
- नई दिल्ली : बुराड़ी : यमुना नदी में तीन छात्रों के डूबने की खबर से सनसनी फैल गई । यमुना के ठोकर नंबर 8, चौहान पट्टी, यमुना में चार लड़के डूब गए, जिनमें दो 17 वर्षीय, एक 16 वर्षीय और एक 15 वर्षीय शामिल हैं।
सभी लड़के रामपार्क, लोनी, गाजियाबाद के निवासी थे और गवरमेंट बॉयज स्कूल खजुरी, ज्योति विद्या निकेतन, रामपार्क, और तुकमिरपुर गवरमेंट बॉयज स्कूल, लोनी में 10वीं कक्षा में दाखिले थे. चारों लड़के आपस में दोस्त थे और एक ही कॉलोनी (रामपार्क, लोनी) में रहते थे।
स्थानीय पूछताछ के अनुसार, उन्होंने आज सुबह 11 बजे अपने घरों से निकलने थे. जब वे वापस नहीं आए, तो उनके माता-पिता ने खोज शुरू की और यमुना किनारे तक पहुंचे, जहां उनके कपड़े मिले। इसके बाद, डीएम पूर्व रेस्क्यू बोट क्लब टीम और तीन फायर टेंडर्स को बुलाया गया। रेस्क्यू बोट टीम ने तीन शव ढूंढ निकाले, लेकिन एक शव अब तक खोजा नहीं गया है। खोज अब भी जारी है।
तीन मिले हुए शवों को मोरचरी सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया गया है। जांच प्रक्रिया आरंभ की गई है, और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



