

नई दिल्ली 8 जून 2025 : दिल्ली के नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के दयालपुर मैं 9 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म #rape के बाद हत्या का मामला सामने आया है। #sexualassault
बच्ची के परिवार वालों का आरोप है कि पास में ब्रियानी वाले और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर नौ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है और उसके बाद हत्या #childrapemurder कर मौके से भाग गए है। उधर इलाके के लोगों में इस हत्या और दुष्कर्म #gangrape के बाद रोष है
पुलिस का आधिकारिक रूप से ब्यान आया है कि 8:41 बजे, थाना दयालपुर में नेहरू विहार में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई। गली नंबर 2, नेहरू विहार में स्थान पर पहुंचने पर, दयालपुर पुलिस टीम ने पाया कि बेहोशी की हालत में एक नाबालिग लड़की को उसके पिता जेपीसी अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर स्पष्ट चोटें और कथित यौन उत्पीड़न की पुष्टि की है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं



