in ,

23 June : दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा खुलासा

SHARE With Your Friends
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के सदर बाजार थाने में पकड़ कर लाए गए बांग्लादेश के नागरिक

नई दिल्ली 23 जून 2025 : दिल्ली नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने छापेमारी कर 21 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी पहचान पत्र के राजधानी के विभिन्न इलाकों में सालों से गुप्त रूप से रह रहे थे।

21 बांग्लादेशी नागरिक, जिनमें कुछ हाल ही में आए हैं और कुछ कई वर्षों से छिपकर रह रहे थे। दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने यह कार्रवाई की। जिसमें सभी थाने और ऑपरेशन सेल सभी शामिल थे ।

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी नागरिक

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनके पास कोई वैध भारतीय पहचान पत्र नहीं मिला। यह छापेमारी और गिरफ्तारी जून 2025 के तीसरे सप्ताह में हुई। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र ऑपरेशन तेज किया गया।

दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। उच्चस्तरीय आदेश मिलने के बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, ताकि राजधानी की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

बड़ा सवाल यह है कि इतने वर्षों तक ये लोग छिपकर कैसे रहे ? इन्हें पनाह किसने दी ? क्या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है ?

दिल्ली पुलिस अब इन सवालों की जांच कर रही है और ऐसे नेटवर्क की तलाश में है, जो अवैध घुसपैठियों को राजधानी में छिपने में मदद करता है।

यह कार्रवाई दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर का संकेत है। लगातार चल रहे ऐसे ऑपरेशनों से यह स्पष्ट है कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

22 June : पहलगाम आतंकी हमले में दो माह बाद बड़ी सफलता: आतंकियों को पनाह देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

23 June : दिल्ली में रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस समेत 7 व्यापारों के लिए पुलिस लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म