीज किया, सभी धर्मो की लड़कियों की समान विवाह पर दायर की थी याचिका

Posted : 27 MARCH  2023, 5:15 PM

नई दिल्ली : सभी धर्मों में लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के समान करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही एक याचिका खारिज कर चुकी है. लिहाजा इस याचिका को भी खारिज किया जाता है. 20 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका खारिज कर दी थी. CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि संविधान के रक्षक के तौर पर अदालत के पास ही विशेषाधिकार नहीं है. संविधान की रक्षा के लिए संसद के पास भी उतना ही अधिकार है. संसद के पास अधिकार है कि वो किसी भी कानून में संशोधन कर सकता है. 

सावरकार के बयान के बाद उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के डिनर का किया बहिष्कार

Posted : 27 MARCH  2023, 4 : 30 PM

नई दिल्ली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों राजनीतिक मुश्किलों से गुजर रहे हैं. मानहानि मामले (Defamation Case) में 2 साल की सजा के बाद संसद की सदस्यता गंवाने वाले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो ‘गांधी हैं, सावरकर नहीं. माफी नहीं मांगेंगे.’ अब इस बयान को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट के गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है. राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राहुल गांधी को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खबर ये भी है कि राहुल गांधी से नाराज उद्धव ठाकरे आज दिल्ली में कांग्रेस की ओर से डिनर में भी शामिल नहीं होंगे.



26 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

निर्माणाधीन हाइवे पर क्रेन के नीचे वाहन दबे

Posted : 26 MARCH  2023, 10:15 PM

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर रात के वक्त कुछ वाहनों पर क्रेन पलट गई. हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं. जिनको पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है



25 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

भारत के अन्य राज्यों के करीब होगी कश्मीर घाटी  इस साल दौड़ेगी ‘वंदे भारत’ ट्रैन 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए
Posted : 25 MARCH  2023, 8:52 PM

नई दिल्ली : कश्मीर घाटी की दूरी को खत्म करने वाली और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली रेल लाइन 2023 में बनकर तैयार हो जाएगी। और इसपर दौड़ेगी ‘वंदे भारत’. इस योजना की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाली उधमपुर-बनिहाल लाइन इस साल दिसंबर या अगले साल की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी.

रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया की चिनाब और अंजी पुलों मुख्य  सुरंगों के निर्माण के लिए भी काम चल रहा है. इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी-फरवरी में इस मार्ग पर ट्रेन चलने लगेगी.” उन्होंने कहा कि इस लाइन के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ‘वंदे भारत’ ट्रेन तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘इस विशेष ट्रेन के निर्माण के क्रम में तापमान, बर्फ जैसी हर चीज को ध्यान में रखा गया है.” रेल मंत्री ने कहा कि तीन क्षेत्रों- सोपोर-कुपवाड़ा, अवंतीपुरा-शोपियां और बिजबेहरा-पहलगाम को भी रेल लाइन से जोड़ने की मांग हुई है और रेलवे इस पर विचार करेगा.

पीएम मोदी के रोड़ शो में युवक ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, एसपीजी आई एक्शन में 

Posted : 25 MARCH  2023, 8:15 PM
नई दिल्ली : शनिवार को पीएम मोदी कर्नाटक के दावणगेरे में रोड शो के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ कर मोदी जी कहता हुआ पीएम मोदी रोड शो के करीब आ गया.  सभी सुरक्षा कर्मी एक्शन में आ गए और उस युवक को तुरंत पकड़कर दूर ले गए. एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार,  बताया पीएम का सुरक्षा घेरा तोड़ने जैसा कुछ नहीं है. ऐसा करने की सिर्फ कोशिश की गई थी, जिसमें सफलता नहीं मिली. आरोपी को एसपीजी द्वारा रोक लिया गया था. आरोपी पहचान बस्वाराज कटगी के रूप की गई है. वो सिर्फ पीएम मोदी को ही देखने के लिए यहां आया था.

पीएम मोदी के साथ सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले पिछले साल ऐसा ही एक मामला पंजाब से सामने आया था.

ओडिशा में कांस्टेबल भर्ती के लिए फिसिकल टेस्ट के रेस लगाते हुए युवक की मौत

Posted : 25 MARCH  2023, 6:00 PM
नई दिल्ली :   ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के दौरान 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. यह मामला ओडिशा के गंजाम जिले का है. मृतक का नाम दीप्ति रंजन दास है, यह गंजाम जिले के श्यामसुंदरपुर इलाके का रहने वाला था.

कांस्टेबल भर्ती के लिए छत्रपुर के पुलिस रिजर्व मैदान में फिजिकल के दौरान में दीप्ती रंजन दास 1600 मीटर की दौड़ के दौरान बेहोश हो गया. वहीं के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शारीरिक परीक्षा ले रहे अधिकारीयों ने बताया कहा कि 1600 मीटर की दौड़ शुरू करने से पहले दास के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर ने की थी. उन्होंने कहा कि दास शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए बिल्कुल फिट थे. पुलिस ने कहा कि दास की मौत का सही कारण शनिवार को होने वाले पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दास के माता-पिता को घटना के बारे में सूचित किया है.

राहुल गांधी ने कहा “गाँधी मांफी नहीं मांगते”

Posted : 25 MARCH  2023, 4:00 PM

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. मांफी मांगने पर राहुल गाँधी ने कहा “में गाँधी हूँ सावरकर नहीं गाँधी कभी मांफी नहीं मांगते हैं” इसमें इस बात को इतनी सफाई से कहा गया जिसमें यह नहीं पता चले की बात कौन से गाँधी की तरफ इशारा है जो मांफी नहीं मांगते।

अपनी दो साल की सजा और संसद सदस्यता रद्द होने का ठीकरा पीएम मोदी और बीजेपी पर फोड़ते हुए कहा कि आपको लगता होगा कि “मैं ये सब कुछ होने के बाद डर जाऊंगा पर ऐसा बिल्कुल नहीं है.” राहुल गाँधी ने कहा कि पीएम मोदी को मेरे भाषण से डर लग रहा है और वो नही चाहते में भाषण दूँ. यदि सरकार मुझे जेल में डालेगी तब भी में सत्य का साथ नहीं छोडूंगा।”

भारतीय-अमेरिकियों ने भारत के समर्थन में लगाए नारे

Posted : 25 MARCH  2023, 11:00 AM

नई दिल्ली : वाशिंगटन : पंजाब में पिछले शनिवार को कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पर जैसे ही राज्य सरकार की पुलिस ने नकेल कसी और उसके सैंकड़ों समर्थकों को हिरासत में लिया, इसके बाद विदेशों में फैले खालिस्तान समर्थकों में बैचेनी बढ़ गई. जिस तरह से पंजाब में नई सरकार आने के बाद पंजाब में पनप रहे खालिस्तानी विचारधारा के लोगों के हौसले बुलंद हो रहे थे और दश के कानून और संविधान को अँगूठा दिखा कर रैलियां और अराजकता का माहौल बना डाला था. उस पर सेंट्रल की सरकार ने पंजाब सरकार ने मिलकर जो एक्शन लिया उसकी भारत विरोधी लोगों को सपने में भी उम्मीद नही थी.

18 मार्च शनिवार पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर बड़ी कार्यवाही कर डाली. रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया गया. दूतावास में तोड़फोड़ की गई. वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे. हालांकि वाणिज्य दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही उन झंडों को हटा दिया था.

खालिस्तानियों को भी इसका मुँह तोड़ जवाब मिला  है. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में वहां एकत्र हुए और उन्होंने वाणिज्य दूतावास के सामने भारत के समर्थन में एक शांति रैली निकाली और तिरंगा लहराया. इस घटना का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोग सैन फ्रांसिस्को पहुंचे और भारत के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को तिरंगा लहराया। उन्होंने अलगाववादी सिखों की विनाशकारी गतिविधियों की निंदा की।

इस दौरान कुछ अलगाववादी सिख भी मौजूद थे, जिन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, लेकिन भारत का समर्थन कर रहे भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनसे कहीं अधिक थी। भारतीय-अमेरिकियों ने ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए और अमेरिका के साथ भारत का राष्ट्रध्वज लहराया।

सामुदायिक कार्यकर्ता और आईटी पेशेवर सतीश वाले ने कहा, ‘‘तुच्छ तत्वों द्वारा भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला न सिर्फ भारतीय-अमेरिकी बल्कि पूरे विश्व समुदाय को परेशान करने वाला है। हम भारत के साथ अपनी एकजुटता और अपना ठोस समर्थन प्रदर्शित करना चाहते थे।’’

मेरिकी समुदाय के सदस्यों ने अलगाववादी सिखों की हिंसक गतिविधियों की निंदा की।

इस रैली के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस दौरान कुछ अलगाववादी सिख भी मौजूद थे, जिन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, लेकिन भारत का समर्थन कर रहे भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनसे कहीं अधिक थी। भारतीय-अमेरिकियों ने ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए और अमेरिका के साथ भारत का राष्ट्रध्वज लहराया।

फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’’ के सदस्य जिनमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई शामिल थे सभी ने खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा की गई तोड़फोड़ के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता दिखाई

 



24 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में ढूंढा जा रहा है खलिस्तानी अमृतपाल सिंह

Posted : 24 MARCH  2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस के हाथों से फिसला कट्टर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब दिल्ली में छुपा है, ऐसा बताया कि वह आज कथित तौर पर साधु के भेष में एक बस टर्मिनल पर उतर गया. दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें आज सुबह से ही कश्मीरी गेट स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर मौजूद हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.

अमृतपाल सिंह आखिरी बार हरियाणा में देखा गया था. उसे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पहचाना गया. वह सोमवार को एक महिला के घर से निकलते हुए देखा गया था. पुलिस से बचकर भागने के दौरान उक्त महिला ने उसे आश्रय दिया था. फुटेज में भगोड़ा अमृतपाल अपना चेहरा छिपाने के लिए छाता लिए हुए दिखाई दिया. अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने घर में शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में जनता की मदद लेने के लिए अलगाववादी की सात तस्वीरें जारी की हैं. इनमें से कुछ में वह पगड़ी नहीं पहने है.



23 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

1.40 लाख की रकम ऑटो में भूल गया था, हवलदार ने ढूंढ निकाला ऑटो वाला

Posted : 23 MARCH  2023, 7:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने सक्रियता दिखाते हुए एक शख्स की खोए हुई 1.40 लाख की रकम बरामद करके उसे सौंप दी. 22 मार्च को सुधीर नाम का शख्स नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर अपने घर पहुंचा मगर रकम से भरा बैग ऑटो में भूल गया. जब बैग नही मिला तो भागा हुआ पहाड़ गंज थाने की पुलिस के पास आया. हवलदार निर्देश मान ने बड़ी ही समझदारी दिखाते हुए इस शख्स की खोई हुई रकम ढूंढ कर उसके हवाले कर दी.

इस खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने ने इंसानियत की दी मिसाल

मृतक सिपाही संजय की पत्नी रेखा को सहायता राशि सौंपते हुए ACP प्रशांत चौधरी और थाना प्रभारी
Posted : 23 MARCH  2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : उत्तरी जिला, दिल्ली में पुलिस की दरियादिली की मिसाल देखने को मिली है. थाना सराय रोहिल्ला में एक महीने पहले संजय नाम के सिपाही की बीमारी से मौत हो गई थी. इस सिपाही की मौत थाने की बैरक मैं हुई थी. एसीपी सराय रोहिल्ला और थाना एसएचओ ने पहल करते हुए थाने के पुलिस स्टाफ से मिलकर 2 लाख 25 हजार रुपए की सहायता इकठ्ठी करके दिवंगत सिपाही की पत्नी रेखा को सौंपी. सिपाही संजय के परिवार के लिए अधिकारियों और पुलिस के कर्मचारियों ने जो जज्बा दिखाया है वह पुलिस फोर्स के लिए एक मिसाल है.



22 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

एंटी करप्शन ब्रांच के छापे में दिल्ली परिवहन विभाग का इंस्पेक्टर सहित तीन लोग गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा गिरफ्तार एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर सहित 3 कर्मचारी
Posted : 22 MARCH  2023, 8:40 PM

नई दिल्ली : एंटी करप्शन ब्रांच ने दिल्ली परिवहन विभाग की द्वारका पिट में छापामार मारकर एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर सहित 3 कर्मियों को रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह लोग कोर्ट के आदेश के बाद भी शिकायतकर्ता के वाहन को छोड़ने की ऐवज में 3000 रुपए रिश्वत के मांग रहे थे. एंटी करप्शन ब्रांच के एसीपी जरनैल सिंह ने इस रैकेट के चारों लोगों को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा है. इंस्पेक्टर के साथ एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट का सिपाही और एक सिविल डिफेंस का वॉलियेंटर भी गिरफ्तार हुए हैं. बहुत लंबे समय से ये सभी मिलकर रिश्वतखोरी के खेल को अंजाम दे रहे थे.



21 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली, एनसीआर समेत धरती छः राज्यों की धरती भूकंप से कांपी, पड़ोसी देशों में भी झटके लगे

Posted : 21 MARCH  2023, 10:40 PM

नई दिल्ली : Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR समेत देश के कई अलग अलग हिस्सों में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात करीब सवा 10 बजे भूकंप के झटके करीब 30 सेकेंड तक महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान से 90 किमी दूर कालाफगन में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई. भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक, भारत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

यूएस ज्योग्राफिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में था. इसकी गहराई 187 किलोमीटर (116 मील) थी. अफगानिस्तान अक्सर भूकंपों से प्रभावित होता है. खासकर हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. ये इलाका यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है. इसका यहां आए भूकंप का असर भारत और इसके पड़ोसी देशों में भी पड़ता है.

भूकंप के झटकों को लोगों ने जब महसूस किया तो दिल्ली एनसीआर की मल्टी स्टोरी सोसाइटी के लोग दहशत के चलते घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप के झटकों को महसूस करते ही लोग बिल्डिंगों से बाहर आ गए

अफगानिस्तान में पिछले साल 22 जून को पक्तिका प्रांत में भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी. इस भूकंप में 1000 से अधिक लोग मारे गए, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए थे. ये अफगानिस्तान में लगभग एक चौथाई सदी का सबसे घातक भूकंप माना जाता है.

WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 4 विकेट से शिकस्त दी

Posted : 21 MARCH  2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : WPL 2023, RCB VS MI : मुंबई इंडियन्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) टी20 मुकाबले में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चार विकेट से शिकस्त दी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 125 रन बनाये. मुंबई की टीम ने 16.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन का योगदान दिया.

भगोड़ा खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह भेष बदल कर बाइक से फरार

Posted : 21 MARCH  2023, 8:00 PM

नई दिल्ली : खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को पकड़ने के प्रयास जारी है. अमृतपाल एक गाड़ी से उतर कर अपने कपड़े बदल कर एक बाइक पर बैठकर भागता दिखाई दिया है. जिन्होंने उसकी भागने में मदद की है पुलिस उन लोगों का भी पता लगा रही है. जानकारी के अनुसार अमृतपाल अपनी मर्सिडीज़ कार से जालंधर के शाहकोट में उतरा और शाहकोट में वो अपने एक सहयोगी की Breeza कार में सवार हुआ. Breeza car में ही अमृतपाल ने कपड़े बदले. उसने अपना चोला उतारा और पैंट शर्ट पहन वहां से दो मोटरसाइकिलों में अपने तीन सहयोगियों के साथ भाग गया.

अमृतपाल सिंह की फरारी पर पंजाब हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को तल्ख लहजे में फटकार लगाई है कोर्ट ने कहा है कि “80000 पुलिस फोर्स के बीच एक अकेला अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया.”



20 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

भगोड़ा खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, ड्राइवर और चाचा ने किया आत्मसमर्पण

Posted : 20 MARCH  2023, 2:00 PM

नई दिल्ली : चंडीगढ़ : कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान के समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के ड्राइवर और उसके चाचा ने पंजाब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. जानकारी के अनुसार, ड्राइवर हरप्रीत और चाचा हरजीत सिंह ने मेहतपुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. अमृतपाल के हरजीत सिंह सलाहकार थे. शनिवार को अमृतपाल के ट्रेवल कोड पर हरजीत मर्सिडीज कार चला रहा था, वह भी फरार चल रहा था. हरजीत का कहना है कि जब पंजाब पुलिस ने उनका पीछा किया तो वह और अमृतपाल अलग हो गए थे.

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं. सुरक्षा कर्मियों ने राज्य के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च किया और प्रशासन ने मोबाइट इंटरनेट व एसएमएस सेवा पर लगी रोक सोमवार दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी.

पुलिस ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार अमृतपाल के कथित सलाहकार और वित्त प्रदान करने वाले दलजीत सिंह कलसी और तीन अन्य को पंजाब से विशेष विमान के जरिये रविवार को असम ले जाया गया, जहां उन्हें डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में रखा जाएगा.



19 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में पॉलिथीन बैग के अंदर टुकड़ों में मिली महिला की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Posted : 19 MARCH  2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के सराय काले खां इलाके में इलाके में एक महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली. फिलहाल लाश की पहचान नहीं हो सकी. हत्या करने के बाद लाश के कई टुकड़े किए गए. जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया. लेकिन जब बदबू आने लगी तभी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. जानकारी के मुताबिक लाश सराय काले खां बस स्टैंड के पास से मिली.

सन लाइट कॉलोनी थाने की पुलिस को शनिवार दोपरह करीब 12 बजे जानकारी मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलीथिन को खोला तो उसमे महिला के शरीर के कई टुकड़े मिले. सफेद कलर की पॉलीथिन में लेडी की खोपड़ी, एक हिप्स का हिस्सा, बाजू का हिस्सा और एक हाथ का पंजा मिला है. अभी तक पुलिस, लाश की पहचान नहीं कर पाई है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की

♦अयोध्या में श्रीराम मंदिर  निर्माण तय समय से पहले होने की संभावना

Posted : 19 MARCH  2023, 10:00 AM

नई दिल्ली : अयोध्या : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है.  भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले  दिसंबर की बजाय सितंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा.

भगवान राम के मंदिर का गर्भगृह अष्टकोणीय होगा और मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है. मंदिर के पहले चरण का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. अब मंदिर में केवल 167 खंभे लगाने बाकी हैं, जल्दी ही गर्भगृह की बीम लगाने का काम शुरू हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश हड़ताल कर रहे बिजली विभाग के 1,332 संविदा कर्मियों को सरकार ने किया बर्खास्त

Posted : 19 MARCH  2023, 9 :00 AM

नई दिल्ली : लखनऊ/बलिया  : उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग ने कर्मचारियों की हड़ताल के बीच संविदा पर काम करने वाले विभाग के 1,332 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. वहीं आंदोलनरत नेताओं ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि अगर विभाग से किसी को नौकरी से निकाला या गिरफ्तार किया जाता है तो 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी. गौरतलब है कि राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने दिन में चेतावनी दी थी कि अगर संविदा कर्मी शाम छह बजे तक काम पर नहीं लौटे तो उन्हें आज ही बर्खास्त कर दिया जाएगा.

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह चेतावनी दी गई है कि यदि शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलनरत बिजली कर्मियों को गिरफ्तार किया गया या बिजली कर्मियों की बर्खास्तगी की गई तो ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता और निविदा/संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और पूरे प्रदेश में सामूहिक जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ होगा.

 



18 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के 78 समर्थक हिरासत में लिया

Posted : 17 MARCH  2023, 6 :00 PM

नई दिल्ली : पंजाब : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी और “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 78 समर्थकों को हिरासत में ले लिया है. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 6 सहयोगियों को पंजाब पुलिस ने हिरासत में पहले ले लिया है. आज अमृतपाल को आठ जिलों की पुलिस ने घेर रखा था. जालंधर के शाहकोट के गांव महेतपुर के पास अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी. पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की पहले से सूचना थी. इसीलिए पहले से ही मोगा पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सारे रोड बंद करके बड़ा नाकाबंदी लगा रखी थी. इसके बावजूद अमृत पाल सिंह कार ड्राइवर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर के लिंक रोड पर ले गया और इसके बाद अमृतपाल सिंह का कहीं पता नहीं चला. हालांकि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कार का पीछा भी किया इसके बावजूद भी वह हाथ नहीं आया. प्रशासन ने अफवाहों को रोक लगाने के लिए एहतियात बरतते हुए पंजाब के कई इलाकों में कल रात में 12 बजे से ही इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था. सूत्रों का कहना है कि जी-20 के कारण सरकार ने अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई करने का इंतजार किया.

खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं. जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं. अपने एक करीबी की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर अजनाला थाने पर हमला कर दिया था. इस केस में उस पर कार्रवाई नहीं होने के पर पंजाब पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी.

अपने प्रमुख सहयोगी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करके अमृतपाल सिंह ने अपने कार्यकर्ता को पुलिस से छुड़ा लिया था. अक्सर वैध और अवैध हथियारों से लैस समर्थकों द्वारा घिरे रहने वाला कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब में कुछ अरसे से सक्रिय है. अमृतपाल सिंह “वारिस पंजाब दे” का प्रमुख है. यह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा शुरू किया गया एक कट्टरपंथी संगठन है. सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.

अमृतपाल सिंह ने अजनाला मामले पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके सहयोगी लवप्रीत सिंह उर्फ ​​तूफान सिंह के खिलाफ “झूठा मामला” दर्ज किया था, इसलिए वह और सैकड़ों “वारिस पंजाब दे” समर्थक अमृतसर के अजनाला में पुलिस से मिलने गए थे. वहां लवप्रीत सिंह को रखा गया था. लवप्रीत सिंह के खिलाफ एक झूठी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी. पुलिस ने लाठीचार्ज करने से पहले हमारे वाहनों को रोक दिया.” उसने कहा था कि, “अगर पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज नहीं किया होता तो हिंसा नहीं होती.”

अमृतपाल सिंह पर आरोपों लग रहे थे  कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसने सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का इस्तेमाल किया. अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक भिंडरावाला का अनुसरण कर रहा था और अपने आपको भिंडरावाला का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था. इसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. आज इसको भटिंडा जिले में कई जलूसों में हिस्सा लेना था. यह भीड़ में अपने भाषण में देश और कई जाति और धर्म के खिलाफ भाषण देकर खालिस्तानी मकसद को पूरा करता था. यह खासकर पंजाब के युवकों के बीच भारत के खिलाफ भड़काऊ बातें करके देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बनता जा रहा था.

 



17 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

भारत ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा

Posted : 17 MARCH  2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : India vs Australia  1st ODI: भारत ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया.भारत की ओर से केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. राहुल के अलावा जडेजा ने भी शानदार बल्लेबाजी कर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने का काम किया. राहुल 75 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं जडेजा ने 45 रनों की पारी खेली. एक समय भारत के 5 विकेट 83 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद राहुल और जडेजा ने संभल कर बैटिंग की और भारत को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क को 3 विकेट मिले तो वहीं स्टोइनिस को 2 विकेट मिला. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 35.4 ओवर में 188 रन पर समेट दिया.

भारत की ओर की मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट लिये. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श से सबसे ज्यादा 81 रन बनाये

मनीष सिसौदिया का सरकारी बंगला खाली करवाया गया

Posted : 17 MARCH  2023, 7:30 PM

नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक पखवाड़े बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बंगला आतिशी को आवंटित कर दिया गया है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. लोक निर्माण विभाग की ओर से 14 मार्च को जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार आतिशी को पत्र जारी होने के आठ दिन के अंदर इसे अपनी स्वीकृति देने को कहा गया है.

सिसोदिया मथुरा रोड पर एबी-17 बंगले में रहते थे, जिसमें पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहा करती थीं. आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद वर्ष 2015 में यह बंगला सिसोदिया को आवंटित किया गया था. एक अधिकारी ने कहा, “यह नियमित परंपरा रही है. सिसोदिया इस्तीफा दे चुके हैं, इसलिए यह बंगला आतिशी को आवंटित किया जाएगा.”

शाहदरा जिला : गीता कालोनी फ्लाई ओवर के नीचे मिली विदेशी की सडी हुई लाश

विदेशी नागरिक के शव का निरीक्षण करते जिले के डीसीपी और पुलिस स्टाफ
Posted : 17 MARCH  2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : शाहदरा डिस्टिक के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत एक विदेशी व्यक्ति का लावारिस शव मिला है. व्यक्ति मॉरीशस देश का है और नई दिल्ली के चाणक्य पुरी इलाके से गुमशुदा था. पुलिस को इसके पास से उसका पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट भी मिला. व्यक्ति पहले मॉरीशस से मुंबई आया था मुंबई के बाद दिल्ली शाहदरा. इस मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह आई है कि शव के पास हनुमान मंदिर का प्रशाद भी मिला है. इस प्रशाद को पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस को इस मामले में जहर खुरानी का भी अंदेशा है.

कश्मीरी गेट दुकान में लगी आग से मार्किट में दहशत

Posted : 17 MARCH  2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : आज दोपहर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के कश्मीरी गेट चाबी गंज की एक दुकान में आग लग गई. आग लकड़ी की एक दुकान में लगी थी. आग तेजी से फैलती जा रही थी जिसके चलते आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया.
कुल 4 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया. इस आग में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है



16 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन, गुलाबी बाग में डकैती की लाइव सीसीटीवी

Posted : 16 MARCH  2023, 5:40 PM

नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली के प्रताप नगर, गुलाबी मेट्रो स्टेशन के पास एक सनसनीखेज सीसी टीवी के वीडियो ने दिल्ली में जुर्म की तस्वीर सामने लाकर खड़ी कर दी है.
कल बुधवार राजकुमार (55) नाम के शख्स को प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन पर दो व्यक्तियों द्वारा पीछे से गला दबा कर उनका मोबाइल फोन लूट लिया गया. यह सारा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. बदमाशों ने पीछे से आकर उसके गले में चॉक लगाकर गिरा दिया और मोबाइल लूटकर ले गए.
गुलाबी बाग पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अंकुर और उसके दूसरे साथी पकड़ लिया गया है.  अंकुर पर थाने गुलाबी बाग, सराय रोहिल्ला, मोती नगर और करोल बाग में डकैती, झपटमारी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं.

जासूसी मामले में CBI ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज किया केस, FIR में अन्य 5 लोगों के नाम भी शामिल

Posted : 16 MARCH  2023, 5:30 PM

नई दिल्ली : (Manish sisodia FBU Scam) सिसोदिया के अलावा जिन 5 अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें तत्कालीन विजिलेंस सेक्रेटरी सुकेश कुमार जैन, रिटायर्ड डीआईजी, सीआईएसएफ एंड स्पेशल एडवाइजर टू सीएम एंड जॉइंट डायरेक्टर फीडबैक यूनिट, रिटायर्ड जॉइंट डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप कुमार पुंज (डिप्टी डायरेक्टर FBU), रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट CISF सतीश खेत्रपाल (फीड बैक अफसर), गोपाल मोहन (दिल्ली सीएम के एडवाइजर) और एक अन्य नाम शामिल हैं।

 



15 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में एक बहू पर ससुर का सरेआम अत्याचार

Posted : 15 MARCH  2023, 2:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रेम नगर में पुत्र वधू के सिर में कई इण्टे मारने का CCTV फुटेज सामने आया. यह घटना मंगलवार की है, प्रेम नगर में एक ससुर का अत्याचार सामने आया.

प्रेम नगर की गली में सरेआम अपनी पुत्रवधू के सिर में कई बार एक ईंट का वार किया जिससे पुत्र वधू का सिर फट गया. घायल पुत्रवधु को अस्पताल में भर्ती  करवाया गया जिसके सिर में 17 टांके आए.  बुधवार को पुत्र वधू के पिता ने फरीदाबाद से आकर प्रेमनगर पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई.



14 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में महिला जज डकैती का मामला सुलझा, दो गिरफ्तार

Posted : 14 MARCH  2023, 1:00 PM

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक महिला जज के साथ लूट की वारदात हो गई.  गुलाबी बाग फ्लैट्स में रहने वाली रचना तिवारी महिला जज ने आरोप लगाया मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों ने लूट लिया।  उसके पास एक थैला था जिसमें करीब आठ हजार रुपये, कुछ दस्तावेज और एटीएम कार्ड था.  लुटेरों ने उसे धक्का दिया, जिससे सिर में चोट आई.
तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से थाना गुलाबी बाग की टीम ने दो आरोपी व्यक्तियों दिलशाद और राहुल को पकड़ा है. आरोपी दिलशाद पर 10 अपराध के मामले पहले से ही दर्ज हैं.



13 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

यूपी के फ़तेहपुर जिले में मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंग रेप 

Posted : 13 MARCH  2023, 11:00 PM

नई दिल्ली : फतेहपुर : यूपी के फ़तेहपुर जिले में मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 6 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है.  गौरतलब है कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में सोभन सरकार का मेला लगा हुआ है जो पांच दिनों तक चलता है. जहां हुसेनगंज के एक गांव से 7 सहेलियां मेला देखने गई जहां मेला देखते समय दो किशोरी को 6 युवक ने अपहरण कर खेत में बारी बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं उनकी पांच अन्य सहेलियों को भी युवकों ने पकड़ना चाहा लेकिन एक किशोरी भागकर चीख पुकार करने लगी.

लड़कियों की आ्रवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने अन्य लड़कियों को युवकों से बचा लिया. और 6 आरोपियों को पकड़ लिया.  मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बेंगलुरु में चार मंजिला इमारत से गिरकर एयर होस्टेस की संदिग्ध हालात में मौत

Posted : 13 MARCH  2023, 10:50 PM

नई दिल्ली : शनिवार को बेंगलुरू में एक चार मंजिला इमारत से गिरकर एक एयर होस्टेस की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने एयर होस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड आदेश कुमार को हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया है. मृतक एयर होस्टेस की पहचान 28 वर्षीय अर्चना धीमान के रूप में की गई है.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अर्चना कुछ दिन पहले ही दुबई से बेंगलुरू आई थी और आदेश नाम के युवक के साथ कोरोमनगाला इलाके में एक फ्लैट लेकर रह रही थी. अर्चना और आदेश की मुलाकात एक कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी. इसके बाद से ही दोनों लीविन में साथ रह रहे थे. लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था.

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लगातार लड़ाई होती थी. जिस दिन ये घटना हुई उससे पहले उन्होंने रात में बैठकर एक साथ शराब पी थी. अर्चना के ब्वॉयफ्रेंड आदेश ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद ही अर्चना का पैर स्लिप हुआ और वो बॉलकनी से नीचे गिर गई. बाद में उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना को लेकर पुलिस ने एक हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल अर्चना के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.



12 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

सतीश कौशिक केस : विकास मालू की पत्नी ने खोले कई सनसनीखेज राज

Posted : 12 MARCH  2023, 6:50 PM

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में विकास मालू की दूसरी पत्नी दिल्ली पुलिस को बताए नए राज. जिस फार्म हाउस में सतीश कौशिक की मौत हुई उसके मालिक विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत पत्र में कई राज खोले है.  विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि 23 अगस्त 2022 में दुबई में विकास मालू ने पार्टी की थी जिसमें सतीश कौशिक मौजूद थे. उस पार्टी में दाऊद इब्राहिम का बेटा अनस भी मौजूद था. विकास मालू की पत्नी का दावा है की इसी पार्टी से पहले सतीश कौशिक विकास मालू के घर गए थे और 15 करोड़ रुपये को लेकर बहस हुई थी. विकास मालू ने भारत आकर रकम वापिस देने की बात कही थी.

इस महिला ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिख कर बताया की  विकास मालू ने बताया था कि उसने सतीश कौशिक से इन्वेस्टमेंट के लिए 15 करोड़ लिए थे. कोविड महामारी।के दौरान घाटा हो गया और अब सतीश अपनी रकम मांग रहा है. मालू की पत्नी एक राज और खोला उसने बताया कि विकास मालू सतीश कौशिक को मारने की प्लानिंग कर रहा था. उसने कहा था की “इस ठरकी को रशियन लडकी पेश करके ब्ल्यू पिल्स की ओवर डोज देकर निपटा दूंगा.”  सतीश ने जो रकम दी थी वो कैश के रूप में दी थी जिसका केवल हांथ से लिखा हुआ नोट था, उसका कोई कानूनी एग्रीमेंट नही था इसी के चलते विकास ने 15 करोड़ की रकम देने से इंकार कर दिया था.

जानकारी के अनुसार शिकायत करने वाली महिला का अपने पति से डिस्प्यूट चल रहा है और इसने अपने पति के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था.

पुलिस को अस्पताल से मिली थी मौत की जानकारी

सतीश कौशिक को अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. फोर्टिस अस्‍पताल में अंदर जाने से पहले ही सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया था. तब अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई. क्योंकि ये दिल्ली से गए थे, तो दिल्ली पुलिस ने तय किया कि इनका पोस्टमॉर्टम दिल्ली के हरिनगर के दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर गए पुलिस उनसे संपर्क में है. पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है.

विकास मल्लू ने शेयर किया था होली पार्टी का वीडियो

 

अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद विकास मल्लू ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें सतीश कौशिक जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. विकास मल्लू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं चुप्पी तोड़ना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि एक ट्रैजडी  हमेशा अचानक होती है और इसे रोकने की शक्ति किसी के पास नहीं है. इसके साथ मैं मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे सबकी भावनाओं का सम्मान करें. आने वाले हमारे सभी खास मौकों पर सतीश जी की कमी हमेशा खलेगी.”

पीएम मोदी ने बोला राहुल गांधी पर हमला

Posted : 12 MARCH  2023, 6:50 PM

नई दिल्ली : कर्नाटक : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन के प्लेटफॉर्म के उद्घाटन के मौके पर बगैर नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि कुछ लोग तो भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में सवाल उठाते हैं.  पीएम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं. दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती.  प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के मामले में आज एक और Milestone को छू लिया है. अब सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है.  ये विस्तार है उस सोच का, जिसमें हम इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हैं.



11 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

मुंबई-आगरा हाई वे पर तीन कंटेनर भिड़े, दो की मौत

Posted : 11 MARCH  2023, 5:50 PM

नई दिल्ली भोपाल : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. हादसा मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कंटेनरों के आपस में भिड़ने से हुआ है. कंटेनर के ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना घटी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में अभी तक दो लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस के अनुसार जिन लोगों की मौत हुई है वो कंटेनर में भिड़ंत के बाद लगी आग की वजह से उसमे फंस गए थे. इन दोनों लोगों की जलने से मौत हो गई है. पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान में जुटी है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी ईडी के सामने पेश हुई

Posted : 11 MARCH  2023, 3:30 PM

नई दिल्ली : हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता शनिवार को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने के कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्रपिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी कथित शराब घोटाले में पहली बार के कविता से पूछताछ कर रहा है. ईडी ने सीबीआई की FIR का संज्ञान लेने के बाद पिछले अगस्त में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. के कविता को साउथ लीकर लॉबी का हिस्सा माना जाता है.

दिल्ली में बिजली सब्सिडी को सीमित करने के मामले को दिल्ली सरकार ने डाला ठंडे बस्ते में

Posted : 11 MARCH  2023, 3:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के सब्सिडी के मामले में उपराज्य पाल विजय सक्सेना गंभीर हैं. दरअसल, वह दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग की सलाह नहीं मानने पर निर्देश दिए हैं. दरअसल, 2020 DERC ने 1-5 किलोवाट बिजली कनेक्शन वालों को सब्सिडी की सलाह दी थी. इससे दिल्ली सरकार को 316 करोड़ रुपए की बचत हो सकती थी. मुख्य सचिव ने इस पर एक जांच रिपोर्ट LG और सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंपी थी. अब LG ने निर्देश दिया है कि 15 दिन में DERC(Delhi Electricity Regulatory Commission) की सलाह पर दिल्ली सरकार फ़ैसला करे. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा कि LG ने एक बार फिर संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया है. LG को BJP के राजनीतिक प्रतिनिधि की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए.



10 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव पर ईडी की छापेमारी की मार 

प्रतीकात्मक फोटो
Posted : 10 MARCH  2023, 10 : 50 PM

नई दिल्ली : पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की गई. आज ईडी ने तक़रीबन 25 ठिकानों पर छापामारी की है. जिन लोगों के परिसरों पर छापा मारा गया है, उनमें लालू प्रसाद यादव की बेटियां रोहिणी और हेमा के अलावा उनके छोटे बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ससुराल वाले भी शामिल हैं. पटना में आरजेडी के एक पूर्व विधायक अबू दोजाना के हारून नगर आवास और एसपी वर्मा रोड आवास पर छापे मारे गए.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Posted : 10 MARCH  2023, 7:50 PM

नई दिल्ली : पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की गई. आज ईडी ने तक़रीबन 25 ठिकानों पर छापामारी की है जिन लोगों के परिसरों पर छापा मारा गया है, उनमें लालू प्रसाद यादव की बेटियां रोहिणी और हेमा के अलावा उनके छोटे बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ससुराल वाले भी शामिल हैं. पटना में आरजेडी के एक पूर्व विधायक अबू दोजाना के हारून नगर आवास और एसपी वर्मा रोड आवास पर छापे मारे गए.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री, श्री एंथोनी अल्बनीस ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की
Posted : 10 MARCH  2023, 5 : 50 PM

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, महामहिम श्री एंथनी अल्बानीस ने आज राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.

प्रधानमंत्री अल्बानीस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत ही मैत्रीपूर्ण हैं. दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और अधिक गति प्रदान करेगी.

राष्ट्रपति ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और गहरे होते संस्थागत संबंधों पर खुशी जताई उन्होंने कहा कि दोनों देशों को महत्वपूर्ण खनिजों, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर कूटनीति और नवाचार के उभरते क्षेत्रों में अपना व्यावहारिक सहयोग जारी रखना चाहिए.

राष्ट्रपति ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को मेहनतकश और शांतिप्रिय होने के साथ उद्यमशीलता कौशल के रुप में जाना जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को एक सुरक्षित, भय-रहित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी.

मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में 7 दिनों के लिए ED हिरासत में भेजा गया 

Posted : 10 MARCH  2023, 5 : 30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनीष सिसोदिया को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया और आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 7 दिन की ईडी रिमांड में भेजा है. इसमें सीबीआई की गिरफ्तार के खिलाफ मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ED Custody) की जमानत याचिका पर अब 21 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी. व

प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी दलील में बताया कि वैसे तो शराब नीति का यह फैसला ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का बताया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि एक आदमी के अलावा इसकी जानकारी किसी और को थी ही नहीं दी गई थी. ईडी ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए बताया कि पूरे सिंडीकेट को विजय नायर नेतृत्व कर रहा था. विजय नायर से ही के कविता ने मुलाकात की थी. इस संबंध में ईडी ने के कविता और विजय नायर के वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट पेश किया है.

कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पक्ष एडवोकेट जोहेब हुसैन ने रखा. उन्होंने दावा किया कि शराब नीति तैयार करने के पीछे साजिश थी. इसके नियम बदलकर कुछ खास लोगों को 6% की जगह 12% लाभ पहुंचाया गया. सिसोदिया ने इससे जुड़े डिजिटल सबूत भी मिटा दिए, इसके लिए करीब 14 मोबाइल फोन तोड़ डाले गए.  ईडी ने शराब नीति केस में 7 और लोगों को नोटिस भेजा है ताकि उन्हें सिसोदिया के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके.

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति केस में सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. 7 दिनों की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. बाद में कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च कर तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

केन्या के सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

केन्या के सर्वोच्च न्यायालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात
Posted : 10 MARCH  2023, 4 : 00 PM

नई दिल्ली : केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति माननीया मार्था के. कूमे, ईजीएच के नेतृत्व में केन्या के सर्वोच्च न्यायालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि केन्या एक ऐसा देश है, जिसके साथ भारत के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत को केन्या का विकास भागीदार होने पर गर्व है। भारत केन्या की नई सरकार के साथ उच्च स्तरीय राजनीतिक संवाद की परंपरा को बनाए रखने के लिए उत्सुक है। दोनों देशों को द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि न्यायमूर्ति कूमे, केन्याई सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। राष्ट्रपति ने केन्या में सभी के लिए न्याय को सुलभ बनाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की।



9 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

CBI के बाद अब ED ने किया मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार

Posted : 9 MARCH  2023, 7: 30 PM

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के एक दिन पहले  प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है.  दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले माह सीबीआई ने 8 घंटों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इससे पहले सीबीआई ने दिल्ली में आबकारी नीति घोटाले के मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं. कल।मनीष सिसोदिया की 10 मार्च को सीबीआई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.

गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने आबकारी नीति मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी. कोर्ट की ओर से ईडी को 3 दिन की पूछताछ की इजाजत मिली है.



8 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली के भजनपुरा में तीन मंजिला इमारत गिरी   कोई घायल नहीं

तीन मंजिला इमारत गिरने की लाइव विडियो

Posted : 8 MARCH  2023, 3: 30 PM

नई दिल्ली : आज लगभग 3.05 बजे थाना भजनपुरा के विजय पार्क में एक तीन मजिला मकान अचानक।गिर गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी.  रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी के हताहत होने या चोट लगने की सूचना नहीं है.

नॉर्थ ईस्ट जिला उपायुक्त जॉय टर्की के अनुसार तीन मंजिला इमारत 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाई गई थी. इस इमारत के मालिक आरिफ हैं और इमारत को कुछ समय पहले खाली कर दिया गया था क्योंकि यह पहले से ही असुरक्षित घोषित की गई थी. इमारत को बने करीब 20 साल हो चुके थे.

इसमें सवाल इस बात का है की जब इमारत खतरनाक घोषित की गई थी तो दिल्ली नगर निगम ने इसको तोड़ा क्यों नही ? जिस तरह से इमारत अचानक भरभरा कर गिरी है गनीमत यह रही इसकी चपेट में कोई नही आया. वरना बहुत बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था.



7 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली के रेड लाइट एरिया में फायरिंग दो लोगों को लगी गोली

कोठा नंबर 52 जहां पर फायरिंग हुई

Posted : 7 MARCH  2023, 3: 30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के रेड लाइट एरिया G B Road कोठा नंबर 52 पर अज्ञात लोगों ने चली चलाई गोली. सूत्रों का कहना कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गोलीबारी में एक युवती और एक युवक घायल हैं.  जिन को गोली लगी है वह भी जीबी रोड में ही काम करते हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है



6 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

जेल में मनीष सिसोदिया खेलेंगे होली, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

Posted : 6 MARCH  2023, 4: 30 PM

नई दिल्ली : सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. कोर्ट में पेशी के दौरान आज सीबीआई ने सिसोदिया की रिमांड की मांग नहीं की और उन्हें 20 मार्च के लिए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया, अब उनकी होली जेल में बनेगी.

पिछले बार जब उन्हें पेश किया गया तो उनकी रिमांड बढा़ई गई थी. CBI ने कहा कि हम अभी मनीष सिसोदिया की हिरासत नहीं मांग रहे हैं लेकिन अगले कुछ दिनों में हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत पड़ेगी. हालांकि मनीष सिसोदिया ने फिजिकल पेशी पर ज़ोर दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया.

न्यायिक हिरासत के दौरान मनीष सिसोदिया को जेल में दवाईयां, डायरी, पैन और भागवत गीता रखने की इजाज़त होगी. जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि जेल में कैदियों के लिए विपश्यना की व्यवस्था है. सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को मामले की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने और जांचकर्ताओं के सवालों से बचने के आरोप में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को मनीष सिसोदिया की हिरासत छह मार्च तक बढ़ा दी थी. आप नेता ने अपनी गिरफ्तारी के बाद राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था.

केजरीवाल सरकार पर नियमों को तोड़ने और शराब की दुकान के लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ प्रदान करने का आरोप लगा है. 5 दिन की सीबीआई हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शनिवार को अदालत में पेश किए गए सिसोदिया ने दावा किया कि था वह ‘‘आठ से नौ घंटे तक बैठे रहे और बार-बार एक ही सवाल का जवाब दे रहे हैं.” सिसोदिया ने इसे ‘मानसिक उत्पीड़न’ करार दिया. इस पर, पिछली सुनवाई पर सीबीआई को आरोपी पर ‘थर्ड डिग्री’ का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश देने वाले न्यायाधीश ने जांच एजेंसी से कहा कि ‘‘एक ही सवाल बार-बार न पूछें, यदि आपके पास कुछ नया है, तो उनसे पूछें”



5 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : कमला मार्केट थाने की छत से धोखाधडी के आरोपी ने कूदकर करली आत्महत्या

Posted : 5 MARCH  2023, 9: 30 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्केट थाने मैं धोखाधड़ी के मामले मैं पूछताछ के लिए बुलाए गए एक व्यक्ति ने थाने की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार आनंद वर्मा नाम (45) के व्यक्ति के खिलाफ नौकरी के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज था.

14 लाख की धोखाधडी के मामले की पूछताछ के लिए थाने के हवलदार अजीत सिंह ने आनंद वर्मा को थाने में बुलाया था.पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. इसके बाद यह नजर बचाकर थाने की छत पर चढ़ गया फिर अचानक वह रेलिंग कूदकर छज्जे पर आ गया. नीचे मौजूद पुलिस कर्मियों ने अलार्म बजाकर उसे चेतावनी दी और उसे नीचे आने के लिए कहा. किंतु आनंद वर्मा ने किसी की नहीं सुनी और जमीन पर कूद गया. घायल को तुरंत पीसीआर वैन के माध्यम से LNJP अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसे बचाया नहीं जा सका.

इस संबंध में अधिकारियों द्वारा जांच में अनियमितताएं पाई गई इसके बाद हवलदार अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है. और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

दिल्ली की लाल किला चौकी पुलिस ने किया 40 लाख की चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Posted : 5 MARCH  2023, 7: 30 PM

नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की लाल किला चौकी पुलिस ने 40 लाख की चोरी का मामला सुलझा लिया है. गत 1 मार्च को लाल किले के सामने से 5 बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी के बैग से चैन खोलकर 40 लाख रुपए चुरा लिए थे. पुलिस ने इस मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नबी इलाके से आरोपी अभिषेक और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से चोरी की गई सारी रकम बरामद कर ली है. अभी इनके 3 साथी विकास सागर और बिट्टू फरार हैं जिसके पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है

इंटरनेशनल रेसलर राजस्‍थान पुलिस की सब-इंस्‍पेक्‍टर नैना कंवल को निलंबित किया गया

Posted : 5 MARCH  2023, 6: 30 PM

नई दिल्ली : जयपुर: राजस्‍थान पुलिस की सब-इंस्‍पेक्‍टर नैना कंवल को निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर आईजी इंटेलिजेंस की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. अपहरण के एक मामले में दिल्‍ली पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी के बाद नैना कंवल पर यह गाज गिरी है.
राजस्थान पुलिस के एडीजी इंटेलिजेंस एस सेंगत्थिर ने बताया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक (Trainee SI) नैना कंवल कैम्प पांचवी बटालियन आरएसी में तैनात हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है. जांच के चलते नैना को निलंबित किया गया है.
निलंबन काल के दौरान उनकी पदस्थापन मुख्यालय सीआईडी विशेष शाखा में रखी गई है. निलंबित एसआई नैना कंवल हरियाणा केसरी हैं और इंटरनेशनल रेसलर हैं, जो साल 2022 में खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर बनी थीं.
दरअसल, गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में फरार सुमित नांदल की तलाश में रोहतक में SI नैना कंवल के फ्लैट पर दबिश दी थी. दिल्ली पुलिस को दबिश के दौरान सब-इंस्पेक्टर नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की 2 पिस्टलें मिलीं.
हालांकि, पुलिस को देखते ही एसआई नैना ने दोनों पिस्टलें फ्लैट की खिड़की से नीचे फेंक दी थीं. बाद में पुलिस ने दोनों पिस्टल को जब्त कर अवैध हथियार रखने के चलते सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में SI नैना के खिलाफ FIR दर्ज कर नैना को गिरफ्तार कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने अडाणी समूह का जताया ऑस्ट्रेलिया में निवेश के आभार

Posted : 5 MARCH  2023, 8:20 PM

नई दिल्‍ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट (Tony Abbott) ने अमेरिका स्थित शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सिर्फ   आरोप करार दिया हैं. एबॉट ने निजी चैनल में एक इंटरव्‍यू में आज कहा, “आरोप लगाना बेहद आसान है. केवल इसलिए कि कुछ आरोप लगाए गए हैं, यह सच नहीं हो जाता है. सामान्य कानून के इस सिद्धांत पर मुझे विश्‍वास है कि आप दोषी साबित होने तक निर्दोष हैं. ” अपने देश में अडानी ग्रुप के अरबों डॉलर के निवेश का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा, “अगर इसमें (आरोपों में) कुछ भी है, तो मुझे विश्‍वास है कि नियामक इस पर गौर करेंगे. जहां तक ​​​​मेरी बात है, ऑस्ट्रेलिया में अडानी समूह ने जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं.”

ऑस्ट्रेलिया में अडाणी समूह द्वारा निवेश से नौकरियां के सृजन के लिए उन्होंने अडानी ग्रुप को श्रेय दिया. एबॉट ने ऑस्ट्रेलियाई कोयले की मदद से भारत में लाखों लोगों को 24×7 बिजली सुनिश्चित करने के नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों पर भी ध्‍यान दिलाया जिसे अडाणी ग्रुप ने बिना किसी शुल्क का भुगतान किए आयात किया है.  अडाणी कोल अब देश के विद्युतीकरण में मदद के लिए भारत आ रहा है क्योंकि आप 24×7 (चौबीसों घंटे, सातों दिन) बिजली के बिना आधुनिक जीवन नहीं जी सकते. हमारी सरकार की ओर से पिछले वर्ष के अंत में किए गए इस करार की बदौलत आस्‍ट्रेलियाई कोयला, अडाणी माइनिंग के जरिये यह मदद उपलब्‍ध करा रहा है. “

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “राहुल गांधी के दिमाग में पेगासस है”. 

Posted : 5 MARCH  2023, 8: 30 PM

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंदन के कैम्ब्रिज में दिए राहुल गांधी के बयान पर हमला बोला है. इज़राइली स्पाईवेयर पेगासस के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कहे बयान की आलोचना में मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि पेगासस फोन में नहीं है, बल्कि यह राहुल गांधी के दिमाग में है. मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”पेगासस कांग्रेस के डीएनए में प्रवेश कर गया है, मुझे उनकी (राहुल गांधी) बुद्धि पर तरस आता है. वह विदेशों में जाते हैं और देश के खिलाफ बयान देते हैं. विदेशी दूतावासों में जाकर भारत विरोधी बातें करते हैं. विदेशों में भारत को बदनाम करना कांग्रेस का नया एजेंडा है.” विदेशों में देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है, इसके लिए देश और जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी

होली से पूर्व देश में बारिश की संभावना मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Posted : 5 MARCH  2023, 8:10 PM

नई दिल्ली :  मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि होली से पहले राजस्थान और पश्चिमी तथा मध्य भारत के बड़े हिस्से में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जतायी है. देश भर में सात और आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण शनिवार से लेकर बुधवार तक गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को छिटपुट बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है. इसने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4-8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली के सरकारी स्कूल के टीचर्स जाएंगे ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड

Posted : 5 MARCH  2023, 7: 30 PM

नई दिल्‍ली : दिल्ली के सरकारी स्कूल के टीचर्स को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेजने का मामला काफी समय से राज्‍य सरकार और उपराज्यपाल के बीच तकरार का विषय बना हुआ था. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पहले इस मसले को मंजूरी नहीं दी थी. अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के टीचर्स को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही उपराज्‍यपाल ने ट्रेनिंग के लिए जाने वाले प्राइमरी इंचार्ज की संख्या भी 52 से बढ़ाकर 87 कर दी है. उपराज्यपाल के मुताबिक, 29 प्रशासनिक जोन हैं और हर जोन से 3 प्राइमरी इंचार्ज फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए जा सकेंगे.



4 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

दिल्ली से कालेज टूर पर गई छात्राओं की बस का हिमाचल में एक्सीडेंट

Posted : 4 MARCH  2023, 10: 00 PM

नई दिल्ली : बिलासपुर हिमाचल में कमला नेहरू कॉलेज के ऑफिशल टूर की बस का एक्सीडेंट हुआ  40 छात्राएं घायल. अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है

देश में खांसी, बुखार के केस बढ़े, कोविड जैसे लक्षण, मगर खतरनाक नहीं

Posted : 4 MARCH  2023, 6: 00 PM

नई दिल्‍ली : भारत के कई हिस्सों में पिछले दो महीनों में लंबी बीमारी और लंबे समय तक खांसी के साथ Influenza के मामलों की संख्‍या में वृद्धि देखने में आई है. देश में तेज बुखार और खांसी का मौजूदा प्रकोप इन्फ्लूएंजा ए के एच3एन2 वायरस (H3N2 Virus) के कारण है। आईसीएमआर के अनुसार, H3N2 अन्य वायरस की तुलना में ज्यादा प्रभावी है।

पूरे देश में बुखार और फ्लू के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि यह Influenza A subtype H3N2 virus के कारण होता है. आमतौर पर इसके लक्षणों में बुखार के साथ लगातार खांसी शामिल है. हाल के मामलों में, बहुत सारे पेशेंट्स ने लंबे समय तक ऐसे लक्षणों की शिकायत की है. उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशभर में खांसी, जुकाम और जी मचलाने के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग के खिलाफ सलाह दी है.

H3N2 के लक्षण

ICMR के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती H3N2 वाले मरीजों में 92% मरीजों में बुखार, 86% को खांसी, 27% को सांस फूलना, 16% को घरघराहट की समस्या थी। इसके अतिरिक्त, ICMR निगरानी में पाया गया कि ऐसे 16% रोगियों को निमोनिया था और 6% को दौरे पड़ते थे। आईसीएमआर के अनुसार,’H3N2 वायरस से पीड़ित गंभीर पेशंट्स में से लगभग 10% रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और 7% को ICU देखभाल की आवश्यकता होती है।’

मनीष सिसौदिया को दोबारा भेजा गया दो दिन की सीबीआई रिमांड में

Posted : 4 MARCH  2023, 4: 00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई कोर्ट ने फिर से दो दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. विशेष सीबीआई कोर्ट एमके नागपाल की कोर्ट में मनीष सिसोदिया की तरफ से वरिष्ठ वकील दयनकृष्णन और सिद्धार्थ अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की फिर से 3 दिन की रिमांड मांगी थी. सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अब जमानत पर अगली सुनवाई 10 मार्च को 2 बजे सुनवाई होगी.

♦हरियाणा के अंबाला में दर्दनाक हादसा ट्रक और बस में टक्कर, 7 की मौत, 4 घायल

Posted : 4 MARCH  2023,  11: 00 AM

नई दिल्ली : अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले में शुक्रवार को एक ट्रक और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 4 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. ये घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. पुलिस के अनुसार हादसा शहजादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को हुआ. घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनकी इलाज चल रहा है.



3 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नबी करीम इलाके में एक किन्नर की हत्या

Posted : 3 MARCH  2023,  7: 00 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक किन्नर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. किन्नर की लाश बंद कमरे से बरामद हुई है. 2 मार्च बागीची अलाउद्दीन नबी करीम के रहने वाले लीची (50) नाम के किन्नर की गुमशुदगी की शिकायत एक बबीता नाम की ने दर्ज कराई थी. लीची 28 फरवरी से लापता थी.

आज दोपहर करीब तीन बजे बबीता ने बताया कि लापता किन्नर के घर ताला लगा हुआ है लेकिन उसमें से बदबू आ रही है. नबी करीम स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. शक होने पर बेड खोला तो पाया कि लापता किन्नर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था. शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है. पुलिस को हत्या के सबूत जुटाने में लगी है.

शराब घोटाले में रिमांड काट रहे मनीष सिसोदिया ने जमानत की अर्जी दाखिल की

Posted : 3 MARCH  2023,  5: 00 PM

नई दिल्‍ली : शराब घोटाले मामले में CBI की रिमांड काट रहे मनीष सिसौदिया अब राहत पाने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे हैं.  दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में सीबीआई हिरासत खत्म होने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की है. सिसोदिया को कल दोपहर 2 बजे सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा.

आउटर नॉर्थ दिल्ली, नरेला थाने में 4 दिल्ली पुलिस के चार पुलिसकर्मी लाइन भेजे

Posted : 3 MARCH  2023,  ,4: 00 PM

नई दिल्ली : नरेला के स्वतंत्र नगर में 8 एकड़ कृषि भूमि पर गैर कानूनी प्लाटिंग मामला डीसीपी आउटर नॉर्थ के जानकारी में आने पर एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, ACP-SHO की भूमिका भी जांच के दायरे में

तीसरे टेस्ट मैच में भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार

Posted : 3 MARCH  2023,  1: 00 PM

नई दिल्लीभारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही.

पहली पारी में जहां टीम सिर्फ 109 रन ही बना पाई तो दूसरी पारी में टीम 163 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की पहली पारी में विराट कोहली 22 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे तो दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक लगाय. चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 59 रन बनाए तो श्रेयर अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली.कई भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियन फिरकी के आगे फ्लॉप रहे.

भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में महारत हासिल है किंतु इस बार दिक्कतों का सामना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. इस मुकाबले में कुल 31 विकेट गिरे और 27 विकेट स्पिनरों के नाम रहे. लियोन ने पहली पारी में तीन तो दूसरी पारी में 8 विकेट झटके.



2 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

तीन पूर्वोत्तर राज्यों की जीत पर गदगद हुए मोदी ने कहा “पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना ही दिल्ली से दूर है.” 

Posted : 2 MARCH  2023,  9:20 PM

नई दिल्ली : भाजपा आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में फतेह का जश्न मना रही है. प्रारंभिक रुझानों में नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की राहें साफ दिखाई देने लगी थी, मेघालय में मामला भाजपा के हाथों से निकलता नजर आया. किंतु शाम होते होते मेघालय में भी भाजपा की स्तिथि स्पष्ट हो गई.

इस जीत पर खुशी मनाने के लिए नरेंद्र मोदी पीछे कैसे रहते. आचनक पीएम मोदी ने भाजपा के मुख्यालय में इस जीत का जश्न कार्यकर्तों के साथ मनाने के लिए शाम 7 बजे का कार्यक्रम तय कर दिया.

प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में BJP की जीत पर इन तीनों राज्‍यों के लोगों का आभार माना है. गुरुवार को दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,  “पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना ही दिल्ली से दूर है. यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है. यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है. चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे इस बात का संतोष है कि PM के कार्यकाल के दौरान बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता है.” उन्‍होंने कहा, “आज के नतीजे दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र को लेकर मजबूत आशावाद है. इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है. दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, मैं इनकी मेहनत की सराहना करता हूं और धन्यवाद देता हूं.”

यूपी के बाहुबली माफिया अतीक अहमद के करीबियों को मिट्टी में मिलाने एक्शन शुरू

Posted : 2 MARCH  2023,  11:20 AM

नई दिल्ली : प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने के ऐलान को प्रमाणित करना शुरू कर दिया है. उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case)में प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को सफदर अली (Safdar Ali) नाम के व्यक्ति का मकान गिराया गया. सफदर अली माफिया अतीक अहमद का करीबी है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के अधिकारी सुबह धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में स्थित सफदर अली के मकान पहुंचे और बुलडोजर की कार्रवाई की. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.

बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने चार जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर सफदर अली के आलीशान मकान को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया. इसके पहले मकान की बिजली काट दी गई थी और घर के सारे सामानों को बाहर निकलवा दिया गया था.



1 MARCH 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार 

आग से घिरी जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के गोदाम की पूरी इमारत धराशाई

Posted : 1 MARCH  2023,  1:20 PM

नई दिल्ली :  दिल्ली के उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में रोशनारा रोड पर बने जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के तीन मंजिला गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग सुबह तकरीबन 11 बजे लगी थी. इस अग्निकांड की दहशत से आसपास के घरों से लोग जान बचाकर भागने लगे.

जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के गोदाम की इमारत ताश के पत्तों की तरह किस तरह गिरी लाइव तस्वीरें https://youtu.be/ose1v_qcVE0

आग लगने के कुछ घंटों बाद यह तीन मंजिला गोदाम की इमारत भरभरा कर जमीदोंज हो गई. गनीमत यह रही की इमारत जब गिरी तब पूरी तरह से खाली थी. इस हादसे में किसी का कोई जानी नुकसान।नही हुआ . मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 से अधिक गाडियां मौके पर पहुंची थी.



30 MARCH : RPF के जवान ने देवदूत बनकर बचाई मौत के मुंह में जाती हुई दो जिंदगियां

2 APRIL : जब स्लम के बच्चों की कामयाबी पर झूम उठा हवलदार थान सिंह