

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) और गुजरात पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत भारतीय महासागर में लगभग 3300 किलोग्राम के ड्रग्स की एक विशाल खेप को जब्त किया गया है। इसमें चरस, मेथमफेटामाइन, और मॉर्फिन शामिल है.
विदेशी गिरफ्तारी: 5 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
यह ऑपरेशन मंथन के तहत 5 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनमें से कुछ पर पाकिस्तानी होने का संदेह है.
नौसेना और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो सफलता का संयुक्त अभियान
भारतीय नौसेना ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के साथ एक संयुक्त अभियान में लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ और 25 किलोग्राम मॉर्फीन) ले जा रही एक संदिग्ध नौका को पकड़ा. हाल के दिनों में जब्त की गई मादक पदार्थों की यह सबसे बड़ी खेप है.”

ड्रग्स का स्रोत: ईरान से भारतीय महासागर तक
भारतीय नौसेना के मुताबिक, पकड़ी गई ड्रग्स ईरान से लाई जा रही थी. इसकी सूचना मिलने के बाद भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ एक संयुक्त अभियान को अंजाम दिया गया. जांच के दौरान शिप से करोड़ो रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया. कार्रवाई करते हुए नाव में सवार 5 क्रू मेंबर्स को कब्जे में लिया गया. पकड़े गए जहाज से हिरासत में लिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एनसीबी, नेवी, और गुजरात पुलिस को बधाई दी.

भारतीय नौसेना की कार्रवाई: आरोपियों को हिरासत में लिया गया
भारतीय नौसेना ने ड्रग्स बरामद करने वाली नौका पर कार्रवाई की और पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
संदिग्ध नौका को रोकने के लिए नाव पर नौसेना के मिशन तैनात
भारतीय नौसेना ने निगरानी मिशन के तहत तैनात P8I LRMR विमान के इनपुट के आधार पर इंडियन नेवी मिशन पर तैनात जहाज को तस्करी में लगे संदिग्ध को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था. उन्होंने बताया कि नौसेना ने चालक दल के सदस्यों को मंगलवार को पकड़ा गया, जिन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया.
बढ़ते ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष: प्रशासन की सफलता
यह बड़ी बरामदगी देश के नशा मुक्त और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रशासन की सफलता का प्रतीक है.



