
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़े गैंगवार की साजिश को दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कुख्यात नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के एक प्रमुख आर्म्स सप्लायर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दबोचा है। इस तेज और सटीक कार्रवाई से दिल्ली में होने वाली एक बड़ी खून खराबे की वारदात टल गई है। आइए
ऐसे बिछाया गया जाल और पकड़ा गया आर्म्स सप्लायर :
दिल्ली पुलिस लगातार ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हर्ष नाम के एक आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बवाना का रहने वाला है। हर्ष सिविल लाइन्स की तरफ से युधिष्ठिर सेतु तभी नीचे घेरकर दबोच लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 8 पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी हर्ष पर पहले से ही बवाना, कंझावला और आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्या थी साजिश और कौन था टारगेट :
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली जो महज एक महीने पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था, उसने ही हर्ष को हथियारों की सप्लाई के निर्देश दिए थे।
इस गिरोह का प्लान अलीपुर इलाके में विरोधी गोगी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने का था। गोगी गैंग के कुछ सदस्य कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं, तो कुछ अपनी सजा काटकर छूटे हैं। नवीन बाली के इशारे पर इन सबको ठिकाने लगाकर एक बड़ी गैंग शूटिंग को अंजाम देने की पूरी योजना थी। गनीमत यह रही कि एंटी-नारकोटिक्स सेल की मुस्तैदी से इस आपराधिक चेन को वारदात होने से पहले ही रोक लिया गया।
हथियारों के सोर्स और आगे की जांच :
जब आरोपी से पूछताछ की गई कि वह इतने हथियार कहां से लाता था, तो उसने बताया कि उसने ये सभी हथियार दिल्ली के ट्रांस यमुना एरिया में अपने अलग अलग सोर्सेज के जरिए इकट्ठे किए थे। हालांकि, हथियारों की असल लाने का रास्ता कहां, क्या ये मुंगेर से लाए गए थे या किसी अन्य अवैध नेटवर्क से इसकी गहराई से जांच की जा रही है।
इसके अलावा, पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि क्या ये बरामद असलहे पहले भी किसी हत्या, लूट या रंगदारी की वारदातों में इस्तेमाल किए गए हैं या नहीं।
पुलिस अब नवीन बाली और हर्ष के बीच की पूरी चेन को वेरिफाई कर रही है ताकि इस सिंडिकेट के अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया ज
बहरहाल, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

