in , , ,

6 SEP : लाल किला मैदान से बेशकीमती कलश चोरी, जैन समाज में हड़कंप

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली, 6 सितंबर : दिल्ली के लाल किला मैदान में चल रहे जैन समाज के दस दिवसीय दशलक्षण महोत्सव में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी। मंच पर स्थापित दो पवित्र और बेशकीमती कलश चोरी हो गए, जिससे जैन समाज में हड़कंप मच गया है। यह महोत्सव 15 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलना था।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक शख्स जैन पुजारी की वेशभूषा में कलश चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी जिसमें संदिग्ध कलश चोरी करके ले जाता है ।


कलशों को सुधीर जैन नामक एक भक्त ने पूजा के लिए स्थापित किया था। उन्होंने बताया कि ये कलश विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आयोजित पर्व में रखे गए थे। उन्होंने आगे कहा, “720 ग्राम सोने के ये कलश हीरे, पन्ने, माणिक्य और अन्य कीमती रत्नों से जड़े हुए थे। यह कलश अनमोल हैं क्योंकि इनसे हमारी श्रद्धा और आस्था जुड़ी हुई है।”

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाला शख्स पहले भी कई मंदिरों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने कई जैन मंदिरों से भी सीसीटीवी फुटेज मंगवाई है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस चोरी की घटना को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

इस घटना से जैन समाज में गहरा रोष है। समुदाय ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और कलशों को बरामद करने की मांग की है।

SHARE With Your Friends

4 SEP : जिंदगी की जंग में दिल्ली पुलिस की बड़ी जीत : 25 हजार की भीड़ के बीच फंसी एम्बुलेंस का बनाया कॉरिडोर

9 SEP : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की सतर्कता विभाग की बड़ी कार्रवाई