
नई दिल्ली : दिल्ली में स्नैचिंग की घटना का यह वीडियों सामने आया या जो दिल्ली वालों और दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए एक मिसाल है. इस वीडियों में दिल्ली पुलिस के एक ASI स्नैचिंग करके स्कूटी से भागते हुए स्नैचर्स को लात की ठोकर से गिरा कर काबू में कर लिया.
नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मॉडल टाउन इलाके में 24 सितम्बर शाम के वक्त तक़रीबन 5:10 बजे ASI अजय झा जो दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात है और DCP/SECURITY/HQ के साथ वायरलेस ऑपरेटर है मॉडल टाउन – 2nd की मार्केट में कुछ सामान लेने गए थे. उसी दौरान उनको शोर सुनाई दिया उन्होंने देखा कि दो स्कूटी सवार स्कूटी को बहुत तेजी से भगाते हुए आ रहे हैं उनके पीछे लोग चोर चोर पकड़ो पकड़ो का शोर मचाते हुए हुए भाग रहे थे. दरअसल यह बदमाश किसी का पर्स छीन कर भागे थे. तब उसी समय अजय झा ने तेजी दिखाते हुए सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किये बिना, उन्हें उनकी स्कूटी पर लात मार कर गिरा दिया और खुद भी गिर गए जिससे उनके हाथ में फैक्चर भी आ गया.

अजय झा ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद को जोखने का साहस दिखाया और लोगों की मदद से दोनों स्नैचर्स को दबोच लिया.
इस अधिकारी ने अपनी बहादुरी से दिल्ली पुलिस के जवानों की उत्कृष्टता को दर्शाया है और दिल्लीवालों को सुरक्षा का अहसास भी कराया है.
हम इस प्रकरण में शामिल दिल्ली पुलिस के अधिकारी ASI अजय झा की बहादुरी को सलाम करते हैं, जिन्होंने बदमाशों को काबू में किया और अपने शहर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



