

अहमदाबाद, 14 जून 2025 : #AhmedabadAccident, गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, #AirindiaAI-171, जो लंदन गैटविक जा रही थी, बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 241 विमान यात्रियों और अन्य सहित 265 लोगों की मौत हो गई, जबकि एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति की पहचान विश्वाश कुमार रमेश #Viswashkumar Ramesh भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से भेंट की, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की और उपचार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

बाद में प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किनजरापु, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, और केंद्र तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया था और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि डीएनए जांच के माध्यम से मृतकों की पहचान की जा रही है, जिसमें गुजरात फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) जुटी हैं। विदेशों से आए मृतकों के परिजनों के डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत जांच शुरू कर दी है। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी जांच में सहयोग के लिए विशेषज्ञों की टीम भारत भेजने की घोषणा की है।
राहत और बचाव कार्य रातभर जारी रहा। मलबे से विमान के हिस्से निकाले जा रहे हैं। विमान की पूंछ इमारत की छत पर फंसी मिली जबकि उसका धड़ क्षतिग्रस्त अवस्था में बिखरा हुआ था।
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन शुक्रवार सुब#ह अहमदाबाद पहुंचे। एयरलाइन ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक में परिजनों के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। भारत और विदेश के लिए आपात संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
टाटा समूह, #Tatagroup जिसने 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था, ने हर मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। चरणबद्ध सहायता, घायलों के उपचार और बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी सहायता दी जाएगी।



