

नई दिल्ली : 6 सितम्बर 2023 : दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट मोरी गेट इलाके में सर्वोदय कन्या विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा और दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने वक्त रहते एक घायल शख्स को अस्पताल पर पहुंचा कर उसे बचा लिया. मोरी गेट सर्वोदय कन्या विद्यालय के गेट पर एक शख्य खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जिसे शायद तेज धारधार औजार मारे गए थे.
इसी स्कूल की पढ़ने वाली एक छात्रा ने जब उसे खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तिथि को देखते हुए उसने 112 नम्बर पर फ़ोन कर दिया. पीसीआर को सूचना मिलते ही PCR (शूगर 14) चंद मिंटो में इस शख्स के पास पहुँच गई और उसको बिना वक्त गवाएं पीसीआर में तैनात सिपाही हज़ारी लाल और ड्राइवर ASI सुधीर सिंह ने मोरी गेट और तीस हज़ारी के पास लगे जाम से झूझते हुए 7 मिंट के भीतर अरुणा असफ अली अस्पताल में पहुंचा दिया. अस्पताल घायल शख्स का इलाज चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर है.
घायल को अस्पताल ले जाते वक्त जाम जे जूझती दिल्ली पुलिस की पीसीआर
अरुणा असफ अली अस्पताल के डाक्टर प्रियरंजन का कहना है “यदि घायल को लाने में पांच मिंट की भी देरी हो जाती तो इस शख्स का बच पाना नामुमकिन था क्योंकि इसके शरीर से बहुत खून बह चुका था.” पीसीआर के उपायुक्त आनंद मिश्रा का कहना है “समय समय पर दिल्ली पुलिस स्कूली छात्रों को अभियान में जागरूकता का पाठ पढ़ाती है. इस स्कूली छात्रा और पीसीआर कर्मियों का प्रयास कबीले तारीफ है और यह सम्मान के हकदार हैं.”
दिल्ली पुलिस की पीसीआर की टीम और उस जागरूक छात्रा ने संकटमोचन बनकर एक जिंदगी को बचा लिया. दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने जो अद्भुद पराक्रम दिखाया वह दोनों पुलिस कर्मी भी शाबाशी के पात्र हैं !



