in ,

2 MARCH : बैंगलुरू ब्लास्ट : सीसीटीवी को लिया हिरासत में

फॉरेंसिक की टीम को घटना स्थल पर टाइमर और बैटरी भी मिली है

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : #BengluruBlast :  बेंगलुरु धमाके का एक सीसी CCTV आया  है । सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद टोपी पहनकर रोड पर जाता दिखाई दिया था, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू है. बेंगलुरु पुलिस के अनुसार इस घमाके में IED का इस्तेमाल किया गया है. इसे पूरे मामले कि जांच NIA भी कर रही है.ब्लास्ट की जांच कर रही फोरेंसिक की टीम को मौके से टाइमर और बैटरी भी बरामद हुई है.

मौके से बरामद टाइमर

क्यों शक किया जा रहा है

कल जब बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ था उस वक्त यह व्यक्ति होटल में दिखाई दे रहा था. पुलिस की जांच में पता चला है कि संदिग्ध आरोपी रामेश्वरम कैफे में सबुह 11.30 बजे दाखिल हुआ. इसके बाद उसने 11.38 पर रवा इडली का ऑर्डर दिया. इसके बाद वह रवा इडली खाने के बाद 11.44 पर हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन की तरफ गया. इसी दौरान उसने IED वाला बैग रख दिया. 11.45 पर संदिग्ध आरोपी कैफे से बाहर निकल गया. इसके बाद दोपहर 12.56 बजे धमाका हुआ.

NIA भी कर रही है जांच

धमाके की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम मौके पर पहुंची. NIA भी इस धमाके की जांच में जुटी है. फॉरेंसिक की टीम ने इस धमाके से जुड़े बहुत से नमूने ले लिए हैं । मौके से टाइमर और बैटरी भी मिले हैं.

घटना स्थल से बैटरी और अन्य सामग्री बरामद

इस धमाके के पीछे कोई नक्सली, आतंकी साजिश होने की बात अभी बताई नही गई ।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

1 MARCH : बेंगलुरु रामेश्‍वरम कैफे में धमाका

2 MARCH : लोकसभा चुनावों में दिल्ली के पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित